NCR से 1 घंटे दूर, प्राइम लोकेशन में होगी बनी-बनाई 10 दुकानों की ई-नीलामी, ₹1.59 लाख रुपए देकर बुकिंग

दिल्ल एनसीआर से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित मेरठ में यूपी आवास विकास परिषद दुकानों की नीलामी करने जा रहा है. ये दुकानें मेरठ के शास्त्री नगर में हैं. जानिए ई-नीलामी से जुड़ी हर एक डीटेल.
NCR से 1 घंटे दूर, प्राइम लोकेशन में होगी बनी-बनाई 10 दुकानों की ई-नीलामी, ₹1.59 लाख रुपए देकर बुकिंग

Representative Image (AI Generated)

चैत्र नवरात्रि पर आप अपनी दुकान खोलना चाहते हैं तो यूपी आवास विकास परिषद (UPAVP) आपके लिए यह मौका लेकर आया है. दिल्ली एनसीआर से 2 घंटे की दूरी पर स्थित मेरठ शहर के प्रमुख कमर्शियल इलाकों में शुमार शास्त्री नगर में UPAVP दुकानों की ई-नीलामी करने जा रहा है. यह उन उद्यमी और निवेशकों के लिए खास मौका है जो मेरठ जैसे तेजी से उभरते शहर में अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. इन दुकानों का रिजर्व प्राइस 14.78 लाख रुपए और टोकन अमाउंट 1.47 लाख रुपए से शुरू है.

10 दुकानों को होगी ई-नीलामी

UPAVP की योजना के मुताबिक शस्त्री नगर योजना के तहत कई आकार और कीमत की कुल 10 दुकानें ई-नीलामी के लिए उपलब्ध हैं. इन दुकानों का एरिया 11.02 वर्ग मीटर से 11.45 वर्ग मीटर तक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

14.78 लाख रुपए से रिजर्व प्राइस शुरू

  • सेक्टर 2 शॉप नंबर 4 का सबसे ज्यादा रिजर्व प्राइस 19,89,444.15 रुपए से शुरू है. इस दुकान के लिए सबसे ज्यादा 1,98,944 रुपए टोकन मनी जमा करनी होगी.
  • सबसे कम एरिया वाली दुकानों (11.02 वर्ग मीट) का रिजर्व प्राइस 14,78,788.80 रुपए है. साथ ही इनकी सबसे कम टोकन धनराशि 1,47,879 रुपए तय की गई है.
  • ई-नीलामी 25 मार्च 2026 को होगी. ई नीलामी के लिए 24 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.
  • ई-नीलामी में यदि किसी प्रॉपर्टी के लिए सिंगल बिडिंग प्राप्त हुई तो उनकी दोबारा बिडिंग होगी. दोबारा बिडिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक होंगे. दूसरी ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 को होगी.

प्रॉपर्टी से जुड़ी अहम डीटेल्स

प्रॉपर्टी का नाम/नंबरक्षेत्रफल (वर्ग मीटर)कुल कीमत/आरक्षित मूल्य (₹)टोकन मनी (₹)
Shop No: 3/9211.0214,78,788.801,47,879
Shop No: 3/9311.0214,78,788.801,47,879
Shop No: 3/9411.0214,78,788.801,47,879
Shop No: 3/9511.0214,78,788.801,47,879
Shop No: 3/10811.0214,78,788.801,47,879
Shop No: 3/10911.0214,78,788.801,47,879
Shop No: 3/11011.0214,78,788.801,47,879
Sector-2, Shop No-411.4519,89,444.151,98,944
Sector-2, Shop No-511.319,63,378.501,96,338
Sector-2, Shop No-611.319,63,378.501,96,338

नमो भारत, हाईवे से सीधी कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो दिल्ली-मेरठ RRTS (नमो भारत) के जरिए मेरठ के शास्त्री नगर से दिल्ली का सफर 1 घंटे में तय किया जा सकता है. सबसे नजदीकी RRTS/मेट्रो स्टेशन शताब्दी नगर से महज 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

1 घंटे में पहुंच सकते हैं दिल्ली

  • मेरठ मेट्रो के जरिए मेरठ साउथ से मोदीपुरम का सफर महज आधे घंटे में ही पूरा होगा.
  • शास्त्री नगर से सराय काले खां (दिल्ली) तक महज 55 मिनट में पहुंचा जा सकता है, यहां से दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की आसान इंटरचेंज सुविधा है.
  • परतापुर के पास स्थित 96 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NE-3) 45 मिनट से 1 घंटे में दिल्ली पहुंचा देता है.
  • दिल्ली-हरिद्वार हाईवे (NH-58) से मोदीनगर, गाजियाबाद, रुड़की और हरिद्वार से सीधे कनेक्टेड हैं. स्थानीय कनेक्टिविटी के लिए गढ़ रोड और हापुड़ रोड शास्त्री नगर के पास मिलते हैं.
  • हवाई यात्रा के लिए IGI एयरपोर्ट को एक्सप्रेसवे के जरिए 2 से 2.5 घंटे में पहुंच सकते हैं. वहीं, निकट भविष्य में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) को RRTS येलो लाइन से जोड़ा जाएगा.

कनेक्टिविटी की डीटेल्स

मोड (साधन)गंतव्य (कहां तक)अनुमानित यात्रा समयमुख्य लिंक (जुड़ाव)
RRTSसराय काले खां, दिल्ली50–55 मिनटशताब्दी नगर स्टेशन
एक्सप्रेसवेअक्षरधाम / गाजीपुर45–50 मिनटNE-3 (परतापुर एग्जिट)
रेलनई दिल्ली रेलवे स्टेशन1.5–2 घंटेमेरठ सिटी जंक्शन
मेट्रोमोदीपुरम / मेरठ दक्षिण15–20 मिनटमेरठ मेट्रो लाइन

किश्तों में भुगतान की सुविधा

ई-नीलामी की नियमों के मुताबिक अलॉटमेंट लेटर जारी होने के अंदर स्वीकृत कीमत की 35 फीसदी धनराशि (टोकन मनी को मिलाकर) जमा करनी होगी. अगले 4 महीने के अंदर 15 फीसदी धनराशि और जमा करनी होगी. शेष 50 फीसदी धनराशि को 60 मासिक किश्तों (EMIs) में जमा करने की सुविधा मिलेगी. किश्तों पर ब्याज की दर MCLR+1% होगी. समय पर किश्त जमा न करने पर 2 फीसदी का कंपाउंड इंटरेस्ट देना होगा. आखिरी तारीख तक पूरी टोकन धनराशि जमा नहीं की जाती, तो पूरी धनराशि जब्त कर ली जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: मेरठ में ई-नीलामी के लिए कहां पर दुकानें उपलब्ध हैं?

जवाब: मेरठ में ई-नीलामी के लिए दुकानें शास्त्री नगर में उपलब्ध हैं.

सवाल: ई-नीलामी में दुकानों की न्यूनतम रिजर्व प्राइस क्या है?

जवाब: दुकानों की ई-नीलामी का न्यूनतम रिजर्व प्राइस 14,78,788.80 रुपए है.

सवाल: दुकानों के लिए सबसे कम टोकन राशि कितनी है?

जवाब: सबसे कम टोकन धनराशि 1.47 लाख रुपए है.

सवाल: ई-नीलामी की तारीख क्या है?

जवाब: ई-नीलामी की तारीख 25 मार्च 2026 है.

सवाल: क्या दोबारा ई-नीलामी भी होगी?

जवाब: ई-नीलामी में जिन संपत्तियों को सिंगल बिडिंग मिलेगी, तो उनकी दोबारा ई-नीलामी होगी.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6