अयोध्या में बनाना है घर? राम मंदिर से 4.5 KM दूर, रेजिडेंशियल प्लॉट्स की होगी ई-नीलामी, ₹2.20 लाख में बुकिंग

राम नगरी अयोध्या में यूपी आवास विकास परिषद कई प्लॉटों की ई-नीलामी करने जा रहा है. यह प्लॉट्स राम मंदिर से महज 4.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. जानिए डीटेल्स.
अयोध्या में बनाना है घर? राम मंदिर से 4.5 KM दूर, रेजिडेंशियल प्लॉट्स की होगी ई-नीलामी, ₹2.20 लाख में बुकिंग

Representative Image (AI Generated)

भागवान राम की नगरी अयोध्या में यदि सस्ती जमीन की तलाश कर रहे हैं तो चैत्र नवरात्रि के मौके पर यूपी आवास विकास परिषद (UPAVP) शानदार मौका लेकर आया है. UPAVP ने भूमि विकास गृहस्थान एवं बाजार योजना अयोध्या, सेक्टर 8C में रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी की घोषणा की है. इस इलाके को ग्रीनफील्ड टाउनशिप प्रोजेक्ट भी कहा जाता है. यह प्लॉट्स SC, ST और OBC वर्ग के लिए आरक्षित है. यह योजना अयोध्या के तहसील सदर (फैजाबाद) और राम मंदिर से केवल 4.5 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित हैं.प्लॉट्स का शुरुआती रिजर्व प्राइस 41 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर है.

10 रेजिडेंशियल प्लॉट्स की होगी ई-नीलामी

UPAVP के मुताबिक अयोध्या में कुल 10 रेजिडेंशियल प्लॉट्स नीलामी के लिए उपलब्ध हैं. इस नीलामी में सबसे कम कीमत वाला प्लॉट PLOT-8C/321 (PF) है.

Add Zee Business as a Preferred Source

43,685 प्रति वर्ग मीटर रिजर्व प्राइस

  • प्लॉट PLOT-8C/321 (PF) की कुल कीमत 43,86,500 रुपए है. इसका रिजर्व प्राइस 43,685 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है.
  • प्लॉट का साइज 100 वर्ग मीटर है. और इसके लिए 2,20,000 रुपए बुकिंग अमाउंट जमा करनी होगी.
  • 'PLOT-8C/46(PF)' और 'PLOT-8C/385(PF)' की सबसे ज्यादा कीमत 87,73,000 रुपए तय की गई है. इन दोनों प्लॉट्स का रिजर्व प्राइस 43,865 रुपए प्रति वर्ग मीटर है.
  • प्लॉट की बुकिंग के लिए आपको 4,39,000 रुपये की टोकन अमाउंट जमा करनी होगी.
  • ई-नीलामी में अगर किसी प्लॉट पर सिंगल बिडिंग मिली तो 16 अप्रैल को दोबारा ई-नीलामी होगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च 2026 से 16 अप्रैल तक चलेंगे.

प्लॉट्स की डीटेल्स

प्लॉट नंबरक्षेत्रफल (वर्ग मीटर)रिजर्व प्राइस (रु/वर्ग मीटर)कुल कीमतबुकिंग अमाउंट (EMD)आरक्षित श्रेणी
PLOT-8C/321(PF)10043,86543,86,500 रुपये2,20,000 रुपयेअनुसूचित जाति (SC)
PLOT-8C/130(PF)150.0343,86565,81,066 रुपये3,29,100 रुपयेअनुसूचित जाति (SC)
PLOT-8C/162(Corner)150.0343,8655,81,066 रुपये3,29,500 रुपयेअनुसूचित जाति (SC)
PLOT-8C/170150.0341,77662,67,654 रुपये3,14,000 रुपयेअनुसूचित जाति (SC)
PLOT-8C/177150.0341,77662,67,654 रुपये3,14,000 रुपयेअनुसूचित जाति (SC)
PLOT-8C/1720041,77683,55,200 रुपये4,18,000 रुपयेअनुसूचित जनजाति (ST)
PLOT-8C/3920041,77683,55,200 रुपये4,18,000 रुपयेअनुसूचित जाति (SC)
PLOT-8C/46(PF)20043,86587,73,000 रुपये4,39,000 रुपयेअनुसूचित जाति (SC)
PLOT-8C/19220041,77683,55,200 रुपये4,18,000 रुपयेअनुसूचित जाति (SC)
PLOT-8C/385(PF)20043,86587,73,000 रुपये4,39,000 रुपयेअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

वैदिक टाउनशिप विजन के साथ विकसित

ग्रीनफील्ड टाउनशिप प्रोजेक्ट अयोध्या को वैदिक टाउनशिप के विजन के साथ विकसित किया जा रहा है. इसके अंदर 9 मीटर चौड़ी इंटरनल सड़कें बनाई गई हैं.

वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 10 किमी की दूरी

  • एरिया को जाम से मुक्त रखने के लिए लगभग 68 किलोमीटर लंबे अयोध्या रिंग रोड और 17 किमी लंबे राम पथ से अच्छी तरह से कनेक्टेड हैं.
  • साइट महर्षि वाल्मीकि इंटरेशनल एयरपोर्ट से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है.
  • अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन भी काफी ज्यादा हैं.
  • पावर सप्लाई के लिए सेक्टर-8C में बिजली की बिना रुकावट सप्लाई के लिए 220 KV इलेक्ट्रिक सबस्टेशन के लिए खास जगह तय की गई है.

ई-नीलामी की अहम तारीख

डीटेलअहम तारीखें
पंजीकरण व टोकन मनी जमा करने की अवधि09 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक
ई-नीलामी की तारीख25 मार्च 2026
सिंगल बिड आने पर नया रजिस्ट्रेशन27 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक
सिंगल बिडिंग की स्थिति में नई नीलामी की तारीख16 अप्रैल 2026

ई-नीलामी के चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

ई-नीलामी के नियमों के मुताबिक रिजर्व्ड कैटेगरी के प्लॉट्स होने के कारण आवेदकों को ई-नीलामी पोर्टल पर Other Document सेक्शन में अपना वैध जाति या आरक्षण सर्टिफिकेट अपलोड करना जरूरी होगा. यदि कोई आवेदक रिजर्व्ड कैटेगरी की संपत्ति पर बोली लगाता है और बाद में जांच में उसका रिजर्वेशन सर्टिफिकेट अवैध पाया जाता है तो उसका आवंटन रद्द हो जाएगा. साथ ही टोकन धनराशि जब्त कर ली जाएगी. किश्तों पर भुगतान में ब्याज दर MCL+1% लागू होगी. किश्त समय पर जमा न करने पर 2% चक्रवृद्धि ब्याज लगेगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: अयोध्या में रेजिडेंशियल प्लॉट्स कहां पर उपलब्ध हैं?

जवाब: अयोध्या में भूमि विकास गृहस्थान एवं बाजार योजना अयोध्या, सेक्टर 8C में रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी होगी.

सवाल: ई-नीलामी में कौन हिस्सा ले सकता है?

जवाब: ई-नीलामी में SC और OBC वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं.

सवाल: प्लॉट राम मंदिर से कितनी दूर हैं?

जवाब: प्लॉट्स राम मंदिर से महज 4.5 किमी की दूरी पर स्थित है.

सवाल: ई-नीलामी में कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

जवाब:
ई-नीलामी में जाति या आरक्षण प्रमाण पत्र की जरूरत होगी.

सवाल: प्लॉट से एयरपोर्ट कितनी दूरी पर स्थित है?

जवाब: एयरपोर्ट 10 किमी की दूरी पर स्थित है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6