YEIDA प्लॉट स्कीम: 18 जून को ड्रॉ से पहले बदल गया मन, एप्लिकेशन सरेंडर करने पर क्या मिलेगा रिफंड? जानिए नियम

यमुना डेवलपमेंट अथॉरिटी की जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट स्कीम के ड्रॉ की तारीख नजदीक आ रही है. अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो रिफंड से जुड़े नियम जान लें.
YEIDA प्लॉट स्कीम: 18 जून को ड्रॉ से पहले बदल गया मन, एप्लिकेशन सरेंडर करने पर क्या मिलेगा रिफंड? जानिए नियम

18 जून को होगा यीडा प्लॉट स्कीम का ड्रॉ (रिप्रेजेंटेटिव इमेज/AI/Gemini)

यमुना एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) की जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट स्कीम को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है. योजना के लिए आवेदन 6 मई 2026 तक चले थे. अब इस योजना का ड्रॉ 18 जून 2026 को निकाला जाएगा. अगर आपने भी आवेदन किया है लेकिन ड्रॉ से पहले नाम वापस लेना चाह रहे हैं, तो आपको कुछ नियम जानने होंगे. स्कीम के ब्रोशर में रजिस्ट्रेशन फीस के रिफंड, सरेंडर और ड्रॉ को लेकर नियम बिल्कुल साफ कर दिए गए हैं. वहीं, ड्रॉ में नाम नहीं आया तो भी आपके पैसे का क्या होगा, इसके नियम भी पहले से ही तय किए गए हैं.

स्कीम से निकलने का आसान रास्ता

YEIDA के ब्रोशर के मुताबिक, किसी कारणवश आपका मन बदल गया है या ड्रॉ प्रक्रिया से पहले स्कीम से बाहर आना चाहते हैं, तो अथॉरिटी ने इसके लिए आसान रास्ता दिया है.

नहीं मिलेगा कोई रिफंड

  • अगर आप ड्रॉ होने से पहले अपना आवेदन वापस लेते हैं या सरेंडर करते हैं, तो आपके द्वारा जमा की गई पूरी रजिस्ट्रेशन फीस आपको वापस कर दी जाएगी.
  • ब्रोशर के नियमों के मुताबिक, इस रिफंड राशि पर अथॉरिटी की तरफ से कोई भी ब्याज नहीं दिया जाएगा.
  • एलिजिबिलिटी लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के बाद आवेदन वापस लेने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.
  • YEIDA ने अपने पोर्टल पर एलिजिबिलिटी लिस्ट को लाइव कर दिया है. आप अपना एप्लिकेशन नंबर डालकर चेक कर सकते हैं कि आपका नाम है या नहीं.

रेजिडेंशियल प्लॉट साइज, रेट और रजिस्ट्रेशन फीस

प्लॉट साइज (वर्ग मीटर)रजिस्ट्रेशन फीस (सामान्य/अन्य)रजिस्ट्रेशन फीस (SC/ST)कुल प्लॉट्स
162₹5,87,412₹ 2,93,706476
183₹6,63,558₹ 3,31,7794
184₹6,67,184₹ 3,33,5924
200₹7,25,200₹ 3,62,600481
223₹8,08,598₹ 4,04,2996
290₹10,51,540₹ 5,25,7702

नाम न आने पर मिलेगा रिफंड

YEIDA प्लॉट स्कीम में जिन लोगों की किस्मत ड्रॉ में साथ नहीं देती, उनके लिए रिफंड प्रोसेस पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट रखा गया है. असफल आवेदकों की रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड कर दी जाएगी.

इस मामले में मिलेगा ब्याज

  • रिफंड राशि उसी बैंक खाते में रिफंड की जाएगी, जहां से रजिस्ट्रेशन का पेमेंट किया गया था.
  • अगर ड्रॉ की तारीख से एक साल के अंदर आपका पैसा रिफंड किया जाता है, तो उस पर कोई भी ब्याज देय नहीं होगा.
  • अगर अथॉरिटी को रिफंड करने में ड्रॉ की तारीख से 1 साल से ज्यादा का वक्त लगता है, तो 1 साल के बाद की अवधि के लिए आवेदकों को SBI के सेविंग अकाउंट की मौजूदा साधारण ब्याज दर के हिसाब से पैसा वापस मिलेगा.

स्कीम से जुड़ी अहम तारीखें

विवरणमहत्वपूर्ण तारीख
स्कीम खुलने की तारीख06 अप्रैल 2026
स्कीम बंद होने की तारीख06 मई 2026
प्लॉट के ड्रॉ की तारीख18 जून 2026

अलग-अलग होगी ड्रॉ की प्रक्रिया

YEIDA की योजना के तहत प्रस्तावित साइटें यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर 15C, 18 और 24A में स्थित हैं. इन प्लॉट्स को जेवर एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है, जिससे यह इलाका भविष्य में प्राइम लोकेशन बन सके. सामान्य और रिजर्व हर कैटेगरी के लिए ड्रॉ की प्रक्रिया अलग-अलग आयोजित की जाएगी. ड्रॉ की तय तारीख में यदि कोई बदलाव होता है, तो इसकी जानकारी अखबारों और वेबसाइट पर दी जाएगी. प्लॉट का प्रीमियम रेट 36,260 रुपए प्रति वर्ग मीटर है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 सोर्स अकाउंट क्या होता है?

यह वह बैंक अकाउंट होता है जिससे आवेदक ने ऑनलाइन पेमेंट किया होता है. नियमों के तहत रिफंड का पैसा भी सुरक्षा कारणों से वापस उसी खाते में भेजा जाता है.

Q2 मैनुअल ड्रॉ का क्या मतलब होता है?

प्लॉट्स का आवंटन जब कंप्यूटर के बजाय सामने पर्ची निकालकर या दूसरे फिजिकल तरीके से लॉटरी निकालकर किया जाता है, उसे मैनुअल ड्रॉ कहते हैं.

Q3 लीज डीड क्या है?

लीज डीड एक कानूनी दस्तावेज होता है जिसके जरिए अथॉरिटी एक तय वक्त के लिए संपत्ति का अधिकार आवंटी को सौंपती है.

Q4 रिजर्व प्राइस क्या होता है?

किसी संपत्ति की वह न्यूनतम घोषित कीमत होती है, जिससे नीलामी की पहली बोली शुरू होती है.

Q5 EMD क्या है?

नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने से पहले अपनी गंभीरता साबित करने के लिए जमा की जाने वाली शुरुआती सिक्युरिटी मनी को EMD कहा जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6