NCR से 3 घंटे दूर, आगरा में HIG, LIG फ्लैट्स की फिर होगी ई-नीलामी, ₹2.11 लाख में बुकिंग, रिजर्व प्राइस भी घटा

ताज नगरी आगरा में यदि आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यूपी आवास विकास परिषद आपके लिए मौका लेकर आया है. UPAVP आगरा में एक बार फिर LIG और HIG फ्लैट्स की ई-नीलामी करने जा रहा है.
NCR से 3 घंटे दूर, आगरा में HIG, LIG फ्लैट्स की फिर होगी ई-नीलामी, ₹2.11 लाख में बुकिंग, रिजर्व प्राइस भी घटा

ताज नगर आगरा में घर खरीदने का सपना देख रहे घर खरीदारों के लिए यूपी आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) मौका लेकर आया है. चैत्र नवरात्रि के मौके पर आगरा में सस्ते LIG और महंगे HIG फ्लैट्स की ई-नीलामी करने जा रहा है. गौरतलब है कि इन यूपी आवास विकास ने दोनों फ्लैट्स को 19 फरवरी को हुई ई-नीलामी में रखे गए थे. अब एक बार फिर इन पर बोली लगाने का मौका दिया है. हालांकि, इस बार दोनों घरों की टोकन अमाउंट और रिजर्व प्राइस में कटौती की है. इन फ्लैट्स की ई-नीलामी 25 मार्च 2026 को होगी. इच्छुक लोग 24 मार्च 2026 तक ई-नीलामी में हिस्से लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, सिंगल बिडिंग मिलने पर इन घरों की दोबारा ई-नीलामी होगी. इसके लिए 27 मार्च से 15 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. दोबारा ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 को होगी.

2.11 लाख रुपए टोकन मनी

UPAVP के मुताबिक HIG फ्लैट आगरा के कमला नगर में स्थित है. इस फ्लैट का कुल एरिया 94.55 वर्ग मीटर है और बोलीदाता को 2,11,938 रुपए टोकन अमाउंट देने होंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

LIG और HIG फ्लैट्स के लिए रिजर्व प्राइस

  • HIG फ्लैट की नीलामी के लिए रिजर्व प्राइस 42,38,756 रुपए तय की गई है.
  • योजना के तहत LIG फ्लैट सिकंदरा योजना (751, सेक्टर-4) में स्थित हैं. इसका एरिया 93.78 वर्ग मीटर है.
  • LIG फ्लैट की कुल कीमत और रिजर्व प्राइस 42,49.085 रुपए निर्धारित की गई है.
  • LIG फ्लैट के लिए इच्छुक खरीदारों को 2,12,454 रुपए टोकन धनराशि के तौर पर जमा करने होंगे.

HIG और LIG फ्लैट्स की डीटेल्स

प्रॉपर्टी का नाम (योजना)संपत्ति संख्या व श्रेणीएरिया (वर्ग मीटर)रिजर्व प्राइस (₹)टोकन मनी (₹)कुल कीमत (₹)
कमला नगरH-33 (HIG)94.5542,38,7562,11,93842,38,756
सिकंदरा योजना751 Sec-4 (LIG)93.7842,49,0852,12,45442,49,085

यमुना एक्सप्रेसवे से NCR की डायरेक्ट कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो कमला नगर से NCR (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए पहुंचा जा सकता है. कमला नगर से नोएडा परी चौक की दूरी 2.5 से तीन घंटे, साउथ दिल्ली की दूरी 3.5 घंटे और गुरुग्राम की दूरी 4 घंटे है.

जल्द आने वाली है मेट्रो लाइन

  • यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए सिकंदरा योजना से परी चौक नोएडा 3.5 घंटे, साउथ दिल्ली 3.5 से 4 घंटे में पहुंच सकते हैं. NH-19 के जरिए आप सिकंदरा योजना से 3.5 घंटे में पहुंच सकते हैं.
  • कमला नगर (3-4 किलोमीटर) और सिकंदरा (6 से 7 किमी) से राजा की मंडी रेलवे स्टेशन करीब है. शताब्दी और वंदे भारत के लिए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन दोनों इलाकों से 7.5 से 10 किमी की दूरी पर है.
  • आगरा मेट्रो (येलो लाइन) का सिकंदरा टर्मिनल पूर होने के आखिरी चरण में है, जो भविष्य में ताज महल और आगरा फोर्ट तक सीधी पहुंच देगा. कमला नगर के लिए RBS कॉलेज स्टेशन (1.5 किमी दूर) जल्द खुलने वाला है.

ई-नीलामी की अहम तारीखें

डीटेल्सअहम तारीखें
रजिस्ट्रेशन और टोकन धनराशि जमा करने की अवधि09.03.2026 से 24.03.2026
ई-नीलामी की मुख्य तिथि25.03.2026
सिंगल बिड होने पर नए रजिस्ट्रेशन27.03.2026 से 15.04.2026
सिंगल बिड की दोबारा ई-नीलामी की डेट16.04.2026

किश्तों में भुगतान का विकल्प

ई-नीलामी की शर्तों के मुताबिक सफल बोलीदाता को किश्तों में भुगतान देने का भी ऑप्शन मिलेगा. हालांकि, किश्तों पर MCLR+1% की दर से ब्याज होगा. किश्त समय पर नहीं भरी जाती है, तो 2% अतिरिक्त चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जाएगा. आपको बता दें कि HIG और LIG दोनों ही घर जनरल कैटेगरी के लिए हैं. इसके अलावा UPAVP की सभी संपत्तियां जहां है, जैसा है के आधार पर निस्तारित की जाएगी. UPAVP फ्लैट में कोई भी मरम्मत, रंग रोगन या मरम्मत नहीं करेगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: आगरा में कहां फ्लैट्स की ई-नीलामी हो रही है?

जवाब: आगरा में कमला नगर और सिकंदरा में HIG और LIG फ्लैट्स की ई-नीलामी होगी.

सवाल: ई-नीलामी की तारीख क्या है?

जवाब:
ई-नीलामी 25 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी.

सवाल: ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए कब तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

जवाब: ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन 24 मार्च 2026 तक कर सकते हैं.

सवाल: HIG फ्लैट की रिजर्व प्राइस कितना है?

जवाब:
HIG फ्लैट का रिजर्व प्राइस 42.38 लाख रुपए है.

सवाल: LIG फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस कितना है?

जवाब:
LIG फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस 42.49 लाख रुपए है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें