NCR से साढ़े 3 घंटे दूर, NH19 के पास, इस शहर में मिलेगा ₹45 लाख में बना-बनाया घर, 77 लाख रुपए में लग्जरी फ्लैट

दिल्ली एनसीआर के पास यदि आप किफायती कीमत में अच्छे घर खरीदना चाहते हैं तो आगरा में यूपी आवास विकास परिषद (UPAVP) रेडी टू मूव LIG और HIG घर की ई नीलामी हो रही है. जानिए कीमत, नियम और शर्तें.
NCR से साढ़े 3 घंटे दूर, NH19 के पास, इस शहर में मिलेगा ₹45 लाख में बना-बनाया घर, 77 लाख रुपए में लग्जरी फ्लैट

Representative Image (AI Generated)

दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी वाले इलाके तेजी से नए हॉटस्पॉट बन रहे हैं. दिल्ली से 3 घंटा 41 मिनट दूरी में स्थित ताज नगरी आगरा में यूपी आवास विकास परिषद (UPAVP) रेडी टू मूव LIG और HIG घरों की नीलामी कर रहा है. LIG घर आगरा के सिकंदरा और HIG फ्लैट्स कमला नगर योजना पर स्थित हैं. इन घरों के लिए ई-नीलामी 19 फरवरी 2026 को होगी. वहीं, 18 फरवरी 2026 को रजिस्ट्रेशन का आखिरी तारीख है. ऐसे में आपके पास रजिस्ट्रेशन के लिए बहुत कम वक्त है.

93.78 वर्ग मीटर घर, कीमत 45.35 लाख रुपए

आगरा की सिकंदरा योजना में LIG कैटेगरी के घर (भवन संख्या 751, सेक्टर-4) नीलामी के लिए उपलब्ध हैं. घर का कुल एरिया 93.78 वर्ग मीटर है. इसकी कीमत 45.35 लाख रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source

77 लाख रुपए में HIG फ्लैट्स

  • बोली लगाने के लिए आपको 2,26,765 रुपए की टोकन मनी जमा करनी होगी.
  • LIG के अलावा यदि आप प्रीमियम ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो HIG फ्लैट (H-33, फर्स्ट फ्लोर) नीलामी के लिए उपलब्ध है.
  • HIG फ्लैट का क्षेत्रफल 94.55 वर्ग मीटर है. फ्लैट की कीमत 77.13 लाख रुपए है.
  • ई नीलामी के लिए इच्छुक उम्मीदवार 3,85,686 रुपए की टोकन मनी जमा करनी होगी.
  • ई-नीलामी UPAVP की आधिकारिक वेबसाइट https://upavpauction.procure247.com पर होगी.

प्रॉपर्टी का पूरा गणित

योजना का नामप्रॉपर्टी का प्रकारक्षेत्रफल (sq. mt.)कुल कीमत (₹)टोकन मनी (₹)
सिकंदरा योजनाLIG भवन (751 Sec-4)93.7845,35,3002,26,765
कमला नगरHIG फ्लैट (H-33, 1st Floor)94.5577,13,7293,85,686

दिल्ली-कानपुर हाईवे से डायरेक्ट कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी से बात करें तो कमला नगर दिल्ली-कानपुर हाईवे (NH-19) और आगरा-अलीगढ़ रोड के पास स्थित है. यहां से यमुना एक्सप्रेसवे पहुंचने के लिए कुबेरपुर जाना बेहद आसान है.

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के बेहद नजदीक

  • कमला नगर से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन 4 किमी और राजामंडी स्टेशन बेहद नजदीक है.
  • सिकंदरा की बात करें तो NH-19 बेहद पास है. NH-19 से आप मथुरा होते हुए भी दिल्ली जा सकते हैं.
  • राजमंडी रेलवे स्टेशन सिकंदरा से लगभग 4 किलोमीटर और आगरा कैंट यहां से 8-10 किमी की दूरी पर स्थित है.
  • खेरिया एयरपोर्ट सिकंदरा से 2.25 किमी और कमला नगर से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

कमला नगर और सिकंदरा से कनेक्टिविटी

विशेषताकमला नगर योजनासिकंदरा योजना
मुख्य हाईवेNH-19 और आगरा-अलीगढ़ रोडNH-19 (दिल्ली-कानपुर हाईवे)
रेलवे स्टेशनआगरा फोर्ट (4 किमी)राजामंडी (4 किमी)
एयरपोर्ट8.0 किमी2.25 किमी
दिल्ली कनेक्टिविटीयमुना एक्सप्रेसवे (कुबेरपुर से)NH-19 (सीधा मार्ग)

2 फीसदी क मिलेगी छूट, दोबारा होगी ई-नीलामी

UPAVP के मुताबिक अलॉटमेंट लेटर जारी होने के दो महीने के अंदर मकान की पूरी कीमत का भुगतान करते हैं तो आपको भवन के प्राइस पर 2 फीसदी की छूट मिलेगी. 77 लाख रुपए के फ्लैट पर आप करीब डेढ़ लाख रुपए बचा सकते हैं. वहीं, यदि आप किश्तों पर भुगतान करना चाहते हैं तो संपत्ति पर आपको 11.5 फीसदी ब्याज देना होगा. 19 फरवरी 2026 को यदि ई नीलामी में सिंगल बिडिंग होती है तो 13 मार्च 2026 को दोबारा ई नीलामी होगी, इसके लिए 21 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन होगा.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 दिल्ली के आसपास कहां पर मिल रहा है?

दिल्ली से साढ़े तीन घंटे की दूरी पर स्थित आगरा में यूपी आवास विकास परिषद HIG और LIG फ्लैट्स की ई नीलामी कर रहा है.

Q2 क्या है संपत्ति लीज होल्ड है या फ्री होल्ड है?

संपत्ति फ्री होल्ड प्रॉपर्टी है. कीमत 12 फीसदी फ्री होल्ड फीस पहले से ही जुड़ी हुई है.

Q3 क्या पूरा पैसा एक साथ देना होगा?

नहीं, आप किश्तों में पैसा दे सकते हैं.

Q4 ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख क्या है?

ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 फरवरी 2026 है.

Q5 क्या दोबारा भी ई-नीलामी होगी?

यदि 19 फरवरी 2026 को सिंगल बिडिंग होगी तो दोबारा बोली लगेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6