खानदानी अमीरों से अलग है नए रईसों की पसंद, बड़ी हवेलियां नहीं, चाहिए फाइव स्टार होटल सुविधाओं वाले ब्रांडेड घर

देश में अल्ट्रा रिच की घर खरीदने की पसंद में तेजी से बदलाव आ रहा है. जहां पुराने रईस हवेलियों को तरजीह देते थे वहीं, नई अमीरों को सुविधाओं से युक्त घर चाहिए. जाने क्या कहती है रिपोर्ट.
खानदानी अमीरों से अलग है नए रईसों की पसंद, बड़ी हवेलियां नहीं, चाहिए फाइव स्टार होटल सुविधाओं वाले ब्रांडेड घर

Representative Image (AI Generated Image)

भारतीय रईसों की पसंद तेजी से बदल रही है. खानदानी रईस जहां हवेली जैसे संपत्तियों को तरजीह देते थे, अब नए अल्ट्रा अमीर का मिजाज पूरी तरह से अलग है. नए अमीरों के लिए घर एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं. नाइट फ्रैंक इंडिया के द्वारा जारी 'द वेल्थ रिपोर्ट 2026' में इन बातों का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक देश के संपन्न वर्ग के व्यवहार में एक स्ट्रक्चरल शिफ्ट आ रहा है. अब अल्ट्रा रिच निवेश के बजाय लाइफस्टाइल को ध्यान में रखकर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. अमीरों को ऐसे घर पसंद है, जो अल्ट्रा मॉर्डन वर्ल्ड क्लास सुख सुविधाओं से लैस हो.

लाइफस्टाइल, वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाले घरों की तलाश

नाइट फ्रैंक इंडिया की वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के बाद से अमीर घरेलू खरीदार बड़े लिविंग स्पेस, अच्छी लाइफस्टाइल, प्राइवेसी और वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाले घर की तलाश में है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या होते हैं ब्रांडेड रेजिडेंस

  • रिपोर्ट के मुताबिक बड़े घर, ब्रांडेड रेजीडेंस और सुख-सुविधाओं से लैस डेवलपमेंट्स की मांग तेज से बढ़ रही है, खासकर ग्लोबल स्टैंडर्ड वाली क्वालिटी की तलाश की जा रही है.
  • ब्रांडेड रेजिडेंस वह घर होते हैं जो किसी लग्जरी होटल या फिर मशहूर ब्रांड्स के साथ जुड़े होते हैं. यहां पर घर के अंदर ही होटल जैसी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलती है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर टॉप टियर न्यू बिल्ड अपार्टमेंट्स की मांग का असर भारतीय बाजारों में भी दिख रहा है. मुंबई जैसे शहरों में प्राइम और सुपर प्राइम सेगमेंट में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज हुई है.

भारत के प्रमुख शहरों में अल्ट्रा रिच की हिस्सेदारी (%)

भारतीय शहर2026 में हिस्सेदारी (%)2015 में हिस्सेदारी (%)
मुंबई35.40%41.30%
दिल्ली22.80%20.00%
बेंगलुरु10.60%12.50%
हैदराबाद6.30%5.00%
चेन्नई4.80%1.30%

लग्जरी प्रॉपर्टी में कितनी हुई बढ़ोतरी

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमतों में बेंगलुरु में 9.4 फीसदी, मुंबई में 8.7 फीसदी और दिल्ली में 6.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

56 नए लग्जरी घरों की बिक्री

  • मुंबई में 5 मिलियन डॉलर (41 करोड़ रुपए) से अधिक की कैटेगरी में लगभग 56 नए लग्जरी घरों की बिक्री दर्ज की गई है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक 5 मिलियन डॉलर के अलावा 2 मिलियन डॉलर की कैटेगरी में भी रिकॉर्ड बिक्री दर्ज हुई है.
  • नाइट फ्रैंक ने दावा किया है कि बढ़ती कीमतों के कारण 1 मिलियन डॉलर में मिलने वाली जगहें कम हो रही हैं.
  • मुंबई में अब 1 मिलियन डॉलर में केवल 96 वर्ग मीटर ही जगह मिलती है, जो 2024 में 99 वर्ग मीटर थी.

1 मिलियन डॉलर में लग्जरी स्पेस

शहर2025 में जगह (वर्ग मीटर)2024 में जगह (वर्ग मीटर)वार्षिक गिरावट (%)
मुंबई9699-3.00%
दिल्ली205208-1.40%
बेंगलुरु357370-3.50%

सोर्स: नाइट फ्रैंक इंडिया

Zee Business Business Live TV यहां देखें

अरबपतियों की संख्या में 58% इजाफा

भारत में अरबपतियों की बात करें तो इनकी संख्या पिछले पांच साल में 58 फीसदी बढ़कर 207 हो गई है. 2021 में भारत में 12,161 अल्ट्रा अमीर थे, जिनकी संख्या साल 2026 की शुरुआत तक बढ़कर 19,877 (63.4 फीसदी की बढ़ोतरी) हो गई है. नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि साल 2031 तक देश में कुल 313 अरबपति हो सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक भारत के कुल अल्ट्रा अमीरों का 35.4 फीसदी हिस्सा अकेले मुंबई में रहता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: भारत में अल्ट्रा रिच की संख्या कितनी बढ़ी है?

जवाब: भारत में अल्ट्रा हाई नेटवर्थ अमीरों की आबादी 2021 से 2026 के बीच 63.4 फीसदी बढ़ी है.

सवाल: लाफस्टाइल ड्रिवन खरीद का मतलब क्या है?

जवाब: खरीदार निवेश के बजाय सुख सुविधाएं और अल्ट्रा मॉर्डन लाइफस्टाइल से लैस घरों को खरीद रहे हैं.

सवाल: देश में कुल कितने अरबपति हैं?

जवाब: साल 2026 की शुरुआत तक भारत में कुल 207 अरबपति हैं. दुनिया में भारत तीसरे स्थान पर है.

सवाल: मुंबई में लग्जरी घरों की मांग इतनी क्यों बढ़ी है?

जवाब: सीमित भूमि की उपलब्धता और वित्तीय केंद्र होने के कारण यहां पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स और घरेलू रईसों की डिमांड बनी है.

सवाल: देश के अल्ट्रा-रिच किन शहरों में बसे हैं?

जवाब:
10 साल में दिल्ली और चेन्नई ने देश के कुल अल्ट्रा रिच आबादी में अपने योगदान में 30bps से ज्यादा की बढ़ोतरी की है.