लखनऊ में बनी बनाई दुकान की ई-नीलामी, ₹4.47 लाख शुरुआती कीमत, मेट्रो, एक्सप्रेसवे पास, 43 हजार रुपए में बुकिंग

यूपी की राजधानी लखनऊ में आप यदि बिजनेस करना चाहते हैं तो यूपी आवास एवं विकास परिषद दुकानों की दोबारा ई-नीलामी कर रही है. जानिए कीमत, रिजर्व प्राइस, टोकन अमाउंट समेत हर एक डीटेल्स.
लखनऊ में बनी बनाई दुकान की ई-नीलामी, ₹4.47 लाख शुरुआती कीमत, मेट्रो, एक्सप्रेसवे पास, 43 हजार रुपए में बुकिंग

Representative Image (AI Generated)

यूपी की राजधानी लखनऊ में यदि आप अपना बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो यूपी आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) दुकानों की ई- नीलामी करने जा रहा है. यह दुकानें लखनऊ के इंदिरा नगर योजना, इंदिरा नगर एक्सटेंशन में स्थित है. इन दुकानों की ई-नीलामी 19 फरवरी 2026 को की गई थी. हालांकि, सिंगल बिडिंग मिलने के कारण इनकी ई-नीलामी दोबारा 13 मार्च 2026 को प्रस्तावित हैं. इन दुकानों की नीलामी का शुरुआती रिजर्व प्राइस 4.47 लाख रुपए है. आप 43,584 रुपए की टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं.

सबसे कम कीमत 4.37 लाख रुपए

यूपी आवास विकास परिषद द्वारा नीलामी के लिए उपलब्ध दुकानों में सबसे कम कीमत वाले शॉप इंदिरा नगर स्कीम में स्थित संपत्ति संख्या S-2/26 है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सबसे बड़ी दुकान का साइज 11.79 वर्ग मीटर

  • 3.39 वर्ग मीटर एरिया वाली दुकान की कुल कीमत महज 4,37,850 रुपए तय की गई है. इसका रिजर्व प्राइस 4,47,850 रुपए है.
  • 10.81 वर्ग मीटर वाली दुकान का रिजर्व प्राइस 13,72,752 रुपए है. इसके लिए टोकन अमाउंट 1.36 लाख रुपए निर्धारित किया है.
  • इंदिरा नगर विस्तार में 11.79 वर्ग मीटर दुकान का रिजर्व प्राइस 15,14,662 रुपए और टोकन अमाउंट 1,50,466 रुपए तय की गई है.
  • योजना के तहत सबसे बड़ी दुकान 22.044 वर्ग मीटर की है. इस दुकान का रिजर्व प्राइस 15,14,662 रुपए है. इसकी टोकन अमाउंट 1,50,466 रुपए तय किया गया है.

दुकान की कीमत, रिजर्व प्राइस और टोकन अमाउंट

संपत्ति संख्यायोजना का नामएरिया (Sqm.)संपत्ति की कीमत (रु)रिजर्व प्राइस (रु)टोकन अमाउंट (रु)
S-335इंदिरा नगर स्कीम10.8113,62,752.0013,72,7521,36,275
S-18/10इंदिरा नगर विस्तार11.7915,04,662.0015,14,6621,50,466
S-18/11इंदिरा नगर विस्तार11.7915,04,662.0015,14,6621,50,466
S-2/26इंदिरा नगर स्कीम3.394,37,850.004,47,85043,584
S-11/11इंदिरा नगर स्कीम22.04428,68,100.0028,78,1002,86,810

हाईवे, मेट्रो स्टेशन से डायरेक्ट कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी की बात करें तो फैजाबाद रोड (NH-30) लखनऊ के इंदिरा नगर को शहर के केंद्र हजरतगंज और अयोध्या और फैजाबाद की ओर जोड़ती है.

इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन करीब

  • टेढ़ी पुलिया रिंग रोड इंदिरा नगर विस्तार को पिकनिक स्पॉट रोड और कुर्सी रोड जैसे एरिया से सीधे जोड़ता है.
  • मास्टर प्लान 2031 के तहत विकसित 104 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड इस एरिया के पास के गुजरती है. इससे भारी ट्रैफिक शहर के बाहर डायवर्ट होता है.
  • इंदिरा नगर मेट्रो की रेड लाइन (नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर) पर स्थित है, जो एयरपोर्ट को मुंशीपुलिया से जोड़ती है. यहां के प्रमुख स्टेशन- इंदिरा नगर, भूतनाथ मार्केट, लेखराज, मुंशीपुलिया.
  • इंदिरा नगर से इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तक नया 3.48 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित है, जो गोमती नगर विस्तार तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगी.
  • गोमती नगर और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन यहां से लगभग 5 से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

एक नजर में कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी का जरियाप्रमुख मार्ग/स्टेशन
मुख्य सड़कफैजाबाद रोड (NH-30), टेढ़ी पुलिया रिंग रोड
रिंग रोड104 किमी लंबी आउटर रिंग रोड (किसान पथ)
मेट्रो (मौजूदा)रेड लाइन (इंदिरा नगर, भूतनाथ, लेखराज, मुंशीपुलिया)
मेट्रो (प्रस्तावित)इंदिरा नगर से इकाना स्टेडियम (3.48 किमी कॉरिडोर)
निकटतम रेलवे स्टेशनगोमती नगर और बादशाहनगर (5-6 किमी)

ई-नीलामी से जुड़े अहम नियम

यूपी आवास एवं विकास परिषद के इस योजना के तहत शॉप के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 है. ई-नीलामी के नियमों के मुताबिक यदि आवंटी पूरी बची हुई धनराशि 3 महीने के अंदर एकमुश्त जमा कर देता है, तो उसे कुल राशि पर 2 फीसदी की खास छूट दी जाएगी. यदि कोई इच्छुक सेलर सबसे अधिक बोली बोलने के बाद संपत्ति लेने से मना कर देता है या स्वीकृति के बाद तय समय पर धनराशि जमा नहीं करता है, तो उसी जमा की गई पूरी टोकन धनराशि जब्त कर ली जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: लखनऊ में सस्ती दुकानें कहां पर मिल रही हैं?

जवाब:
इंदिरा नगर योजना और इंदिरा नगर विस्तार में यूपी आवास एवं विकास परिषद सस्ती दुकानों की नीलामी कर रहा है.

सवाल: दुकानों के आवंटन की प्रोसेस क्या है?

जवाब: दुकानों का आवंटन ई-नीलामी के तहत किया जाएगा.

सवाल: ई-नीलामी की तारीख क्या है?

जवाब:
ई-नीलामी की तारीख 13 मार्च 2026 है.

सवाल: ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख क्या है?

जवाब:
ई-नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 है.

सवाल: सबसे सस्ती दुकान की कीमत क्या है?

जवाब:
सबसे सस्ती दुकान का रिजर्व प्राइस 4,47,850 रुपए है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6