लखनऊ में शुरू करना है काम? प्राइम लोकेशन में होगी कमर्शियल दुकानों की ई-नीलामी, 2.50 लाख रुपए में बुकिंग

यूपी की राजधानी लखनऊ की प्राइम लोकेशन में कमर्शियल शॉप ब्लॉक की ई-नीलामी होने जा रही है. जानिए इन शॉप की कीमत, ई-नीलामी की तारीख और नियम.
लखनऊ में शुरू करना है काम? प्राइम लोकेशन में होगी कमर्शियल दुकानों की ई-नीलामी, 2.50 लाख रुपए में बुकिंग

Shops E Auction

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्राइम लोकेशन में यदि आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या फिर कमर्शिल प्रॉपर्टी में निवेश का मन बना रहे हैं, तो यूपी आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) मौका लेकर आया है. UPAVP द्वारा लखनऊ की वृंदावन योजना नंबर-4 के गोवर्धन एन्क्लेव में तीन कमर्शियल शॉप ब्लॉक की ई-नीलामी होगी. गौरतलब है कि 26 मार्च को हुई नीलामी में इन प्रॉपर्टी को सिंगल बिडिंग मिली थी. ई-नीलामी के लिए 15 अप्रैल 2026 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 को होगी.

कमर्शियल ब्लॉक शॉप्स की ई-नीलामी

लखनऊ के सेक्टर 20, वृंदावन योजना (योजना संख्या-4) स्थित गोवर्धन एन्क्लेव में यह कमर्शियल ब्लॉक शॉप्स नीलामी के लिए उपलब्ध हैं. नीलामी में शॉप 5 और 17 (ग्राउंड फ्लोर) शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

2.50 लाख रुपए टोकन अमाउंट

  • कमर्शियल ब्लॉक शॉप्स का कुल एरिया 17.509 वर्ग मीटर है.
  • इन दुकानों की कुल कीमत लगभग 25,09,039.70 रुपए (25.09 लाख रुपए) है.
  • ई-नीलामी में भाग लेने के लिए टोकन अमाउंट (EMD) के तौर पर 2,50,904 रुपए (2.50 लाख रुपए) जमा करने होंगे.
  • ई-नीलामी के लिए 1,43,600 रुपए, 1,43,400 रुपए और 1,43,350 रुपए रिजर्व प्राइस तय किए गए हैं.

कमर्शियल शॉप की डीटेल्स

प्रॉपर्टी नंबरप्रॉपर्टी टाइपएरिया (वर्ग मीटर)कुल लागत (रुपये)टोकन अमाउंट (EMD)रिजर्व प्राइस (रुपए)
शॉप नंबर 4कमर्शियल ब्लॉक शॉप17.5092509039.702,50,904143600
शॉप नंबर 5कमर्शियल ब्लॉक शॉप17.50925,09,039.702,50,904143400
शॉप नंबर 17कमर्शियल ब्लॉक शॉप17.50925,09,039.702,50,904143350

ई-नीलामी के लिए जरूरी शर्तें

यूपी आवास एवं विकास परिषद की ई-नीलामी के नियमों के मुताबिक 1 करोड़ रुपए तक की संपत्ति के लिए सफल बोलीदाता को अलॉटमेंट लेटर जारी होने के तीन महीने के अंदर कुल संपत्ति मूल्य का 35% जमा करना होगा.

60 किस्तों में भुगतान की सुविधा

  • अगले 4 महीने के अंदर आवंटी को 15 फीसदी और राशि जमा करनी होगी.
  • शेष 50 फीसदी राशि को 11 फीसदी सालाना ब्याज के साथ 60 मासिक किस्तों में भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी.
  • ई-नीलामी में भाग लेने के लिए परिषद के ई-ऑक्शन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन टोकन मनी जमा करना जरूरी होगा.

भुगतान की समय सीमा

चरणसमय सीमाभुगतान राशि
टोकन मनीनीलामी से पहले10% (EMD)
प्रथम चरण3 महीने में35% (EMD सहित)
द्वितीय चरण4 महीने में15%
तृतीय चरण60 किस्तेंशेष 50% (11% ब्याज के साथ)

Zee Business Live TV यहां पर देखें

मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट के करीब लोकेशन

कनेक्टिविटी की बात करें तो प्रोजेक्ट अमर शहीद पथ से महज 100 मीटर की दूरी पर है, जो एयरपोर्ट और दूसरी कमर्शियल हब तक सीधी पहुंच देता है. लोकेशन से अमौसी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन 7.2 किलोमीटर दूर है. 2027 से 2028 तक SGPGI मेट्रो विस्तार से यह क्षेत्र मेट्रो नेटवर्क के और करीब आ जाएगा. उतरठिया जंक्शन यहां से सबसे पास है, जबकि चारबाद रेलवे स्टेशन 10 से 11 किलोमीटर दूर है. चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल भी लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां SGPI, लुलु मॉल आदि 4 से 5 किमी दूर है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: लखनऊ में ई-नीलामी के लिए दुकानें कहां पर उपलब्ध है?

जवाब:
लखनऊ में ई-नीलामी के लिए दुकानें सेक्टर 20, वृंदावन योजना (योजना संख्या-4) स्थित 'गोवर्धन एन्क्लेव' में स्थित है.

सवाल: ई-नीलामी की तारीख क्या है?

जवाब: ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.

सवाल: दुकानों के लिए कितनी टोकन अमाउंट देनी होगी?

जवाब: दुकानों की ई-नीलाम के लिए 2,50,904 रुपए टोकन अमाउंट है.

सवाल: क्या किस्तों में पेमेंट का कोई विकल्प है?

जवाब:
50 फीसदी राशि का भुगतान 11 फीसदी ब्याज के साथ 60 मासिक किस्तों में किया जा सकता है.

सवाल: कमर्शियल दुकानों का कुल क्षेत्रफल कितना है?

जवाब: कमर्शियल दुकानों का कुल क्षेत्रफल 17.509 वर्ग मीटर है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6