एक सड़क ने बदली मुंबई के इन इलाकों की किस्मत, साउथ-सेंट्रल मुंबई भी पड़े फीके, 100 में 87 घर यहीं बिके

मुंबई रियल एस्टेट में सबर्ब्स खासकर वेस्टर्न सबर्ब्स किंग बनकर उभरा है. इसका कारण BMC बजट और कोस्टल रोड है. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
एक सड़क ने बदली मुंबई के इन इलाकों की किस्मत, साउथ-सेंट्रल मुंबई भी पड़े फीके, 100 में 87 घर यहीं बिके

Representative Image (AI Generated)

मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में उपनगर यानी सबर्ब्स नए किंग बनकर उभर रहे हैं. फरवरी महीने के मुंबई (BMC एरिया) प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डेटा ने एक बार यह साबित कर दिया है. नाइट फ्रैंक इंडिया की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2026 में मुंबई में 12,848 प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जो पिछले 14 साल में फरवरी महीने का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी सबर्ब्स की है. रिपोर्ट के मुताबिक BMC बजट और कोस्टल रोड जैसे प्रोजेक्ट्स ने इस एरिया की तस्वीर और तकदीर को पूरी तरह से बदल दिया है.

57% पर स्थिर वेस्टर्न सबर्ब्स की हिस्सेदारी

नाइट फ्रैंक इंडिया द्वारा IGR प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के डेटा की समीक्षा की है. इसके मुताबिक फरवरी 2026 में वेस्टर्न सबर्ब्स की कुल प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में हिस्सेदारी 57 फीसदी के भारी-भरकम स्तर पर स्थिर बनी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

हाउसिंग मार्केट का ग्रोथ इंजन

  • दिसंबर और जनवरी 2026 में भी वेस्टर्न सबर्ब्स की हिस्सेदारी 57 फीसदी पर स्थिर थी. इसके अलावा नवंबर में यह हिस्सेदारी 56 फीसदी थी.
  • नाइट फ्रैंक इंडिया के मुताबिक फरवरी 2025 में सेंट्रल सबर्ब्स की हिस्सेदारी 49 फीसदी थी.
  • सेंट्रल सबर्ब्स 30 फीसदी मार्केट शेयर के साथ घर खरीदारों की दूसरी बड़ी पसंद बनकर उभरा है. हालांकि, फरवरी 2025 में इसकी हिस्सेदारी 34 फीसदी थी.
  • कोस्टल रोड और दूसरे प्रमुख लिंक रोड के डेवलपमेंट ने इन उपनगरों को मुंबई के हाउसिंग मार्केट का प्राइमरी ग्रोथ इंजन बना दिया है.

वेस्टर्न सबर्ब्स का मार्केट शेयर

महीनावेस्टर्न सबर्ब्स का मार्केट शेयर
नवंबर 202556%
दिसंबर 202557%
जनवरी 202657%
फरवरी 202657%

सोर्स: नाइट फ्रैंक इंडिया

BMC बजट में हुई थी ये बड़ी घोषणाएं

BMC के 2026-27 के बजट डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक BMC कमिश्नर ने मुंबई कोस्टल रोड के अलग-अलग चरणों को पूरा होने को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की थी.

वेस्टर्न सबर्ब्स के गुजरेंगे ये प्रोजेक्ट

  • मुंबई कोस्टल रोड (नॉर्थ) प्रोजेक्ट साउथ मुंबई, दक्षिण मुंबई और वेस्टर्न सबर्ब्स को जोड़ेगा. इसमें वर्सोवा, मलाड और दहिसर जैसे सबर्ब्स शामिल होंगे.
  • BMC की मुंबई कोस्टल रोड (नॉथ) प्रोजेक्ट जुलाई 2029 तक पूरा करने की योजना है. इसके चालू होने से वर्सोवा से दहिसर तक के सफर में 30 से 40 मिनट की कमी आएगी.
  • वर्सोवा से मलाड तक प्रतिदिन लगभग 78,000 पैसेंजर कार यूनिट्स (PCUs) और मलाड से दहिसर तक 62,000 पैसेंजर कार यूनिट की क्षमता होगी.
  • कोस्टल रोड का आखिरी चरण (दहिसर वेस्ट से भायंदर वेस्ट एलिवेटेड रोड) पश्चिमी सबर्ब्स में तेज यात्रा की सुविधा देगा. यह मुंबई को भायंदर शहर से एक सिग्नल फ्री रूट के जरिए जोड़ने के लिए शुरू किया है.
  • कोस्टल रोड के पूरे होने की सयमसीमा जनवरी 2029 तक पूरा होने की योजना है. इस सिग्नल फ्री रूट से रोजाना लगभग 75,000 पैसेंजर कार यूनिट (PCUs) का फायदा होने की उम्मीद है.

साउथ मुंबई, सेंट्रल मुंबई की हालत पस्त

नाइट फ्रैंक इंडिया के मुताबिक एक तरफ जहां सबर्ब्स में खरीदारों की लंबी लाइन लगी हुई है. दूसरी तरफ साउथ मुंबई और सेंट्रल मुंबई जैसे पारंपरिक पॉश इलाके घर खरीदारों की बेरुखी का सामना कर रहे हैं. इन इलाकों का मार्केट शेयर सीमित रह गया है. फरवरी 2026 में साउथ मुंबई का मार्केट शेयर 8 फीसदी पर स्थिर रहा था, जबकि सेंट्रल मुंबई की हिस्सेदारी केवल 6 फीसदी रह गई है. फरवरी 2025 में यह हिस्सेदारी 9 फीसदी थी.

मुंबई माइक्रो मार्केट में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन

मुंबई का इलाकाफरवरी 2026 (मार्केट शेयर)फरवरी 2025 (मार्केट शेयर)
वेस्टर्न सबर्ब्स57%49%
सेंट्रल सबर्ब्स30%34%
साउथ मुंबई8%8%
सेंट्रल मुंबई6%9%

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: फरवरी में मुंबई में कितनी प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन हुआ है?

जवाब: फरवरी 2026 में कुल 12,848 रजिस्ट्रेशन हुए. यह 14 साल में सबसे ज्यादा है.

सवाल: घर खरीदारों की सबसे ज्यादा पसंद वाला इलाका कौन सा है?

जवाब:
वेस्टर्न सबर्ब्स घर खरीदारों की पहली पसंद बना है. इसका मार्केट शेयर 57 फीसदी है.

सवाल: मुंबई के सबर्ब्स में भारी उछाल का क्या कारण है?

जवाब:
कोस्टल रोड प्रोजेक्ट ने इस इलाके की तस्वीर को पूरी तरह से बदल दिया है.

सवाल: सेंट्रल सबर्ब्स की प्रॉपर्टी सेल में कितनी हिस्सेदारी है?

जवाब:
सेंट्रल सबर्ब्स की प्रॉपर्टी सेल में 30 फीसदी हिस्सेदारी है.

सवाल: स्टांप ड्यूटी से फरवरी 2026 में सरकार को कितनी कमाई हुई है?

जवाब: फरवरी 2026 में स्टांप ड्यूटी से सरकार को 1,118 करोड़ रुपए की भारी कमाई हुई है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6