&format=webp&quality=medium)
गुरुग्राम होगा 'गब्बर' का नया एड्रेस, DLF के प्रोजेक्ट में शिखर धवन ने खरीदा आलीशान फ्लैट, रेट ₹1.14 लाख/sqft
Shikhar Dhawan, New House: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने गुरुग्राम में अपना नया आशियाना खरीदा है. गब्बर के नाम से पॉपुलर शिखर धवन ने डीएलएफ की अल्ट्रा लग्जरी रेजिडेंशल प्रोजेक्ट DLF Dahlias प्रोजेक्ट में 69 करोड़ रुपये में एक फ्लैट खरीदा है. रियल एस्टेट क्षेत्र में आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली फर्म सीआरई मैट्रिक्स ने यह जानकारी दी. फर्म के मुताबिक सौदे के लिए रजिस्टर्ड समझौता चार फरवरी, 2025 को हुआ है.
रिसर्च फर्म के मुताबिक शिखर धवन का यहा 6,040 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा है. इस संपत्ति का मूल्य 65.61 करोड़ रुपये है. यानी हर वर्ग फुट के लिए गब्बर ने 1.14 लाख रुपए चुकाए हैं. इसके अलावा शिखर ने 3.28 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी भी दी है, जिससे इस फ्लैट की कुल कीमत लगभग 69 करोड़ रुपये हो जाती है. आपको बता दें कि डीएलएफ का ये प्रोजेक्ट गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित है.
डीएलएफ ने पिछले साल अगस्त में हरियाणा के गुरुग्राम में ‘द डहलियास’ प्रोजेक्ट शुरू की थी. इसमें 420 अपार्टमेंट और पेंटहाउस हैं.यहां पर 4 BHK और 5BHK अपार्टमेंट्स हैं, जिनका एरिया 9000 से 16000 स्क्वायर फुट तक है. हर एक अपार्टमेंट में प्राइवेट बालकनी है, जहां से अरावली की पहाड़ियों और लेक व्यू मिलता है. DLF Dahilias की वेबसाइट के मुताबिक यहां अपार्टमेंट की कीमत 73000 रुपए से 80,000 रुपए प्रति स्क्वायर फीट है. अपार्टमेंट की कीमत 66 करोड़ रुपए से शुरू होती है.
सोसाइटी के अंदर मेडिकल फेसिलिटी, लॉन्ड्री सर्विस, बच्चों के खेलने के लिए प्लेइंग एरिया, स्वीमिंग पूल, प्राइवेट थिएटर, क्लब हाउस, जिम, स्पा, बैंकेट स्पेस आदि जैसी सुविधा मिलती है. साथ ही यहां पर निवासियों को DLF गॉल्फ और कंट्री क्लब का भी एक्सेस मिलेगा. शिखर धवन की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से 34 टेस्ट में 40.61 की औसत से 2,315 रन बनाए हैं. इसके अलावा 167 वनडे में 44.11 की औसत से 6,793 रन और 68 टी20 मैचों में 27.92 की औसत से 1,759 रन बनाए हैं.