&format=webp&quality=medium)
Women Home Buyers in Delhi-NCR: आज के दौर में महिलाएं सिर्फ नौकरी या बिजनेस तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे अपने नाम पर प्रापर्टी खरीदने के फैसले भी खुद ले रही हैं. दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ वर्षों में महिला होमबायर्स और इन्वेस्टर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण स्मार्ट ईएमआई प्लान हैं, जो घर खरीदने की प्रक्रिया को सरल बना रहे हैं.
बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां महिलाओं को खास रियायतें दे रही हैं, वहीं रियल एस्टेट डेवलपर्स भी महिलाओं को आकर्षित करने के लिए फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन और अन्य लाभ दे रहे हैं. इससे महिलाओं के लिए होम लोन लेना और उसे चुकाना पहले से कहीं आसान हो गया है.
एनारॉक कंज्यूमर सेंटिमेंट सर्वे (H2 2024) के अनुसार, 69% महिलाएं खुद के लिए प्रॉपर्टी खरीद रही हैं, जबकि 30% इसे एक निवेश के रूप में देख रही हैं. यह साफ दर्शाता है कि महिलाएं अब सिर्फ भावनात्मक रूप से नहीं, बल्कि फाइनेंशियल प्लानिंग के तहत प्रॉपर्टी में निवेश कर रही हैं.
रियल एस्टेट सेक्टर में महिला खरीदारों की संख्या बढ़ने के साथ ही डेवलपर्स और बैंक उनकी जरूरतों के अनुसार फ्लेक्सिबल EMI और पेमेंट प्लान ऑफर कर रहे हैं.
कम ब्याज दर: महिलाओं के लिए होम लोन पर ब्याज दर पुरुषों की तुलना में कम होती है, जिससे वे आसानी से किफायती ईएमआई प्लान का लाभ उठा सकती हैं.
कम डाउन पेमेंट: कई डेवलपर्स महिलाओं को घर खरीदते समय कम डाउन पेमेंट का विकल्प दे रहे हैं, जिससे वे आसानी से अपना बजट मैनेज कर सकें.
लंबी अवधि की EMI सुविधा: कुछ विशेष योजनाओं में महिलाओं को 25-30 साल तक की EMI अवधि दी जा रही है, जिससे उनका वित्तीय बोझ कम होता है.
सरकारी योजनाओं का लाभ: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत महिलाओं को 6.5% तक ब्याज सब्सिडी मिल रही है, जिससे होम लोन लेना और आसान हो गया है.
महिलाओं की पसंद बदल रही, लग्जरी और कमर्शियल प्रॉपर्टी में बढ़ रही रुचि
अब महिलाएं सिर्फ किफायती मकानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लग्जरी हाउसिंग और कमर्शियल प्रॉपर्टी की ओर भी रुख कर रही हैं.
रियल एस्टेट सेक्टर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर डेवलपर्स भी खास ऑफर्स और योजनाएं ला रहे हैं.
काउंटी ग्रुप के डायरेक्टर अमित मोदी ने कहा कि महिलाएं अब सिर्फ घर की जरूरत के लिए ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित निवेश के रूप में भी प्रॉपर्टी खरीद रही हैं. हमने महिलाओं के लिए फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान, कम ब्याज दर और आसान होम लोन प्रोसेस जैसी सुविधाएं दी हैं, जिससे वे बिना किसी वित्तीय दबाव के घर खरीद सकें. खासकर दिल्ली-एनसीआर में महिलाएं अब लग्जरी हाउसिंग की ओर भी रुख कर रही हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए हमने अपनी परियोजनाओं को डिजाइन किया है.
रहेजा डेवलपर्स के वाइस प्रेसिडेंट, मोहित कालिया ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना समाज और रियल एस्टेट दोनों के लिए सकारात्मक बदलाव है. हम इस बदलाव को समर्थन देने के लिए विशेष होमबायिंग योजनाएं लेकर आए हैं. हमारे प्रोजेक्ट्स में महिलाओं को फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान और छूट दी जा रही है. साथ ही, होम लोन की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है ताकि वे बिना किसी झिझक के अपने सपनों का घर खरीद सकें.
एचसीबीएस डेवलपमेंट्स के ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर, सौरभ सहारण ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में महिला होमबायर्स की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है. खासकर दिल्ली-एनसीआर में महिलाएं संपत्ति खरीदने में रुचि दिखा रही हैं. इसे देखते हुए हमने अपने कई प्रोजेक्ट्स में महिलाओं के लिए किफायती ईएमआई प्लान पेश किए हैं. हमारा मकसद है कि हर महिला बिना ज्यादा वित्तीय दबाव के अपने घर का सपना पूरा कर सके.
ओकस ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश मेहता ने बताया कि हमने महसूस किया है कि महिलाएं घर खरीदते समय सुरक्षा, अच्छी लोकेशन और बेहतर पेमेंट प्लान को प्राथमिकता देती हैं. इसलिए हमने अपने प्रोजेक्ट्स को इसी आधार पर डिजाइन किया है. साथ ही, महिलाओं के लिए आसान भुगतान योजनाएं बनाई गई हैं.
स्पेक्ट्रम मेट्रो के वाइस प्रेजीडेंट सेल्स व मार्केटिंग अजेंद्र सिंह ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में प्रॉपर्टी में निवेश करने वाली महिलाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, खासकर दिल्ली-एनसीआर में. महिलाएं अब ओनरशिप को एक स्वतंत्र निर्णय के रूप में देख रही हैं और अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से न सिर्फ रेजीडेंशियल बल्कि कमर्शियल प्रॉपर्टी में भी निवेश रही हैं.
एस्कॉन ग्रुप के एमडी नीरज शर्मा ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए हमने उनके लिए कस्टमाइज्ड पेमेंट प्लान और कम डाउन पेमेंट जैसी सुविधाएं पेश की हैं. आज महिलाएं प्रॉपर्टी को सिर्फ रहने के लिए ही नहीं, बल्कि एक मजबूत फाइनेंशियल एसेट के रूप में भी देख रही हैं. हम अपने प्रोजेक्ट्स में उनकी जरूरतों के अनुसार सुरक्षा, बेहतर लोकेशन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ घर खरीद सकें.