11 लाख में 1BHK, 21 लाख में 2BHK, NCR के इस इलाके में सस्ते फ्लैट्स का अंबार, हाईवे-मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी

Delhi NCR Affordable Flats: दिल्ली एनसीआर में सस्ते फ्लैट्स का सपना देख रहे घर खरीदार के लिए यूपी आवास विकास परिषद गाजियाबाद में 1BHK, 2BHK फ्लैट्स लेकर आया है. जानिए योजना से जुड़ी हर एक डीटेल.
11 लाख में 1BHK, 21 लाख में 2BHK, NCR के इस इलाके में सस्ते फ्लैट्स का अंबार, हाईवे-मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी

NCR Affordable Flats: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले कुछ साल से प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों ने घर खरीदारों के लिए सस्ते घर पहुंच से दूर कर दिए हैं. अब उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) एनसीआर के गाजियाबाद में सस्ते रेडी टू मूव फ्लैट्स खरीदने का मौका लेकर आया है. परिषद ने गाजियाबाद के मंडोला विहार योजना के तहत गुलमोहर एन्क्लेव में अर्फोडेबल हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है, इसके तहत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सस्ते 1BHK, 2BHK फ्लैट्स की बुकिंग 30 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी. फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 11 लाख रुपए से शुरू है.

दिल्ली बॉर्डर से 7 किमी दूर

गुलमोहर एनक्लेव सेक्टर-5A मंडोला में स्थित है, जो दिल्ली-साहरनपुर हाईवे (NH-709B) पर है. फ्लैट्स की लोकेशन दिल्ली बार्डर (यमुना विहार) से महज सात किलोमीटर की दूरी पर है.

मंडोला डिपो मेट्रो से 2 किमी दूर

  • गुलमोहर एनक्लेव प्रस्तावित मंडोल डिपो मेट्रो स्टेशन यहां से सिर्फ 2 किलोमीटर दूर है, जिससे भविष्य में कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

आनंद विहार ISBT से 15 किमी दूर

  • गुलमोहर एनक्लेव से आनंद विहार ISBT और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 15 किलोमीटर और हिंडन एयरपोर्ट से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

1BHK, 2BHK फ्लैट्स की कीमत और डिस्काउंट

यूपी आवास विकास परिषद की इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी कीमतें और डिस्काउंट है. 1BHK फ्लैट्स की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपए से 24.30 लाख रुपए के बीच है.

21.05 लाख रुपए से 2BHK फ्लैट्स

  • योजना के तहत 2BHK फ्लैट्स की कीमत 21.05 लाख रुपए से शुरू होकर 28.81 लाख रुपए तक है. बुकिंग अमाउंट फ्लैट की कुल लागत का 5% है.
  • 1 BHK फ्लैट्स का एरिया 34.07 - 56.11 Sqm और 2BHK फ्लैट्स का एरिया 56.11 Sqm है.

15% तक डिस्काउंट

  • आप यदि 60 दिनों के अंदर पूरा भुगतान करते हैं, तो आपको कुल कीमत पर 15% की भारी छूट मिलेगी. वहीं, 61 से 90 दिनों के अंदर भुगतान करने पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा.

फ्लैट की कीमतें और डिस्काउंट

फ्लैट टाइपक्षेत्रफल (Sqm)फ्लैट की कीमत (₹)

60 दिन में भुगतान पर डिस्काउंटेड कीमत (15% छूट)

1 BHK34.07₹ 11,40,000.00₹ 9,69,000.00
1 BHK34.07₹ 12,88,249.00₹ 10,95,011.65
1 BHK34.07₹ 13,01,131.00₹ 11,05,961.35
1 BHK34.07₹ 14,71,350.00₹ 12,50,647.50
1 BHK34.07₹ 16,81,079.00₹ 14,28,917.15
2 BHK56.11₹ 21,04,618.00₹ 17,88,925.30
2 BHK56.11₹ 21,33,663.00₹ 18,13,613.55
2 BHK56.11₹ 21,89,645.00₹ 18,61,198.25
2 BHK56.11₹ 24,29,778.00₹ 20,65,311.30
2 BHK56.11₹ 28,38,103.00₹ 24,12,387.55

बुकिंग अमाउंट

फ्लैट टाइपक्षेत्रफल (Sqm)फ्लैट की कुल लागत (₹)

बुकिंग/पंजीकरण राशि (5%)

1 BHK34.07₹ 11,40,000.00₹ 57,000.00
1 BHK34.07₹ 12,88,249.00₹ 64,412.45
1 BHK34.07₹ 13,01,131.00₹ 65,056.55
1 BHK34.07₹ 14,71,350.00₹ 73,567.50
1 BHK34.07₹ 16,81,079.00₹ 84,054.00
2 BHK56.11₹ 21,04,618.00₹ 1,05,230.90
2 BHK56.11₹ 21,33,663.00₹ 1,06,683.15
2 BHK56.11₹ 21,89,645.00₹ 1,09,482.25
2 BHK56.11₹ 24,29,778.00₹ 1,21,488.90
2 BHK56.11₹ 28,38,103.00₹ 1,41,905.15

50% कीमत पर पजेशन

गुलमोहर एन्क्लेव में G+3 (चार मंजिला) इमारतें हैं, जो भूकंप रोधी है. यहां पर 24 घंटे और सातों दिन पानी की सप्लाई, पार्क, बच्चों के लिए खेलने की जगह और पार्किंग की सुविधा मौजूद है. पजेशन की बात करें तो सरकारी कर्मचारियों और सैनिकों के लिए केवल 25 फीसदी भुगतान पर कब्जा मिल सकता है, जबकि आम जनता के लिए 50% भुगतान पर पजेशन की सुविधा (शर्तों समेत) है. साथ ही 10 साल तक की किश्तों में पेमेंट का ऑप्शन भी उपलब्ध है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल: स्कीम के तहत फ्लैट्स के लिए आवेदन कौन कर सकता है?

जवाब: 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है.

सवाल: बुकिंग शुल्क कितना है?

जवाब: फ्लैट की कुल लागत का 5%

सवाल: क्या कोई डिस्काउंट उपलब्ध है?

जवाब: 60 दिनों में पूरा भुगतान करने पर 15% और 90 दिनों में 10% का डिस्काउंट मिलेगा.

सवाल: मैं कितने फ्लैट बुक कर सकता हूं?

जवाब: कोई सीमा नहीं है, आप कितने भी फ्लैट बुक कर सकते हैं.

सवाल: क्या किश्तों (Installments) की सुविधा है?

जवाब: 10 साल तक की मासिक किस्तों का विकल्प उपलब्ध है.

सवाल: फ्लैट का कब्जा (Possession) कब मिलेगा?

जवाब: आम जनता को 50% और सरकारी कर्मचारियों को 25% भुगतान करने पर.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6