यूपी में मिडिल क्लास को झटका, 11% तक महंगी हुई आवास विकास की जमीन, पर आधे रेट में मिल रहे रेडी टू मूव फ्लैट!

यूपी में आवास विकास परिषद की जमीन लेने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी. परिषद ने जमीनों के दाम में बढ़ोतरी की है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. जानिए नई दरें.
यूपी में मिडिल क्लास को झटका, 11% तक महंगी हुई आवास विकास की जमीन, पर आधे रेट में मिल रहे रेडी टू मूव फ्लैट!

यूपी आवास विकास परिषद ने बढ़ाए अपने जमीन के दाम (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini) 

उत्तर प्रदेश में अपने घर का सपना देख रहे घर खरीदारों को बड़ा झटका लगा है. यूपी आवास विकास परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जमीनों की नई दरें लागू कर दी हैं. नई लिस्ट के मुताबिक, यूपी के प्रमुख शहरों जैसे लखनऊ, आगरा, कानपुर और मेरठ की महत्वपूर्ण योजनाओं में जमीन के रेट में 8.5 से 11 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है. लखनऊ से लेकर मेरठ और आगरा तक जमीनों की कीमतों में भारी उछाल आया है. हालांकि, घर खरीदारों को एक राहत भी दी गई है. परिषद ने सेल पर उपलब्ध रेडी टू मूव फ्लैट्स (G+3) के रेट नहीं बढ़ाए हैं. इन्हें पुरानी दरों पर यथावत रखा है.

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे नए रेट

यूपी आवास विकास परिषद के निदेशक मंडल की 29 अप्रैल 2026 को हुई 275वीं बैठक में विकसित भूमि की दरों को नए सिरे से तय करने का प्रस्ताव पास किया गया था, जिसे अब तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

  • नई दरों के तहत सबसे बड़ा उछाल बुलंदशहर की अवंति नगर (योजना 1) में आया है. यहां जमीन की दर 26,000 रुपए से बढ़ाकर सीधे 35,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है, जो सीधे 34.6 फीसदी की बढ़ोतरी है.
  • राजधानी लखनऊ का मॉल एवेन्यू पूरे प्रदेश का सबसे महंगा इलाका बन गया है, जहां जमीन की दर 88,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की गई है.
  • मॉल एवेन्यू के बाद लखनऊ के पार्क रोड (72,000 रुपए) और डायमंड डेयरी (70,000 रुपए) सबसे महंगे हैं. आगरा के कमलानगर में परिषद की जमीन के दाम 70,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गए हैं.
  • लखनऊ के सबसे वीआईपी इलाकों जैसे पार्क रोड में कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यूपी के प्रमुख इलाकों में जमीन की नई दरें (प्रति वर्ग मीटर)

शहरयोजना/इलाकापुराना रेट (2025-26)नया रेट (2026-27)बढ़ोतरी (प्रतिशत में)
बुलंदशहरअवंति नगर (योजना-1)26,000 रु.35,000 रु.34.6% (सबसे ज्यादा)
आगराकमलानगर योजना63,000 रु.70,000 रु.11.10%
लखनऊअवध विहार योजना38,000 रु.41,500 रु.9.20%
कानपुरकेशवपुरम (योजना सं-1)33,000 रु.36,000 रु.9.00%
मेरठशास्त्रीनगर (योजना-7)36,000 रु.39,200 रु8.80%
लखनऊवृंदावन योजना (सं-3)41,000 रु.44,600 रु.8.70%
लखनऊमाल एवेन्यू योजना85,000 रु.88,000 रु.3.50%
लखनऊपार्क रोड / इन्दिरा नगर (विस्तार)72,000 रु. / 55,000 रु.72,000 रु.0% (कोई बदलाव नहीं)

प्लॉट और फ्लैट की कीमत में बड़ा अंतर

नई दरें लागू होने के बाद यूपी आवास विकास परिषद के प्लॉट और फ्लैट की कीमत में बड़ा अंतर आ गया है. उदाहरण के तौर पर लखनऊ की अवध विहार योजना में प्लॉट का रेट 41,500 रुपए प्रति वर्ग मीटर है.

अवध विहार योजना में कीमतों में बढ़ोतरी

  • लखनऊ की अवध विहार और वृंदावन योजनाओं को मिडिल क्लास के लिए सबसे मुफीद माना जाता है, यहां पर कीमतों में सीधे तौर पर 8.7 फीसदी से 9.2 फीसदी का इजाफा हुआ है.
  • जमीन के दामों से उलट अवध विहार योजना के राप्ती, वरुणा, सरयू और गंगोत्री एन्क्लेव जैसे फ्लैट्स 21,500 रुपए प्रति वर्ग मीटर की पुरानी दरों पर मिल रहे हैं.
  • गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में गंगा, यमुना और हिंडन अपार्टमेंट के रेट 43,800 रुपए पर फ्रीज हैं. वहीं, मंडोला विहार, आसरा और सपना एन्क्लेव के फ्लैट्स 27,500 रुपए प्रति वर्ग मीटर में मिल रहे हैं.

यूपी आवास विकास परिषद में फ्लैट्स की दरें

शहरयोजना और फ्लैट का नामदर (रुपये/वर्ग मीटर)
गाजियाबादवसुंधरा (शिखर एन्क्लेव)59,900
गाजियाबादसिद्धार्थ विहार (गंगा/यमुना अपार्टमेन्ट)43,800
लखनऊअवध विहार (सरयू/राप्ती एन्क्लेव)21,500
आगरासिकन्दरा योजना (ग्रीन एन्क्लेव)18,000
लखनऊआम्रपाली एन्क्लेव (हरदोई रोड)17,500
मेरठजागृति विहार विस्तार (एफ-32 से एफ-127)15000

Zee Business Live TV यहां पर देखें

इन इलाकों में सबसे सस्ते फ्लैट्स

यूपी आवास विकास परिषद के सबसे सस्ते फ्लैट्स की बात करें तो मेरठ के जागृति विहार (एक्सटेंशन) और मुरादाबाद की मझोला योजना में फ्लैट्स महज 15,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर की दर से खरीदे जा सकते हैं. वहीं, लखनऊ के गोकुल ग्राम और राजाजीपुरम योजना में भी यह दर 16,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर रखी गई है. कुल मिलाकर खरीदारों के लिए गणित साफ है. जमीन खरीदकर निर्माण लागत आपकी जेब को ज्यादा ढीली करेगी. ऐसे में फिलहाल परिषद के रेडी टू मूव फ्लैट में निवेश समझदारी का सौदा है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 सरकारी एजेंसियां जमीन के रेट कैसे तय करती हैं?

सरकारी एजेंसियां और विकास प्राधिकरण जमीन के दाम इलाके के इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे या मेट्रो कनेक्टिविटी और बाजार में इलाके की डिमांड-सप्लाई के गणित के आधार पर तय करते हैं.

Q2 सर्किल रेट और मार्केट रेट में क्या अंतर होता है?

सर्किल रेट वह न्यूनतम सरकारी दर है जिस पर किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है. इसी पर स्टाम्प ड्यूटी चुकाई जाती है. मार्केट रेट वह कीमत है, जिस पर वास्तव में खरीदार और विक्रेता के बीच प्रॉपर्टी का सौदा होता है.

Q3 रेडी-टू-मूव फ्लैट्स क्या होते हैं?

रेडी-टू-मूव फ्लैट्स तैयार होते हैं और पजेशन के लिए कई साल का इंतजार नहीं करना पड़ता है. आवंटन के बाद आप तुरंत शिफ्ट हो सकते हैं.

Q4 प्रॉपर्टी की कीमत में लोकेशन का रोल कितना अहम होता है?

प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी की कीमत ज्यादा होती है. अगर मेट्रो, हाईवे, अस्पताल और मार्केट आसपास हैं, तो उसकी वैल्यू हमेशा ज्यादा होती है.

Q5 कारपेट एरिया क्या होता है?

कारपेट एरिया फ्लैट का वह हिस्सा होता है, जहां आप कारपेट बिछा सकते हैं. इसमें दीवार की मोटाई, बालकनी और लिफ्ट या सीढ़ियों की जगह शामिल नहीं होती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6