लखनऊ में बेस्ट लोकेशन पर बनाना है घर? रेजिडेंशियल प्लॉट्स की होगी ई-नीलामी, ₹1.35 लाख से बुकिंग शुरू

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ में अगर आप घर बनाने का मन बना रहे हैं तो यूपी आवास एवं विकास परिषद रेजिडेंशियल प्लॉट्स की ई नीलामी कर रहा है. जानिए प्लॉट्स की कीमत, रिजर्व प्राइस और टोकन अमाउंट.
लखनऊ में बेस्ट लोकेशन पर बनाना है घर? रेजिडेंशियल प्लॉट्स की होगी ई-नीलामी, ₹1.35 लाख से बुकिंग शुरू

Lucknow Residential Plots Representative Image (AI Generated)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगर आप घर बनाने का सपना देख रहे घर खरीदारों के लिए यूपी आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) रेजिडेंशियल प्लॉट की ई-नीलामी करने जा रहा है. ये रेजिडेंशियल प्लॉट्स लखनऊ के राजाजीपुरम योजना, विकास नगर योजना और वृंदावन योजना में नीलाम किए जा रहे हैं. ई-नीलामी में अलग-अलग साइज के नॉर्मल, कॉर्नर और पार्क फेसिंग प्लॉट्स हैं. प्लॉट्स की बुकिंग 1,35,657 रुपए से शुरू है. ई-नीलामी 25 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. वहीं, किसी प्रॉपर्टी पर सिंगल बिडिंग मिलने की स्थिति में 16 अप्रैल 2026 को दोबारा बिडिंग होगी.

30,110 रुपए प्रति वर्ग मीटर रिजर्व प्राइस

लखनऊ के इन रेजिडेंशियल प्लॉट्स में सबसे कम रिजर्व प्राइस 30,110 रुपए प्रति वर्ग मीटर है, जो राजाजीपुरम योजना के प्लॉट नंबर C-2291/1 का है.

Add Zee Business as a Preferred Source

1.35 लाख रुपए शुरुआती टोकन मनी

  • कम बजट में नीलामी में शामिल होना चाहते हैं, तो सबसे कम टोकन अमाउंट राजाजीपुरम योजना के प्लॉट नंबर 12/4001/4A का है, जिसके लिए केवल 1,35,657 रुपए चुकाने होंगे.

  • सबसे जयादा टोकन राशि 17,59,514 रुपए है, जो वृंदावन योजना नंबर 4 के एक बड़े और प्रीमियम ग्रीन बेल्ट प्लॉट (नंबर 20B/273) के लिए है.

  • नीलामी में सबसे ज्यादा रिजर्व प्राइस 88350 रुपए प्रति वर्ग मीटर है, जो विकास नगर योजना के प्लॉट नंबर 7/903 और 7/904 के लिए तय की गई है.
  • प्लॉट नंबर 20B/253, 20B/262, 20B/254, 20B/283, 20B/247, 20B/250, 20B/271, 20B/167 और 20B/165 पार्क फेसिंग हैं. वहीं, 20B/260, 20B/273, 20B/274 और 20B/28 कॉर्नर और पार्क-फेसिंग दोनों हैं.

प्लॉट्स की डीटेल और कीमत

संपत्ति/प्लॉट नंबरलोकेशनक्षेत्रफल (Sq.m.)प्रकाररिजर्व प्राइस (₹/Sq.m.)टोकन मनी (₹)कुल कीमत (₹)
D564/1 CORNERराजाजीपुरम योजना406.22कॉर्नर रेजिडेंशियल51,74410,50,9732,10,19,448
12/4001/4Aराजाजीपुरम योजना57.6रेजिडेंशियल प्लॉट47,1031,35,65727,13,133
7/903विकास नगर योजना169.69रेजिडेंशियल प्लॉट88,3507,49,6061,49,92,112
20B/217वृन्दावन योजना न.-4200रेजिडेंशियल प्लॉट71,3667,13,6641,42,73,280
20B/260वृन्दावन योजना न.-4437.5ग्रीन बेल्ट/कॉर्नर74,93516,39,1973,27,83,940

11 किलोमीटर दूर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट

लखनऊ का वृंदावन इलाका चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से महज 11 किलोमीटर दूर है. शहीद पथ पर एलिवेटेड फ्लाईओवर से यहां का डायरेक्ट एक्सेस मिलता है.

मेट्रो, हाईवे से कनेक्टिविटी

  • मेट्रो के लिहाज से वृंदावन इलाका SGPGI (रेड लाइन एक्सटेंशन) स्टेशन के करीब है. यहां से 104 किलोमीटर लंबा रिंग रोड गुजरता है.
  • वेस्ट लखनऊ में स्थित राजाजीपुरम से एयरपोर्ट 10 से 12 किलोमीटर दूर है. इस एरिया से सिंगार नगर मेट्रो स्टेशन 2 से 3 किलोमीटर दूर है.
  • IIM लखनऊ से राजाजीपुरम तक भविष्य में 17.16 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन भी प्रस्तावित है.
  • विकासनगर योजना से एयरपोर्ट लगभग 21 किलोमीटर दूर है. यहां से सबसे करीबी मेट्रो सेट्शन मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन है.
  • विकासनगर योजना से सीतापुर रोड (NH-24) और रिंग रोड से बेहतरीन कनेक्टिविटी है. वहीं, खुर्रम नगर से इंदिरा नगर तक नया फ्लाईओवर भी बन रहा है.

ई-नीलामी से जुड़ी अहम तारीख

विवरणनिर्धारित तिथियां
रजिस्ट्रेशन और टोकन धनराशि जमा करने की अवधि09.03.2026 से 24.03.2026 तक
ई-नीलामी की मुख्य तिथि25.03.2026 तक
सिंगल बिडिंग के लिए आवेदकों की दोबारा रजिस्ट्रेशन की अवधि27.03.2026 से 15.04.2026 तक
पुनः ई-नीलामी की तिथि16.04.2026

5 साल में करना होगी निर्माण

ई-नीलामी के नियमों के मुताबिक आवंटन के बाद भूखंड की कुल कीमत का 50 फीसदी पहली किश्त के साथ एकमुश्त जमा करना होगा. बची हुई धनराशि अधिकतम 72 मासिक किश्तों (6 साल) में की जा सकती है. किश्तों पर ब्याज की दर MCLR+1% होगी. किश्त अगर समय से जमा नहीं की जात है तो लेट हुई अवधि के लिए 2 फीसदी अतिरिक्त चक्रवृद्धि ब्याज देना होगा. वहीं, प्लॉट्स मिलने के 5 साल के अंदर नक्शा मंजूर करवाकर निर्माण काम पूरा कराना जरूरी है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: ई-नीलामी कहां आयोजित होगी?

जवाब: नीलामी ऑनलाइन पोर्टल upavpauction.procure.247.com पर होगी.

सवाल: ई नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख क्या है?

जवाब: ई नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 24 मार्च 2026 है.

सवाल: क्या दोबारा ई-नीलामी आयोजित की जाएगी?

जवाब:
हां, यदि किसी संपत्ति में सिंगल बिडिंग आएगी तो दोबारा ई-नीलामी आयोजित की जाएगी.

सवाल: रेजिडेंशिलय प्लॉट्स फ्रीहोल्ड होंगे?

जवाब:
रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज फ्रील्ड है. इसके लिए12 फीसदी फ्रीहोल्ड फीस जोड़कर आवंटित की जा रही है.

सवाल: कॉर्नर प्लॉट्स की कीमत क्या दूसरी प्लॉट्स की तुलना में अधिक है?

जवाब: कॉर्नर प्लॉट्स के लिए रिजर्व प्राइस में 10 फीसदी अतिरिक्त कॉर्नर फीस जोड़ी गई है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें