स्टॉक मार्केट के बाद अब रियल एस्टेट की बारी? देश के टॉप-9 सिटीज में गिर सकती है घरों की बिक्री

आज से 6 महीना पहले जब बाजार में रैली जा रही थी. तब एक्सपर्ट अलग-अलग मौकों पर बार-बार यह कह रहे थे कि भारतीय शेयर बाजार हाई वैल्यूएशन पर जा पहुंचा है. इसमें करेक्शन देखने को मिल सकता है. फिर वही हुआ. बाजार के टोटल मार्केट कैप में 50 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आ गई. सेम सिचुएशन अब रियल एस्टेट मार्केट को लेकर बन रहा है.
स्टॉक मार्केट के बाद अब रियल एस्टेट की बारी? देश के टॉप-9 सिटीज में गिर सकती है घरों की बिक्री

आज से 6 महीना पहले जब बाजार में रैली जा रही थी. तब एक्सपर्ट अलग-अलग मौकों पर बार-बार यह कह रहे थे कि भारतीय शेयर बाजार हाई वैल्यूएशन पर जा पहुंचा है. इसमें करेक्शन देखने को मिल सकता है. फिर वही हुआ. बाजार के टोटल मार्केट कैप में 50 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आ गई. सेम सिचुएशन अब रियल एस्टेट मार्केट को लेकर बन रहा है. आज घर बनाने वाले समान की कीमत में मामूली तेजी आई है, जबकि फ्लैट्स की कीमतें 5X से 10X तक जा पहुंची है. जिसके चलते मार्केट में मौजूद डिमांड में गिरावट की आशंका जताई जा रही है.

क्या कहती है रिपोर्ट?

ऊंची कीमतों और आर्थिक वृद्धि को लेकर चिंता की वजह से चालू कैलेंडर साल की पहली (जनवरी-मार्च) तिमाही में देश के नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 23 प्रतिशत घटकर 1.06 लाख यूनिट रहने का अनुमान है. रियल एस्टेट डेटा विश्लेषण कंपनी प्रॉपइक्विटी की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. आंकड़ों के अनुसार, चालू कैलेंडर साल की पहली तिमाही में घरों की बिक्री पिछले साल की इसी अवधि के 1,36,702 यूनिट से घटकर 1,05,791 यूनिट रहने का अनुमान है. नौ प्रमुख शहरों में केवल दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में इस तिमाही में बिक्री में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रॉपइक्विटी के फाउंडर एंड सीईओ समीर जसूजा ने कहा कि आवास बाजार में तीन साल की रिकॉर्ड आपूर्ति के बाद कुछ ‘करेक्शन’ देखने को मिल रहा है, जिसके कारण बिक्री में भी गिरावट का रुख है. चालू तिमाही में आवासीय संपत्तियों की नई आपूर्ति 34 प्रतिशत घटकर 80,774 यूनिट रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,22,365 यूनिट थी. जसूजा ने कहा कि घरों की कीमतों में वृद्धि और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों तथा भारतीय अर्थव्यवस्था में कुछ कमजोरी के कारण निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं जिससे बिक्री में गिरावट आई है.

बेंगलुरु में क्या है अनुमान?

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2025 में बेंगलुरु में घरों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 18,508 यूनिट रहने की संभावना है, जो एक साल पहले समान तिमाही में 16,768 यूनिट थी. दिल्ली एनसीआर में भी बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,235 यूनिट से 11,221 यूनिट होने की उम्मीद है. हालांकि, चेन्नई में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 4,962 यूनिट से दो प्रतिशत घटकर 4,858 यूनिट रहने का अनुमान है. हैदराबाद में बिक्री में 47 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है. हैदराबाद में बिक्री 20,835 यूनिट से घटकर 11,114 यूनिट रहने का अनुमान है.

इसी तरह कोलकाता में भी घरों की बिक्री 5,882 यूनिट की तुलना में 28 प्रतिशत घटकर 4,219 यूनिट रहने का अनुमान है. मुंबई में घरों की बिक्री 16,204 यूनिट से 36 प्रतिशत घटकर 10,432 यूनिट पर आने का अनुमान है. नवी मुंबई में भी इसके 9,218 यूनिट से सात प्रतिशत घटकर 8,551 यूनिट रहने की संभावना है. पुणे में घरों की बिक्री 26,364 यूनिट से 33 प्रतिशत घटकर 17,634 यूनिट रहने का अनुमान है. ठाणे में घरों की बिक्री में 27 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है. इसके 19,254 यूनिट रहने का अनुमान है. पिछले साल यह आंकड़ा 26,234 यूनिट का रहा था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6