दो मेट्रो स्टेशन करीब, एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी, गाजियाबाद में 1BHK-2BHK की नीलामी, कीमत ₹38.24 लाख से शुरू

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में घर ढूंढ रहे खरीदारों के लिए यूपी आवास एवं विकास 1BHK और 2BHK फ्लैट्स की नीलामी कर रहा है. जानिए फ्लैट्स से जुड़ी हर एक डीटेल.
दो मेट्रो स्टेशन करीब, एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी, गाजियाबाद में 1BHK-2BHK की नीलामी, कीमत ₹38.24 लाख से शुरू

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रॉपर्टी के बढ़ते दाम ने अपनी छत का सपना तोड़ दिया है. हालांकि, महंगे घरों की मार झेल रहे घर खरीदारों के लिए यूपी आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) बड़ी राहत लेकर आया है. एनसीआर के गाजियाबाद के सबसे प्राइम कनेक्टिविटी वाले इलाके वसुंधरा योजना गाजियाबाद में UPAVP अमीरों के लिए प्रीमियम HIG 2BHK और लोवर मिडल क्लास के लिए किफायती LIG 1BHK की ई-नीलामी करने जा रहा है. लोकेशन से एक नहीं दो-दो मेट्रो स्टेशन करीब है. इन फ्लैट्स की ई-नीलामी 19 फरवरी को हुई थी, लेकिन सिंगल बिड मिलने के कारण दोबारा नीलामी की जा रही है.

LIG 1BHK फ्लैट की डीटेल्स

वसुंधरा योजना गाजियाबाद में स्थित LIG 1BHK फ्लैट्स (प्रॉपर्टी नंबर 178/322) थर्ड फ्लोर (टाइप-B) पर स्थित है. इस फ्लैट का साइज 56.29 वर्ग मीटर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

38.14 लाख रुपए कीमत

  • 1BHK फ्लैट की कुल कीमत 38.14 लाख रुपए है. ई नीलामी के लिए इसकी रिजर्व प्राइस 38,24,500 रुपए निर्धारित किया गया है.
  • ई नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन अमाउंट 1,90,725 रुपए है. फ्लैट अनारक्षित कैटेगरी के लिए उपलब्ध है.
  • वसुंधरा योजना में स्थित HIG 2 BHK (प्रॉपर्टी नंबर 16A/311) सेकंड फ्लोर (F-120) पर स्थित है.
  • फ्लैट का कुल साइज 134.99 वर्ग मीटर है. प्रॉपर्टी की कुल कीमत 1.53 करोड़ रुपए है.
  • ई-नीलामी के लिए 1,53,14,500 रुपए रखे गए हैं. नीलामी के लिए आवेदकों को 7.65 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन अमाउंट जमा करनी होगी.

प्रॉपर्टी की डीटेल्स और कीमत

प्रॉपर्टी का विवरण (प्रकार और फ्लोर)प्रॉपर्टी नंबरयोजना और शहरक्षेत्रफल (वर्ग मीटर)कुल कीमत (रु)रिजर्व प्राइस (रुरजिस्ट्रेशन / टोकन अमाउंट (रु)आरक्षण श्रेणी
LIG 1BHK (थर्ड फ्लोर, टाइप-B178/322वसुंधरा योजना, गाजियाबाद56.2938,14,500.0038,24,5001,90,725अनारक्षित
HIG 2BHK (सेकंड फ्लोर, F-120)16A/311वसुंधरा योजना, गाजियाबाद134.991,53,04,500.001,53,14,5007,65,225अनारक्षित

दो-दो मेट्रो स्टेशन नजदीक

वसुंधरा योजना गाजियाबाद एक नहीं दो मेट्रो स्टेशन नजदीक है. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन का वैशाली मेट्रो स्टेशन यहां पर 2 से 4 किमी की दूरी पर स्थित है. मोहन नगर और अर्थला मेट्रो स्टेशन (रेड लाइन) 3-5 किमी दूर है.

RRTS, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

  • दिल्ली-मेरठ रेपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी नमो भारत का साहिबाबाद RRTS स्टेशन वसुंधरा के अधिकांश सेक्टर्स से केवल 1 से 3 किमी दूरी पर स्थित है.
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे वसुंधरा की दक्षिणी सीमा के समानांतर चलता है. NH-24 (यूपी गेट) के जरिए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है.
  • वसुंधरा योजना गाजियाबाद से साहिबाबाद रेलवे जंक्शन 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. इसके अलावा आनंद विहार रेलवे टर्मिनस और रेलवे स्टेशन 7 किलोमीटर दूरी पर हैं.
  • वसुंधरा योजना से साहिबाबाद बस डिपो (UPSRTC) भी मौजूद है.

कनेक्टिविटी की डीटेल्स

डीटेलटाइपदूरी
वैशाली स्टेशनमेट्रो (ब्लू लाइन)3 किमी
मोहन नगर स्टेशनमेट्रो (रेड लाइन)4 किमी
साहिबाबाद स्टेशनRRTS (रेपिड रेल)2 किमी
साहिबाबाद जंक्शनभारतीय रेलवे3 किमी
आनंद विहार ISBTबस/रेल7 किमी
NH-24 (यू.पी. गेट)एक्सप्रेसवे4 किमी

योजना से जुड़ी अहम तारीख

यूपी आवास विकास परिषद के नियमों के मुताबिक, जैसा है, जहां है, आधार पर है. यदि किसी बिडर द्वारा रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट तक पूरी टोकन धनराशि जमा नहीं की जाएगा तो संपूर्ण धनराशि को जब्त कर लिया जाएगा. ई-नीलामी 21 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक आप टोकन धनराशि जमा कर सकते हैं. ई नीलामी 13 मार्च 2026 है. ई-नीलामी की नियम और शर्तों की डीटेल्स आप UPAVP की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: गाजियाबाद में फ्लैट कहां पर मिल रहे हैं?

जवाब: यूपी आवास विकास परिषद गाजियाबाद में HIG 2BHK, LIG 1BHK फ्लैट्स की दोबारा नीलामी कर रही है.

सवाल: 2BHK, 1BHK फ्लैट्स की दोबारा नीलामी क्यों हो रही है?

जवाब: पहली ई-नीलामी में इन फ्लैट्स के लिए सिंगल बिडिंग मिल रही है.

सवाल: ई-नीलामी के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख क्या है?

जवाब: ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन 21 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक कर सकते हैं.

सवाल: HIG 2BHK फ्लैट्स का साइज और रिजर्व प्राइस क्या है?

जवाब:
HIG 2BHK फ्लैट का एरिया 134.99 वर्ग मीटर है. इसका रिजर्व प्राइस 1.53 करोड़ रुपए है.

सवाल: 1BHK फ्लैट्स का साइज और रिजर्व प्राइस क्या है?

जवाब:
1BHK फ्लैट्स का साइज 56.29 वर्ग मीटर है. इसके लिए रिजर्व प्राइस 1,90,725 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6