लखनऊ की प्राइम लोकेशन में अपना घर या बिजनेस, प्लॉट्स-दुकान की दोबारा होगी नीलामी, ₹1.40 लाख से बुकिंग शुरू

Lucknow E Auction: यूपी आवास एवं विकास परिषद यूपी की राजधानी लखनऊ में दुकान से लेकर रेजिडेंशियल प्लॉट्स की दोबारा ई-नीलामी होने जा रही है. जानिए इससे जुड़ी हर एक डीटेल.
लखनऊ की प्राइम लोकेशन में अपना घर या बिजनेस, प्लॉट्स-दुकान की दोबारा होगी नीलामी, ₹1.40 लाख से बुकिंग शुरू

लखनऊ में दुकान से लेकर जमीन की दोबारा होगी ई-नीलामी (AI Generated Image)

UPAVP Lucknow Properties: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुकान से लेकर रेजिडेंशियल प्लॉट्स की दोबारा नीलामी होने जा रही है. यूपी आवास एवं विकास परिषद को 25 मार्च 2026 में आयोजित ई-ऑक्शन में इन प्रॉपर्टीज पर सिंगल बिडिंग मिली थी, जिसके कारण अब 16 अप्रैल 2026 को दोबारा ई-नीलामी होगी. ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन और टोकन अमाउंट जमा करने की प्रोसेस 27 मार्च 2026 से शुरू हो गई है. यह 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी. इस प्रॉपर्टी में सबसे कम टोकन अमाउंट 1.40 लाख रुपए से शुरू है.

तीन रेजिडेंशियल प्लॉट्स की होगी ई-नीलामी

यूपी आवास एवं विकास परिषद के मुताबिक लखनऊ के अवध विहार योजना में तीन रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई नीलामी की जाएगी. सेक्टर 8 में स्थित इन प्लॉट्स का एरिया 312.5 वर्ग मीटर से लेकर 343.75 वर्ग मीटर तक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

12.22 लाख रुपए तक टोकन मनी

  • इन रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की कुल कीमत लगभग 2.22 करोड़ रुपए से 2.44 करोड़ रुपए के बीच निर्धारित की गई है.
  • नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आवेदकों को 11.11 लाख रुपए से लेकर 12.22 लाख रुपए तक की टोकन राशि जमा करनी होगी.
  • प्रॉपर्टी नंबर 8/38 कॉर्नर-फेसिंग प्लॉट है, इसके लिए 1167234 रुपये टोकन अमाउंट जमा करनी होगी.
  • अवध विहार में स्थित रेजिडेंशियल प्लॉट की ई-नीलामी का रिजर्व प्राइस 71196 रुपए प्रति वर्ग मीटर से लेकर 74753 रुपए प्रति वर्ग मीटर तक है.

अवध विहार योजना रेजिडेंशियल प्लॉट्स की डीटेल्स

प्रॉपर्टी नंबरसंपत्ति का प्रकारक्षेत्रफल (वर्ग मीटर)आरक्षित दर (प्रति वर्ग मीटर)संपत्ति की कुल कीमत (₹)पंजीकरण / टोकन धनराशि (₹)आरक्षण श्रेणी
8/66आवासीय प्लॉट343.75715962,44,56,43812,22,822GENERAL
8/29आवासीय प्लॉट312.5711962,22,33,12511,11,656GENERAL
8/38कॉर्नर आवासीय प्लॉट312.5747532,33,44,68811,67,234OBC

वृंदावन योजना में भी होगी ई-नीलामी

अवध विहार के अलावा लखनऊ की सबसे चर्चित वृंदावन योजना नंबर 4 में भी रेजिडेंशियल प्लॉट्स की नीलामी होगी. यहां 200 वर्ग मीटर से लेकर 43.75 वर्ग मीटर (ग्रीन बेल्ट, कॉर्नर प्लॉट्स सहित) के प्लॉट्स उपलब्ध हैं.

16.39 लाख रुपए तक की टोकन राशि

  • वृंदावन योजना में रेजिडेंशियल प्लॉट्स की कुल कीमत 1.42 करोड़ रुपए से शुरू होकर 3.27 करोड़ रुपए तक जाती है.
  • प्लॉट्स के लिए बोली लगाने के लिए 7.13 लाख रुपए से 16.39 लाख रुपए तक की टोकन धनराशि जमा करनी होगी.
  • ई-नीलामी के लिए प्लॉट्स का रिजर्व प्राइस 71416 रुपए प्रति वर्ग मीटर से लेकर 75735 रुपए प्रति वर्ग मीटर तक है.

वृंदावन योजना में रेजिडेंशियल प्लॉट्स की डीटेल्स

प्रॉपर्टी नंबरसंपत्ति का प्रकारक्षेत्रफल (वर्ग मीटर)आरक्षित दर (प्रति वर्ग मीटर)संपत्ति की कुल कीमत (रुपए) रजिस्ट्रेशन / टोकन धनराशि (रुपए)आरक्षण श्रेणी
20B/151आवासीय भूखंड20071,4161,42,73,2807,13,664अनारक्षित / सामान्य
20B/167आवासीय भूखंड (ग्रीन बेल्ट)20074,9851,49,86,9447,49,347अनारक्षित / सामान्य
20B/82आवासीय भूखंड (कॉर्नर)216.7275,7351,62,39,852.528,11,993अनारक्षित / सामान्य
20B/260आवासीय भूखंड कॉर्नर (ग्रीन बेल्ट)437.574,9853,27,83,94016,39,197अनारक्षित / सामान्य

Zee Business Live TV यहां पर देखें

14.13 लाख रुपए रिजर्व प्राइस

लखनऊ के इंदिरा नगर विस्तार योजना में दुकान की भी ई-नीलामी की जाएगी. इसकी कुल कीमत 14.03 लाख रुपए है. वहीं, इसके लिए टोकन राशि 1.40 लाख रुपए और रिजर्व प्राइस 14,13,012 रुपए हैं. दुकान का कुल एरिया 10.99 वर्ग मीटर है. यूपी आवास एवं विकास परिषद के नियमों के मुताबिक यह सभी संपत्तियां जहां है-जैसे हैं के आधार पर निर्धारित की जाएगी. भुगतान के लिए किस्तों का विकल्प दिया जाएगा. ब्याज दर MCLR+1% होगी. समय से किस्त जमा न करने पर 2% अतिरिक्त चक्रवृद्धि ब्याज देना होगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: लखनऊ में कहां पर प्लॉट्स की हो रही है नीलामी?

जवाब: लखनऊ में अवध विहार योजना और वृंदावन योजना में रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई-नीलामी हो रही है.

सवाल: लखनऊ में दुकान की ई-नीलामी कहां पर हो रही है?

जवाब:
लखनऊ के इंदिरा नगर विस्तार में दुकान की ई-नीलामी होगी.

सवाल: इन संपत्तियों की ई-नीलामी कब होगी?

जवाब: इन संपत्तियों की ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 को होगी.

सवाल: क्या इन संपत्तियों की पहली बार ई-नीलामी हो रही है?

जवाब: इन संपत्तियों की दूसरी बार ई-नीलामी हो रही है.

सवाल: दूसरी बार ई-नीलामी क्यों हो रही है?

जवाब: पहली ई-नीलामी में इन प्रॉपर्टी पर सिंगल बिंडिंग मिली थी. इस कारण दूसरी बार ई-नीलामी हो रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6