&format=webp&quality=medium)
साउथ मुंबई जैसी आलीशान लाइफस्टाइल का सपना देखते हैं, लेकिन वहां के आसमान छूता दाम आपको आड़े आ रहे हैं? आपके लिए एक अच्छे खबर है. अब ठाणे और एक्सटेंडेड ईस्टर्न सबर्ब्स (जैसे पालवा और डोंबिवली के आगे के इलाके) में लग्जरी का नया ठिकाना बन रहा है. मोतीलाल ओसवाल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) में जबरदस्त विकास हो रहा है, जिससे आम आदमी के लिए प्रीमियम लाइफस्टाइल अब एक हकीकत बन सकती है.
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, लोढ़ा जैसे बड़े डेवलपर्स अब साउथ मुंबई से निकलकर ठाणे और उसके आगे के इलाकों पर फोकस कर रहे हैं.
10 फीसदी मार्केट शेयर
ठाणे या ईस्टर्न सबर्ब्स में क्यों जाएं? इसका जवाब है- कनेक्टिविटी. रिपोर्ट के मुताबिक, एरोली-कटाई नाका टनल' का वित्त वर्ष 2026 के अंत तक पूरा होने वाला है.
नवी मुंबई और कल्याण डोंबिवली का सफर बेहद आसान
प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट अपडेट्स
| प्रोजेक्ट / स्थान | स्थिति और प्रभाव |
| ऐरोली-कटाई टनल | वित्त वर्ष 2026 के अंत तक पूरा होगा। पालवा और नवी मुंबई की दूरी घटाएगा. |
| नवी मुंबई एयरपोर्ट | अगले 12 महीनों में ऑपरेशनल होने की उम्मीद. |
| नए लॉन्च (MMR) | लोढ़ा द्वारा MMR में 8 नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की योजना. |
| प्रीमियम विला | पालवा में 5 करोड़+ के टिकट साइज वाले विला लॉन्च. |
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक अब ये इलाका केवल रहने के लिए नहीं कमर्शियल स्पेस में नंबर वन बन रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक पालवा में एक्सपेरिया मॉल जैसी सुविधाओं के साथ कमर्शियल लीजिंग बढ़ रही है. यहां तक कि 5 करोड़ रुपए और उससे ज्यादा क कीमत वाले विला का नया नेबहरहुड भी लॉन्च किया गया है. यानी अब आपको क्लब हाउस, बड़े गार्डन और ऑफिस जाने के लिए मुंबई की दौड़ लगाने नहीं होगी.
सवाल: मुंबई के मुकाबले ठाणे/ईस्टर्न सबर्ब्स में घर क्यों देखें?
जवाब: यहां साउथ मुंबई जैसी लग्जरी सुविधाएं (क्लब, मॉल) कम कीमत में मिल रही हैं और कनेक्टिविटी (टनल, एयरपोर्ट) तेजी से सुधर रही है.
सवाल: कनेक्टिविटी के लिए कौन सा बड़ा प्रोजेक्ट आ रहा है?
जवाब: 'ऐरोली-कटाई टनल' सबसे अहम है, जो FY26 के अंत तक पूरा होगा और ट्रेवल टाइम कम करेगा.
सवाल: क्या यहां सिर्फ फ्लैट्स मिल रहे हैं?
जवाब: अब यहां प्रीमियम विला (Villas) और टाउनशिप जैसी सुविधाएं भी लॉन्च हो रही हैं.
सवाल: क्या इन इलाकों में ऑफिस या रोजगार के मौके हैं?
जवाब: हां, डाटा सेंटर्स और वेयरहाउसिंग के साथ कमर्शियल ऑफिस स्पेस भी तेजी से विकसित हो रहे हैं.
सवाल: क्या पालवा जैसे इलाकों में मॉल वगैरह हैं?
जवाब: हां, यहां एक्सपेरिया मॉल (Xperia Mall) और अन्य रिटेल सुविधाएं पहले से मौजूद हैं और 95% ऑक्यूपेंसी पर हैं.