वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास, NCR में फिर नीलाम होंगे 2BHK फ्लैट्स, 4.93 लाख में बुकिंग, NH-9-RRTS से कनेक्टिविटी

UPAVP 2BHK Flats: यूपी आवास विकास परिषद गाजियाबाद के वसुंधरा योजना में MIG 2BHK फ्लैट्स की नीलामी करने जा रहा है. जानिए नीलामी से जुड़ी हर एक डीटेल.
वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास, NCR में फिर नीलाम होंगे 2BHK फ्लैट्स, 4.93 लाख में बुकिंग, NH-9-RRTS से कनेक्टिविटी

Representative Image (AI Generated)

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने यूपी के कई जोन में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टीज की ई-नीलामी 19 फरवरी 2026 को आयोजित की थी. इस ई-नीलामी में कई प्रॉपर्टीज को सिंगल बिडिंग मिली थी, जिसके बाद 13 मार्च 2026 को दोबारा नीलामी होने जा रही है. अगर आप दिल्ली-एनसीआर में अपने सपनों का आशियाना ढूंढ रहे हैं तो MIG 2BHK फ्लैट्स की नीलामी होगी. यह सभी फ्लैट्स वसुंधरा योजना गाजियाबाद में स्थित है, जिसकी मेट्रो, हाईवे (NH-9) आदि से डायरेक्ट कनेक्टिविटी है. फ्लैट की बुकिंग अमाउंट 4.93 लाख रुपए से शुरू है.

98.65 लाख रुपए से कीमत शुरू

वसुंधरा योजना गाजियाबाद में UPAVP द्वारा नीलामी के लिए उपलब्ध ये तीनों MIG 2BHK फ्लैट्स ग्राउंड फ्लोर पर स्थित हैं. हर एक फ्लैट का कुल एरिया 131.675 वर्ग मीटर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

4.93 लाख रुपए टोकन अमाउंट

  • कीमत की बात करें तो प्रॉपर्टी नंबर 168/312 और प्रॉपर्टी नंबर 16B/321 की कीमत 98,65,000 रुपए तय की गई है.
  • प्रॉपर्टी नंबर 168/288 की कीमत 99,25,000 रुपए तय की गई है.
  • नीलामी के लिए प्रॉपर्टी नंबर 168/312 और प्रॉपर्टी नंबर 16B/321 का रिजर्व प्राइस 98,75,000 रुपए रखा गया है.
  • प्रॉपर्टी नंबर 168/288 का रिजर्व प्राइस 99,35,000 रुपए तय किया गया है.
  • प्रॉपर्टी नंबर 168/312 और 16B/321के लिए बुकिंग अमाउंट 4,93,250 रुपए और 168/288 के लिए 4,96,250 रुपए का टोकन अमाउंट जमा करना होगा.

प्रॉपर्टी का एरिया, बुकिंग अमाउंट और कीमत

प्रॉपर्टी नंबरफ्लैट टाइपक्षेत्रफलसंपत्ति की कीमत (₹)रिजर्व प्राइस (₹)पंजीकरण/टोकन अमाउंट (₹)
168/312MIG (2BHK) ग्राउंड131.675 वर्ग मीटर98,65,00098,75,0004,93,250
16B/321MIG (2BHK) ग्राउंड131.675 वर्ग मीटर98,65,00098,75,0004,93,250
168/288MIG (2BHK) ग्राउंड131.675 वर्ग मीटर99,25,00099,35,0004,96,250

ट्रांस हिंडन एरिया का अहम रिहायशी हब

वसुंधरा योजना गाजियाबाद के वसुंधरा ट्रांस हिंडन एरिया का एक अहम रिहायशी हब है.वसुंधरा योजना गाजियाबाद से ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन, नमो भारत (RRTS), दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से डायरेक्ट कनेक्टिविटी है.

वैशाली मेट्रो स्टेशन से बेहद करीब

  • वसुंधरा योजना गाजियाबाद वैशाली (ब्लू लाइन) मेट्रो स्टेशन (3-4 KM) से बेहद करीब है.
  • नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद तक 5.2 किमी का नया ब्लू लाइन एक्सटेंशन भी प्रस्तावित है, जो RRTS से जुड़ेगा.
  • RRTS का सहिबाबाद स्टेशन वसुंधरा के बिल्कुल करीब है, जिसमें वसुंधरा के निवासियों के लिए एक डेडिकेटेड एंट्री, एग्जिट गेट है.
  • लोकेशन से आनंद विहार टर्मिनल 5 से 6 किमी दूर है. गाजियाबाद जंक्शन 6.5 किमी दूर है.
  • यूपी गेट के रास्ते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NH-9) तक यहां से सीधी पहुंच है. हिंडन एलिवेटेड रोड के लिए कानावनी में नया क्लोवरलीफ इंटरचेंज भी प्रस्तावित है, इससे दिल्ली/यूपी गेट का सफर 10 मिनट से भी कम रह जाएगा.

ई-नीलामी से जुड़ी अहम तारीखें

डीटेल्सतारीख
रजिस्ट्रेशन और टोकन जमा करने की शुरुआत21 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन और टोकन जमा करने की अंतिम तिथि12 मार्च 2026
ई-नीलामी की तारीख13 मार्च 2026

जैसा है, जहां के आधार पर प्रॉपर्टी

यूपी आवास विकास परिषद के नियम 38 और 18 (4) के तहत सभी प्रॉपर्टीज 'जैसा है, जहां है' के आधार पर नीलामी की जाएंगी. सबसे ज्यादा बोली के बाद परिस्थितियों को लेकर कोई शिकायत मान्य नहीं होगी. ई-नीलामी में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन 21 फरवरी 2026 को शुरू हो गया है. रजिस्ट्रेशन और टोकन अमाउंट जमा करने की आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 है. ई नीलामी 13 मार्च 2026 को होगी. सभी MIG 2BHK फ्लैट्स अनरिजर्व्ड/जनरल वर्ग के लिए उपलब्ध हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: वसुंधरा में फ्लैट्स की ई-नीलामी दोबारा क्यों हो रही है?

जवाब: 19 फरवरी 2026 को हुई ई-नीलामी में सिंगल बिडिंग मिली थी. इस कारण एक बार फिर नीलामी की जा रही है.

सवाल: यूपी आवास विकास के 2BHK फ्लैट्स कहां पर उपलब्ध हैं?

जवाब:
वसुंधरा योजना गाजियाबाद में MIG 2BHK फ्लैट्स ई-नीलामी योजना के तहत उपलब्ध है.

सवाल: MIG 2BHK फ्लैट्स का एरिया कितना है?

जवाब:
MIG 2BHK का कुल क्षेत्रफल 131.675 वर्ग मीटर है.

सवाल: ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है?

जवाब: आवेदक 12 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

सवाल: फ्लैट्स की टोकन राशि का भुगतान कैसे कर सकते हैं?

जवाब:
भुगतान ऑनलाइन NEFT/RTGS या ऑफलाइन उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पक्ष में बैंक ड्राफ्ट के जरिए किया जा सकता है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6