दिल्ली से 2 घंटे दूर, एक्सप्रेसवे के पास, इस पॉश इलाके में मिल रहे सस्ते 2BHK फ्लैट्स, कीमत ₹ 34 लाख से शुरू

दिल्ली से 2 घंटे दूर और मेरठ के सबसे पॉश लोकेशन पर यूपी आवास विकास परिषद सस्ते 2BHK फ्लैट्स लेकर आया है. इस योजना की खास बात है कि इन फ्लैट्स में 15 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा.
दिल्ली से 2 घंटे दूर, एक्सप्रेसवे के पास, इस पॉश इलाके में मिल रहे सस्ते 2BHK फ्लैट्स, कीमत ₹ 34 लाख से शुरू

दिल्ली में जहां एक तरफ प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही है, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सस्ते फ्लैट्स खरीदने का मौका लाया है. परिषद ने मेरठ की प्रीमियम लोकेशन में से एक जागृति विहार में स्थित हिमालियन एनक्लेव प्रोजेक्ट में सस्ते 2 BHK फ्लैट्स की योजना शुरू की है. इस योजना के तहत 2 BHK फ्लैट्स की बुकिंग 31 जनवरी 2026 तक बुक कर सकते हैं. योजना की सबसे खास बात है कि आपको 15 फीसदी तक डिस्काउंट भी मिलेगा.

G+3 मल्टी स्टोरी इमारत

हिमालयन एन्क्लेव मेरठ की सबसे विकसित कॉलोनियों में से एक जागृति विहार में स्थित है. यह प्रोजेक्ट जी+3 (G+3) मल्टी स्टोरी इमारतों और चौड़ी सड़कों के साथ एक बेहतरीन शहरी लाइफस्टाइल प्रदान करता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

लोकेशन और कनेक्टिविटी

  • हिमालयन एन्क्लेव चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से महज 2 किमी और लाल लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से 3 किमी दूर है.
  • मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन से 5 किमी और बेगमपुल बस स्टैंड से 6 किमी की दूर है.
  • दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NH-9) से के केवल 10 किमी की दूरी पर है, जिससे दिल्ली और नोएडा आना-जाना बेहद आसान है.
  • प्रोजेक्ट शास्त्री नगर और जागृति विहार एक्सटेंशन के ठीक बगल में स्थित है.

भूकंप रोधी RCC स्ट्रक्चर, बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम

हिमालियन एनक्लेव प्रोजेक्ट इस टाउनशिप में भूकंप रोधी आरसीसी (RCC) स्ट्रक्चर, 24x7 पानी की सप्लाई, बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम और स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था है.

शुरुआती कीमत 40.97 लाख रुपए, 15% डिस्काउंट

  • प्रोजेक्ट में पार्कों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स की भी सुविधा है.
  • 2BHK फ्लैट्स शुरुआती कीमत 40.97 लाख रुपए है. हालांकि, 15 फीसदी की डिस्काउंट के बाद यह कीमत ₹ 34.82 लाख रुपए है.
  • आप बुकिंग के 60 दिनों के अंदर पूरा भुगतान करते हैं तो 15 फीसदी की छूट मिलेगी.
  • यदि बुकिंग 61 से 90 दिनों के अंदर पूरा भुगतान करते हैं तो आपको 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा.

फ्लैट की कीमत, छूट और बुकिंग अमाउंट

विवरणराशि (₹)
फ्लैट की कुल कीमत (99.84 sqm)₹ 40,97,461
15% छूट के बाद कीमत (60 दिन में भुगतान पर)₹ 34,82,841.85
बचत₹ 6,14,619.15
बुकिंग राशि (5%)₹ 2,04,873.05

50% भुगतान करने पर कब्जा

यूपी आवास विकास परिषद के इस स्कीम में फ्लैट बुक करने के लिए आपको कुल कीमत का मात्र 5 फीसदी बुकिंग फीस (₹2,04,873.05) के तौर पर जमा करना होगा. सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट की कीमत का 25 फीसदी और आम जनता को 50 फीसदी भुगतान करने पर पजेशन (कब्जा) मिल जाएगा. यही नहीं, जो लोग एक साथ पैसा नहीं दे सकते, उनके लिए 10 साल की मासिक किस्तों (MCLR+1% ब्याज दर) की सुविधा उपलब्ध है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: FCFS स्कीम के तहत बुकिंग फीस कितनी है?

जवाब: इस स्कीम के तहत फ्लैट की कुल लागत का 5% बुकिंग फीस के रूप में देना होगा.

सवाल: बुकिंग पर डिस्काउंट के क्या नियम हैं?

जवाब: यदि आप 60 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करते हैं, तो 15% छूट मिलेगी। यदि 61 से 90 दिनों में भुगतान करते हैं, तो 10% छूट लागू होगी.

सवाल: क्या एक व्यक्ति एक से अधिक फ्लैट बुक कर सकता है?

जवाब: फ्लैटों की बुकिंग संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। आप अपनी आवश्यकतानुसार कितने भी फ्लैट बुक कर सकते हैं.

सवाल: लोन की क्या सुविधा है?

जवाब: बैंक लोन के अलावा, परिषद खुद 10 साल तक की मासिक किस्तों (MCLR+1% ब्याज दर) की सुविधा देता है.

सवाल: पजेशन कब मिलेगा?

जवाब: आम खरीदार 50% भुगतान पर और सरकारी/रक्षा कर्मी 25% भुगतान करके पजेशन प्राप्त कर सकते हैं (शर्तें लागू).

RECOMMENDED

शिवम पांडे

शिवम पांडे

शिवम पांडे जी बिजनेस में बतौर चीफ सब एडिटर (Chief Sub Editor) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. श

...Read More
twitter
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6