ईरान युद्ध से पोर्टफोलियो हुआ लाल, तो अधर में लटकी 30% प्रॉपर्टी डील्स, बिगड़े बजट से अमीरों ने भी खींचे हाथ

ईरान युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के कारण शेयर बाजार में बड़ा करेक्शन आया था. इसका सीधा असर प्रॉपर्टी मार्केट पर भी पड़ा है. शेयर बाजार में गिरावट के कारण घर खरीदार वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं.
ईरान युद्ध से पोर्टफोलियो हुआ लाल, तो अधर में लटकी 30% प्रॉपर्टी डील्स, बिगड़े बजट से अमीरों ने भी खींचे हाथ

Representative Image (AI Generated)

ईरान युद्ध फिलहाल खत्म होता दिख रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान की तरफ से दो हफ्ते का सीजफायर इस दिशा में पहला कदम माना जा रहा है. इस खबर के बाद बुधवार को कारोबारी सत्र में शेयर बाजर के सभी इंडेक्स में दमदार तेजी देखी गई है. हालांकि, युद्ध की शुरुआत और भू-राजनीतिक तनाव के बाद पिछले 1 महीने में शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी, जिससे निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपए स्वाहा हो गए थे. इसका असर प्रॉपर्टी मार्केट पर भी पड़ा, जहां अमीरों ने भी घर खरीदने से अपने हाथ खींच लिए हैं.

12 से 15% टूट चुके हैं फ्रंटलाइन इंडेक्स

ब्रोकरेज हाउस HDFC सिक्युरिटीज की रियल एस्टेट सेक्टर पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक ईरान युद्ध के बाद घरेलू बाजार (फ्रंटलाइन इंडेक्स) अपने ऊच्चतम स्तर से 12-15 फीसदी तक टूट चुके हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रॉपर्टी डील क्लोजर में हो रही देरी

  • शेयर बाजार में हुई इस बड़ी गिरावट के कारण प्रॉपर्टी डील के क्लोजर होने में देरी हो रही है.
  • अनिश्चतताओं और बाजार में मंदी के कारण खरीदार फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है, जिससे 25-30% तक प्रॉपर्टी सेल्स टल गई है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक शेयर बाजार का असर लग्जरी और मिड-लक्जरी हाउसिंग सेगमेंट पर पड़ा है.
  • NCR और मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन (MMR) के लग्जरी सेगमेंट को सबसे बुरी मार पड़ी है.
  • प्रोजेक्ट्स को अप्रूवल मिलने की स्थिति मिली-जुली है. मंजूरी मिलने में देरी हो रही है. इसकी पूरी प्रक्रिया में 15 से 30 दिन का वक्त लग रहा है.

HDFC Securities

सोर्स: HDFC Securities

टॉप 8 शहरों में घरों की बिक्री में गिरावट

नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि की है कि शेयर बाजार में गिरावट ने घर खरीदारों के सेंटिमेंट को प्रभावित किया है. साल 2026 की पहली तिमाही में टॉप 8 शहरों में कुल 84,827 यूनिट्स की बिक्री हुई है.

NCR, पुणे में 11% की गिरावट

  • सालाना आधार पर घरों की बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट आई है.
  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (MMR) में घरों की बिक्री 7 फीसदी गिरकर 23,185 यूनिट्स हो गई है.
  • NCR और पुणे में घरों की बिक्री में 11 फीसदी की गिरावट आई है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक 50 लाख रुपए से कम टिकट साइज वाले घरों की सेल्स मे 23 फीसदी की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है.
  • 50 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए के सेगमेंट की सेल्स 12 फीसदी तक गिरी है.

Q1 2026 के दौरान घरों की बिक्री

शहरQ1 2026 सेल्स (यूनिट्स)सालाना बदलाव (YoY %)
NCR12,734-11%
पुणे12,711-11%
मुंबई23,185-7%
बेंगलुरु13,092+5%

सोर्स: नाइट फ्रैंक इंडिया

Zee Business Live TV यहां पर देखें

डेवलपर्स दे रहे हैं आकर्षक ऑफर्स

शेयर बाजार में गिरावट के अलावा एआई के कारण रोजगार और भविष्य की अनिश्चितता ने भी घर खरीदारों के सेंटिमेंट्स को प्रभावित किया है. HDFC सिक्युरिटीज के मुताबिक बिक्री में गिरावट के कारण अब डेवलपर्स एक बार फिर आकर्षक ऑफर्स की तरफ वापस लौट रहे हैं. इसमें स्टांप ड्यूटी में छूट की पेशकश कर रहे हैं. खरीदारों को लुभने के लिए पेमेंट की शर्तों में भी ढील दी जा रही है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कुछ डेवलपर्स थोड़ी कम कीमत और आकर्षक पेमेंट प्लान के साथ नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: ईरान युद्ध के कारण शेयर बाजार और प्रॉपर्टी मार्केट में क्या असर पड़ा है?

जवाब: ईरान युद्ध के कारण शेयर बाजार में गिरवट आई है. इस कारण घर खरीदार वेट एंड वॉच की स्थिति में है.

सवाल: ईरान युद्ध के बाद शेयर बाजार में कितना करेक्शन रखा है?

जवाब:
ईरान युद्ध के कारण शेयर बाजार में 12 से 15 फीसदी तक का करेक्शन आया है.

सवाल: सबसे ज्यादा असर किस सेगमेंट पर पड़ा है?

जवाब:
सबसे ज्यादा असर लग्जरी और मिड-लग्जरी सेगमेंट पर पड़ा है.

सवाल: टॉप 8 शहरों में घरों की बिक्री का क्या हाल है?

जवाब:
टॉप 8 शहरों में घरों की बिक्री में सालाना आधार पर 4 फीसदी की गिरावट आई है.

सवाल: सस्ते घरों की बिक्री की क्या स्थिति है?

जवाब:
50 लाख रुपए से कम कीमत वाले घर की बिक्री में भी सालाना आधार पर 23 फीसदी की गिरावट आई है.