&format=webp&quality=medium)
हर महीने सैलरी आती है, पाई-पाई जोड़कर बचत की जाती है, और दिल के किसी कोने में एक सपना पलता है - "एक दिन अपना घर होगा". जी हां आज के समय में हर कोई बस ये चाहता है कि छोटा ही हो लेकिन अपना खुद का घर हो, लेकिन यह सपना अब सपना ही बनता जा रहा है.असल में भारत का मिडिल क्लास आज एक ऐसे चक्रव्यूह में फंस गया है, जहां जिंदगी भर की कमाई लगाकर भी वो 'अपनी छत' खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जो सपना हमारे माता-पिता ने पूरा कर लिया, वो हमारी पीढ़ी के लिए एक 'लग्जरी' बन गया है? चलिए पर्दा उठाते हैं उन 5 सबसे बड़े 'कारणों' से जो आपके इस सपने को निगल रहे हैं.
क्यों पहुंच से बाहर हुआ अपना घर? ये हैं 5 असली विलेन
1. आसमान छूते प्रॉपर्टी के दाम (The Sky-High Villain):
घर खरीदने का सबसे बड़ा और पहला विलेन होता है असमान छूते प्रॉपर्टी के दाम. जी हां छोटे शहरों से लेकर मेट्रो सिटी तक, प्रॉपर्टी के दाम अब रॉकेट की रफ्तार से भागते जा रहे हैं. जितनी तेजी से जमीन और फ्लैट के रेट बढ़े हैं, उतनी तेजी से आम आदमी की सैलरी नहीं बढ़ी। नतीजा? घर खरीदने की सोचने पर भी जेब कांप जाती है.
2. होम लोन की EMI का 'जाल' (The EMI Trap):
जी हां अगर किसी तरह हिम्मत करके कोई डाउन पेमेंट का जुगाड़ कर भी ले, तो होम लोन की महंगी ब्याज दरें उसकी कमर तोड़ ही देती हैं.वैसे तो पिछले कुछ समय में RBI द्वारा बढ़ाई गई ब्याज दरों ने EMI को इतना बढ़ा दिया है कि आधी से ज्यादा सैलरी सिर्फ किस्त चुकाने में ही चली जाती है. तो घर खरीदने वाला इंसान 20-25 साल के लिए एक ऐसे वित्तीय जाल में फंस जाता है, जिससे निकलना मुश्किल हो जाता है.
3. कछुए की चाल चलती सैलरी (The Turtle-Paced Salary):
सैलरी कम लेकिन घर महंगे, जी हां यह एक ऐसी सच्चाई है जिससे हर नौकरीपेशा इंसान जूझ रहा है. एक तरफ घर की कीमतें खरगोश की तरह भाग रही हैं, तो दूसरी तरफ हमारी सैलरी कछुए की चाल से बढ़ रही है.तो इस रेस में सैलरी हमेशा पीछे रह जाती है और 'अपना घर' की फिनिशिंग लाइन और दूर होती चली जाती है.
4. महंगाई का 'डबल अटैक' (The Double Whammy of Inflation):
आपको बता दें कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, राशन, बच्चों की फीस... महंगाई ने आम आदमी के बजट का पूरा गणित बिगाड़ दिया है. महीने के जरूरी खर्चे इतने बढ़ गए हैं कि घर खरीदने के लिए बड़ी बचत कर पाना लगभग नामुमकिन हो गया है। जो पैसा पहले बच सकता था, अब वो रोजमर्रा की जरूरतों में ही खत्म हो जाता है.
5. डाउन पेमेंट का 'पहाड़' (The Mountain of Down Payment):
ये तो हर किसी को पता ही है कि बैंक आपको 100% लोन नहीं देता. घर की कुल कीमत का 15-20% पैसा आपको अपनी जेब से लगाना पड़ता है, जिसे डाउन पेमेंट कहते हैं. 50 लाख के घर के लिए भी 10 लाख रुपये का डाउन पेमेंट इकट्ठा करना किसी पहाड़ चढ़ने जैसा है, जिसमें मिडिल क्लास के कई साल निकल जाते हैं.
तो क्या सपना, सपना ही रहेगा?
ये 5 वजहें मिलकर एक ऐसा माहौल बना रही हैं, जहां मिडिल क्लास के लिए किराए के घर में रहना मजबूरी और अपना घर खरीदना एक दूर का ख्वाब बन गया है.तो यह सिर्फ एक आर्थिक संकट नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की सामाजिक और भावनात्मक उम्मीदों पर एक बड़ा सवालिया निशान है.
5 FAQs
Q1-क्यों मिडिल क्लास के लिए घर खरीदना मुश्किल हो गया है?
A-घर के दाम बहुत बढ़ गए हैं, EMI महंगी है और सैलरी अपेक्षाकृत धीमी बढ़ रही है.
Q2-EMI क्यों घर खरीदने का सबसे बड़ा जाल बन गई है?
A-ब्याज दरें ज्यादा होने के कारण EMI का हिस्सा सैलरी का आधा तक ले लेती है.
Q3-महंगाई का घर खरीदने पर क्या असर पड़ता है?
A-रोजमर्रा के खर्च बढ़ने से बचत कम होती है और डाउन पेमेंट जुटाना मुश्किल हो जाता है.
Q4-डाउन पेमेंट कितनी बड़ी चुनौती है?
A-घर की कुल कीमत का 15-20% पैसा खुद जमा करना पड़ता है, जो कई सालों का संघर्ष बन जाता है.
Q5-क्या सैलरी का धीमा बढ़ना भी एक वजह है?
A-हाँ, सैलरी धीमी बढ़ती है जबकि प्रॉपर्टी दाम रॉकेट की तरह बढ़ते हैं, जिससे घर खरीदना दूर का सपना बन जाता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)