मिडिल क्लास की पहुंच से दूर हुआ घर, टॉप 8 शहरों में प्रॉपर्टी की औसत कीमत पहली बार ₹10,050/Sqft फुट के पार

प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का घर खरीदने का सपना टूट रहा है. देश के टॉप 8 शहरों में प्रॉपर्टी की औसत कीमत 10,050 रुपए प्रति वर्ग फुट के ऐतिहासिक आंकड़ों को पार कर लिया है.
मिडिल क्लास की पहुंच से दूर हुआ घर, टॉप 8 शहरों में प्रॉपर्टी की औसत कीमत पहली बार ₹10,050/Sqft फुट के पार

प्रॉपर्टी की औसत कीमत पहली बार ₹10,050/Sqft फुट के पार (File Photo)

सिर के ऊपर अपनी छत हर एक आदमी का सपना होती है. अपना घर यह सिर्फ ईंट और पत्थर की बिल्डिंग नहीं होता है, यह एक ऐसा सपना होता है जिसे भारत का हर इंसान अपनी पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी लगाकर सच करना चाहता है. लेकिन, अब प्रॉपर्टी के बढ़ते दामों ने इस सपने को तोड़ दिया है. रियल एस्टेट डेटा कंपनी PropTiger की ताजा रिपोर्ट में यह सच्चाई सामने आई है. देश के टॉप 8 शहरों में प्रॉपर्टी की औसत कीमत ने पहली बार 10,050 रुपए प्रति वर्ग फुट के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर लिया है. इसका कारण प्रीमियम सेगमेंट की हिस्सेदारी का बढ़ना और वैल्यू क्रिएशन है.

प्रीमियम सेगमेंट का रहा है दबदबा

PropTiger की रिपोर्ट के मुताबिक कैलेंडर वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ओवरऑल लेन-देन मूल्य में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है, जिसका अहम कारण प्रीमियम सेगमेंट का दबदबा है.

वैल्यू क्रिएशन से तय हो रही कीमत

  • रिपोर्ट के मुताबिक 10,050 रुपए प्रति वर्ग फुट का ऐतिहासिक औसत मूल्य इस बात का साफ संकेत है कि अब बाजार की मजबूती वॉल्यूम से नहीं, बल्कि वैल्यू क्रिएशन से तय हो रही है.
  • 2026 की पहली तिमाही में सभी आठ प्रमुख शहरों में साल-दर-साल आधार पर प्रॉपर्टी की कीमतों में पॉजिटिव बढ़ोतरी हुई है.
  • बाजार में कीमत बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यह है कि प्रोजेक्ट्स प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में लॉन्च हो रहे हैं. मुंबई, MMR और दिल्ली NCR में इसका सबसे ज्यादा असर दिखा है.
  • डेवलपर्स का फोकस अब ज्यादा घर बेचने के बजाय महंगे घर बनाकर वैल्यू क्रिएट करने पर है.

Proptiger

8 प्रमुख शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें और उछाल (Q1 2026)

शहरQ1 2026 औसत कीमत (₹/sq ft)सालाना वृद्धि (YoY Change)तिमाही वृद्धि (QoQ Change)
मुंबई MMR₹15,120+20.0%+8%
बेंगलुरु₹9,785+24.2%+3%
दिल्ली-NCR₹9,534+17.6%+4.0%
हैदराबाद₹8,240+11.2%+3.0%
पुणे₹7,957+11.9%+9%
चेन्नई₹7,416+3.4%+3.0%
कोलकाता₹6,222+6.6%+2.0%
अहमदाबाद₹4,949+8.3%+1%

सोर्स: Proptiger

मिड इनकम, प्रीमियम सेगमेंट में ध्यान केंद्रित

PropTiger की रिपोर्ट के मुताबिक नई सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा, खास तौर से मुंबई, MMR, बेंगलुरु और दिल्ली NCR में प्रीमियम और मिड इनकम सेगमेंट में सबसे ज्यादा केंद्रित रहा है.

बेंगलुरु में सबसे ज्यादा कीमतों में बढ़ोतरी

  • बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 24.2 फीसदी की साल-दर-साल प्राइस में बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद देश के सबसे बड़े रियल एस्टेट बाजार MMR में 20 फीसदी और दिल्ली NCR में 17.6 फीसदी की भारी सालाना बढ़ोतरी हुई है.
  • तिमाही आधार पर पुणे में औसत कीमत 7,957 रुपए प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गई है, जो जल्द ही 8,000 रुपए के मनोवैज्ञानिक आंकड़े को छू सकती है.
  • संपत्तियों की कीमतों में 3.4 फीसदी (चेन्नई) से लेकर 24.2 फीसदी (बेंगलुरु) तक की तेज सालाना बढ़ोतरी के कारण मिड इनकम सेगमेंट के खरीदारों के बजट पर दबाव बढ़ रहा है.
  • खासकर उन शहरों में ज्यादा दबाव पड़ा है जहां रोजगार से होने वाली इनकम में संपत्ति की कीमतों के अनुपात में बढ़ोतरी नहीं हुई है.

कुल बिक्री (Sales) और नई सप्लाई का स्नैपशॉट (Q1 2026)

विवरणQ1 2026 (यूनिट्स)तिमाही बदलाव (QoQ) Q4 2025 के मुकाबलेसालाना बदलाव (YoY) Q1 2025 के मुकाबले
कुल बिक्री95,973+1.0%-2.2%
नई सप्लाई93,065+1.1%-0.1%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

बिल्डर ने नहीं पहुंचाया घर खरीदारों को फायदा

PropTiger की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने सीमेंट पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है, जिससे कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में 2 से 3 फीसदी की कमी आई है. हालांकि, डेवलपर्स ने इस फायदे से घरों की कीमतें कम करने के बजाय, इसे अपने प्रॉफिट मार्जिन को बचाने और घरों में बेहतर क्वालिटी देने में इस्तेमाल किया. बेंगलुरु, पुणे, चेन्नई और कोलकाता में नए प्रोजेक्ट्स के काम पूरे होने वाले हैं. इससे नए रिहायशी इलाके खुल रहे हैं और कनेक्टिविटी बेहतर होने से उन इलाकों में प्रॉपर्टी के दाम पहले से ज्यादा हो गए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6