यूपी की राजधानी में सस्ते 2BHK, 3BHK फ्लैट्स की भरमार, एयरपोर्ट, लुलू मॉल से बेहद पास, कीमत ₹39 लाख से शुरू

UP Lucknow Affordable Housing:यूपी की राजधानी लखनऊ में किफायती और रेडी-टू-मूव घरों की तलाश कर रहे. उनकै लिए 2 BHK, 3 BHK की भरमार है. जानिए क्या है सरकार की यह स्कीम.
यूपी की राजधानी में सस्ते 2BHK, 3BHK फ्लैट्स की भरमार, एयरपोर्ट, लुलू मॉल से बेहद पास, कीमत ₹39 लाख से शुरू

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने यूपी की राजधानी में घर खरीदारों के लिए सस्ते 2BHK और 3BHK फ्लैट्स का अंबार लगाया है. परिषद ने पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत वृंदान योजना, सेक्टर 20 स्थित कैलाश एन्क्लेव में इन फ्लैट्स की बुकिंग 31 जनवरी 2026 तक चलेगी. स्कीम के तहत घर खरीदारों को 10 से लेकर 15 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा. यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं जो लखनऊ के पॉश इलाकों में किफायती और रेडी-टू-मूव घरों की तलाश कर रहे हैं.

लखनऊ की प्राइम लोकेशन पर स्थित प्रोजेक्ट

कैलाश एन्क्लेव एक प्रीमियम मिड राइज रेजिंडेंशियल प्रोजेक्ट है. यहां पर G+8 मंजिला टावर्स में 2BHK और 3BHK फ्लैट्स मिलेंगे. सभी फ्लैट्स भूकंप रोधी तकनीक से बनी है. सबसे खास बात है कि यह प्रोजेक्ट लखनऊ की प्राइम लोकेशन्स से बेहतरीन तरीके से जुड़ा है.

लुलु मॉल 10 मिनट की दूरी

  • प्रोजेक्ट से मशहूर लुलु मॉल केवल 10 मिनट की दूरी पर है. इसके अलावा SGPGI अस्पताल केवल 2.5 किमी दूर है. वहीं, चारबाग रेलवे स्टेशन 13 किमी, एयरपोर्ट 12 किलोमीटर दूर है.

बस स्टैंड 12 किमी दूर

  • प्रोजेक्ट से आलमबाग बस स्टैंड 12 किलोमीटर दूर है. इसके अलावा हजरत 30 मिनट और पॉलिटेक्निक चौराहा महज 19 किलोमीटर की दूरी पर है.

39.40 लाख रुपए से शुरुआती कीमत

कैलाश एन्क्लेव में 2 BHK फ्लैट्स की शुरुआती कीमत ₹ 46,36,393 है. हालांकि, 15 फीसदी डिस्काउंट के बाद यह घटकर 39,40,934 रुपए हो जाती है. 3BHK फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 54.14 लाख रुपये है. डिस्काउंट के बाद यह 46.02 लाख रुपये रह जाती है.

49.74 लाख रुपए में 3BHK फ्लैट्स

  • फ्लोर और लोकेशन के हिसाब से सबसे महंगे 3BHK फ्लैट (जैसे पहली मंजिल पर) की कीमत डिस्काउंट के बाद लगभग 49.74 लाख रुपए तक जाती है.

15% डिस्काउंट

  • आप यदि बुकिंग के दो महीने यानी 60 दिनों के अंदर पूरा भुगतान करते हैं तो आपको 15 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, 60 से 90 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 10 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा.

5% बुकिंग अमाउंट

  • इन फ्लैट्स को बुक करने के लिए आपको फ्लैट की कीमत का केवल 5 फीसदी अमाउंट देनी होगी, जो कि लगभग 2.70 लाख रुपए से शुरू होकर 2.92 लाख रुपए तक है.

फ्लैट की कीमतें और डिस्काउंट (सभी कैटेगरी)

फ्लैट प्रकार (Area sqm)वास्तविक कीमत (₹)

15% छूट के बाद कीमत (₹)*

2 BHK (Type D - 75.67 sqm)₹ 46,36,393 - ₹ 48,23,239

₹ 39,40,934 - ₹ 40,99,753

2 BHK (Type C - 74.47 sqm)₹ 47,11,061 - ₹ 48,05,282

₹ 40,04,401 - ₹ 40,84,489

2 BHK (Type A & B - ~74-78 sqm)₹ 51,78,796 - ₹ 54,48,031

₹ 44,01,976 - ₹ 46,30,826

3 BHK (Type E, F, G, H, I, J) (~85.97 - 87.57 sqm)₹ 54,14,605 - ₹ 58,52,626

₹ 46,02,414 - ₹ 49,74,732

3 BHK (Type A & B - ~90-93 sqm)₹ 62,86,714 - ₹ 64,86,012

₹ 53,43,706 - ₹ 55,13,110

बुकिंग राशि

फ्लैट प्रकारबुकिंग राशि (5%)
2 BHK (Type D)

₹ 2,31,819 - ₹ 2,41,161

2 BHK (Type C)

₹ 2,35,553 - ₹ 2,40,264

2 BHK (Type A & B)

₹ 2,58,939 - ₹ 2,72,401

3 BHK (Type E, F, G, H, I, J)

₹ 2,70,730 - ₹ 2,92,631

3 BHK (Type A & B)

₹ 3,14,335 - ₹ 3,24,300

प्रोजेक्ट में मिलेंगी यह सुविधाएं

कैलाश एन्क्लेव में निवासियों की सहूलियत के लिए यहां स्विमिंग पूल, जिम, इंडोर प्ले एरिया, कम्युनिटी सेंटर और ग्रीन पार्क जैसी सुविधाएं हैं. सिक्युरिटी के लिए 24x7 सीसीटीवी कैमरा, फायर सेफ्टी सिस्टम और गार्डेड एंट्री होगी.

25% भुगतान पर पजेशन

  • प्रोजेक्ट में पावर बैकअप और पर्याप्त पार्किंग स्पेस भी मौजूद है. सरकारी कर्मचारियों, सैनिकों को 25 फीसदी और आम जनता को 50 फीसदी भुगतान पर कब्जा मिल सकता है.

2BHK, 3BHK फ्लैट्स का क्षेत्रफल

  • 3 BHK (Type E, F, G, H, I, J) फ्लैट्स का क्षेत्रफल लगभग 85.97 वर्ग मीटर से 87.57 वर्ग मीटर के बीच है. 2BHK फ्लैट्स का क्षेत्रफल 74.47 - 85.97 Sqm के बीच है.

10 साल की किस्त में भुगतान

  • योजना के तहत आप फ्लैट की कीमत का भुगतान 10 साल की मासिक किस्तों में कर सकते हैं. परिषद की इस सुविधा का लाभ उठान पर ब्याज दर MCLR+1% लागू होगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: कैलाश एन्क्लेव में फ्लैट की शुरुआती कीमत क्या है?

जवाब: 15% डिस्काउंट के बाद यहाँ फ्लैट्स की कीमत लगभग 39.40 लाख रुपये से शुरू होती है.

सवाल: FCFS योजना में कौन आवेदन कर सकता है?

जवाब: कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो, आवेदन कर सकता है.

सवाल: बुकिंग के लिए कितनी राशि जमा करनी होगी?

जवाब: फ्लैट की कुल लागत का 5% बुकिंग शुल्क के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा.

सवाल: क्या फ्लैट्स पर कोई छूट उपलब्ध है?

जवाब: 60 दिनों में पूरा भुगतान करने पर 15% और 61-90 दिनों में भुगतान पर 10% की छूट मिलेगी.

सवाल: क्या होम लोन की सुविधा उपलब्ध है?

जवाब: बैंक लोन के अलावा 10 साल तक की मासिक किस्तों (MCLR+1% ब्याज) का विकल्प भी उपलब्ध है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6