मेट्रो-लुलू मॉल के पास बनाना है घर? लखनऊ में इस इलाके में होगी प्लॉट्स की नीलामी, बुकिंग ₹10.67 लाख से शुरू

यूपी की राजधानी लखनऊ के अवध विहार योजना में यूपी आवास विकास एवं परिषद रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी करने जा रही है. जानिए योजना से जुड़ी हर एक डीटेल.
मेट्रो-लुलू मॉल के पास बनाना है घर? लखनऊ में इस इलाके में होगी प्लॉट्स की नीलामी, बुकिंग ₹10.67 लाख से शुरू

Residential Plots (AI Generated Image)

यूपी की राजधानी लखनऊ में आप अपना घर बनाने चाहते हैं तो यूपी आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) चैत्र नवरात्रि के मौके पर रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी करने जा रही हैं. ई नीलामी के लिए उपलब्ध 14 प्लॉट्स लखनऊ के अवध विहार योजना में स्थित हैं, जहां से मेट्रो, हाईवे और एयरपोर्ट की डायरेक्ट कनेक्टिविटी है. UPAVP के ये सभी प्लॉट्स रेरा द्वारा रजिस्टर्ड हैं, इनका रिजर्व प्राइस 71,146 रुपए प्रति वर्ग मीटर से शुरुआत है.

तीन अलग-अलग साइज में मिलेंगे प्लॉट्स

यूपी आवास विकास परिषद की योजना के तहत अवध विहार योजना में सभी 14 प्लॉट्स को खास तौर से तीन अलग-अलग साइज में बांटा गया है, जिनमें 300 वर्ग मीटर, 312.5 वर्ग मीट और 343.75 वर्ग मीटर के प्लॉट्स शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

71,146 रुपए प्रति वर्ग मीटर से शुरू बेस रिजर्व प्राइस

  • प्लॉट्स का बेस रिजर्व प्राइस 71,146 रुपए प्रति वर्ग मीटर से शुरू हैं.
  • प्लॉट नंबर 8/38 एक कॉर्नर प्लॉट है, इसका रिजर्व प्राइस 74,703 रुपए प्रति वर्ग मीटर रखा गया है.
  • प्लॉट नंबर 8/78 और प्लॉट नंबर 8/81 का सबसे कम टोकन अमाउंट (10,67,190 रुपए) है.
  • प्लॉट नंबर 8/64, 8/66 और 8/73 का सबसे ज्यादा टोकन अमाउंट (1222822 रुपए) है.
  • अवध विहार योदना में 11 प्लॉट्स जनरल कैटेगरी के लिए रखे गए हैं. 3 प्लॉट्स OBC और एक प्लॉट अनूसुचित जाति के सरकारी कर्मचारी के लिए रिजर्व रखा गया है.

प्लॉट्स की नीलामी की डीटेल

प्लॉट नंबरक्षेत्रफल (वर्ग मीटर)आरक्षित मूल्य (रु/वर्ग मीटर)कुल मूल्य (रु)टोकन मनी (5%) (रु)आरक्षण श्रेणी
8/42312.571,142,22,33,12511,11,656जनरल
8/58312.571,142,22,33,12511,11,656जनरल
8/64343.7571,142,44,56,43812,22,822जनरल
8/66343.7571,142,44,56,43812,22,822जनरल
8/73343.7571,142,44,56,43812,22,822जनरल
8/29312.571,142,22,33,12511,11,656जनरल
8/7830071,142,13,43,80010,67,190जनरल
8/8130071,142,13,43,80010,67,190जनरल
8/40312.571,142,22,33,12511,11,656जनरल
8/62343.7571,142,44,56,43812,22,822जनरल
8/39312.571,142,22,33,12511,11,656जनरल
8/38(कॉर्नर)312.574,7032,33,44,68811,67,234ओबीसी
8/67343.7571,1462,44,56,43812,22,822जनरल वरिष्ठ नागरिक
8/35312.571,1462,22,33,12511,11,656एससी (सरकारी कर्मचारी)

हाईवे, अमीर शहीद पथ से सीधी कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो लखनऊ अवधि विहार योजना अमीर शहीद पथ और सुल्तानपुर रोड (NH-731) से सीधा जुड़ा हुआ है, जिससे आना-जाना काफी आसान बना हुआ है.

मेट्रो और रेल कनेक्टिविटी

  • प्रोजेक्ट के सरोजनी सेक्टर के निवासियों के लिए रेड पर स्थित अमौसी स्टेशन करीब चार किलोमीटर की दूरी पर है.
  • सचिवालय मेट्रो स्टेशन की दूरी यहां से लगभग 7.7 किलोमीटर है. भविष्य में प्रस्तावित मेट्रो विस्तार से भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी.
  • लोकेशन से उतरेठिया जंक्शन (लगभग 3.5 किमी) और बक्कम स्टेशन (लगभग 3.8 किमी) सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हैं.
  • लखनऊ का मुख्य चारबाग रेलवे स्टेशन यहां से लगभग 8.3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
  • चौधरी चरण सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट महज 13.1 किलोमीटर दूर है. लुलु मॉल, मेदांता अस्पताल और इकाना हॉस्पिटल जैसे कमर्शियल और हेल्थकेयर हब 5 से 10 किलोमीटर की दायरे में है.

अवध विहार योजना से कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी का साधनदूरी /डीटेल्स
हाईवेअमर शहीद पथ और सुल्तानपुर रोड (NH-731) से सीधा जुड़ाव.
मेट्रोअमौसी मेट्रो स्टेशन लगभग 4 किमीऔर सचिवालय मेट्रो स्टेशन 7.7 किमी.
रेलवेउतरेठिया जंक्शन (लगभग 3.5 किमी), बक्कम स्टेशन (लगभग 3.8 किमी), लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन लगभग 8.3 किमी दूर.
हवाई अड्डाचौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा NH-230/शहीद पथ के माध्यम से लगभग 13.1 किमी दूर है.
प्रमुख स्थानलुलु मॉल, मेदांता अस्पताल और इकाना स्टेडियम 5-10 किमी के दायरे में स्थित हैं.

ई-नीलामी, रजिस्ट्रेशन से जुड़ी अहम तारीख

ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदक 9 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन और टोकन मनी जमा करा सकते हैं. 25 मार्च को ई-नीलामी की जाएगी.

ई-नीलामी से जुड़े अहम नियम

  • यदि किसी प्लॉट पर सिंगल बिडिंग आती है तो दोबारा ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 को होगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 को होगा. यह सभी संपत्ति "जहां है, जैसा है" के आधार पर ही होगी.
  • भूखंड का कब्जा मिलने के पांच साल के अंदर आवंटी को अप्रूव्ड मैप के मुताबिक निर्माण काम पूरा करना जरूरी होगी. यदि आवंटी ऐसा नहीं कर पाता है तो नॉन-कंस्ट्रक्शन चार्ज या समय वृद्धि शुल्क लगाया जाएगा.
  • प्लॉट का भुगतान आप किश्तों में भी कर सकते हैं. किश्तों पर ब्याज की दर MCLR+1% होगी. हालांकि, किश्तों में भुगतान समय पर न करने पर 2 फीसदी अतिरिक्त चक्रवृद्धि ब्याज भी वसूला जाएगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: लखनऊ में घर बनाने के लिए प्लॉट कहां पर मिल रहे हैं?

जवाब: यूपी आवास विकास परिषद अवध विहार योजना लखनऊ में प्लॉट्स की ई-नीलामी कर रही है.

सवाल: ई-नीलामी कहां पर होगी?

जवाब:
ई-नीलामी के लिए आपको upavpauction.procure247.com पोर्टल पर जाना होगा.

सवाल: ई-नीलामी के लिए प्लॉट देख सकता हूं?

जवाब:
ई-नीलामी के लिए इच्छुक लोग किसी भी वर्किंग डे में संपत्ति की साइट विजिट कर सकते हैं.

सवाल: रिजर्व कैटेगरी को कौन से डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे?

जवाब: रिजर्व कैटेगरी को Other Document सेक्शन में जाकर रिजर्व कैटेगरी या जाति प्रमाण पत्र जारी करना होगा.

सवाल: योजना के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है?

जवाब: योजना के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-533 और 0522-2236803 पर सुबह 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6