डिफेंस कॉलोनी, चाणक्यपुरी से ग्रेटर कैलाश तक, साउथ दिल्ली में लग्जरी फ्लोर के दीवाने हुए रईस, 34% तक उछले रेट

साउथ दिल्ली के प्रॉपर्टी मार्केट में एक बार फिर रौनक है. खासकर इंडिपेंडेंट फ्लोर की काफी ज्यादा डिमांड है. इसी कारण यहां दाम में 22 से 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
डिफेंस कॉलोनी, चाणक्यपुरी से ग्रेटर कैलाश तक, साउथ दिल्ली में लग्जरी फ्लोर के दीवाने हुए रईस, 34% तक उछले रेट

साउथ दिल्ली के प्रॉपर्टी मार्केट में रौनक लौटी है, इसका प्रमाण है इस इलाके में इंडिपेंडेंट लग्जरी फ्लोर्स की बढ़ती कीमत. 2025 में इंडिपेंडेंट फ्लोर्स की कीमत साल-दर-साल (YoY) 34 फीसदी तक उछाल आया है. यह जानकारी कैटेगरी II रियल एस्टेट फोकस्ड अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF), गोल्डन ग्रोथ फंड की ताजा रिपोर्ट में सामने आई है. NCR के शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों की धीमी ग्रोथ के बीच अमीर वर्ग लगातार साउथ दिल्ली की तरफ रुख कर रहे हैं. यही नहीं, वहां रहने वाले निवासी भी लाइफस्टाइल सुविधाओं और सुरक्षा कारणों से दूसरी जगह जाने के बजाय रीडेवलपमेंट को तरजीह दे रहे हैं.

क्या है दिल्ली में A,B,C कैटेगरी

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने दिल्ली की कॉलोनियों को A,B,C,D,E,F,G और H कैटेगरी में बांटा है. इसमें A और B को सबसे खास यानी एक्सक्लूसिव इलाके हैं. यह दक्षिण दिल्ली में स्थित है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कीमतों में 25 से 34% की बढ़ोतरी

  • कैटेगरी A इलाकों की दक्षिण दिल्ली कॉलोनियों में इंडिपेंडेंट फ्लोर्स की कीमतों में 25 से 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
  • कैटेगरी A की प्रमुख कॉलोनियों में चाणक्यपुरी, गोल्फ लिंक्स, जोर बाग, शांति निकेतन, वसंत विहार, आनंद निकेतन और पंचशील शामिल हैं.
  • कैटेगरी B कॉलोनियों में इंडिपेंडेंट फ्लोर्स की कीमतों में 22 से 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है.
  • कैटेगरी B कॉलोनियों में गुलमोहर पार्क, आनंद लोक, डिफेंस कॉलोनी, नीति बाग, चिराग एन्क्लेव और ग्रेटर कैलाश जैसे इलाके आते हैं.
  • रिपोर्ट के मुताबिक साउथ दिल्ली की कॉलोनियों में रीडेवलपमेंट की कैपिसिटी 6 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की है.

कैटेगरी A कॉलोनियों में फ्लोर्स की कीमतें

चाणक्यपुरी, गोल्फ लिंक्स आदि

फ्लोर साइज (वर्ग फुट)2024 (प्राइस रेंज)2024 (औसत कीमत)2025 (प्राइस रेंज)2025 (औसत कीमत)सालाना ग्रोथ (YoY)
250010-19 करोड़ रु.14.5 करोड़ रु.14-25 करोड़ रु.19.5 करोड़ रु.34%
600019-45 करोड़ रु.32 करोड़ रु.25-55 करोड़ रु.40 करोड़ रु.25%

क्यों बढ़ रही है इंडीपेंडेंट फ्लोर्स की कीमतें

गोल्डन ग्रोथ फंड (GGF) के सीईओ अंकुर जलान के मुताबिक साउथ दिल्ली में लगातार कम सप्लाई और ज्यादा डिमांड के कारण इंडिपेंडेंट फ्लोर्स की कीमतों में बड़ा उछाल आया है.

इस कारण चुन रहे हैं रीडेवलपमेंट ऑप्शन

  • ट्रेंड इस कारण भी मजबूत हो रहा है क्योंकि स्थानीय जमीन मालिक ज्यादा कैपिटल वैल्यू, बेहतर किराये की कमाई और फैमिली के बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए रीडेवलपमेंट का ऑप्शन चुन रहे हैं.
  • मान्य फ्लोर स्पेस इंडेक्स (FSI) के बेहतर इस्तेमाल ने मॉर्डन सुविधाओं वाले बड़े और अच्छे डिजाइन वाले घर बनाने में मदद की है. इससे घर खरीदारों का आकर्षण बढ़ा है.

कैटेगरी B कॉलोनियों में फ्लोर्स की कीमतें

डिफेंस कॉलोनी, ग्रेटर कैलाश आदि

फ्लोर साइज (वर्ग फुट)2024 (प्राइस रेंज)2024 (औसत कीमत)2025 (प्राइस रेंज)2025 (औसत कीमत)सालाना ग्रोथ (YoY)
25007-10 करोड़ रु8.5 करोड़ रु.9-12.5 करोड़ रु.10.75 करोड़ रु26%
320011-16 करोड़ रु.13.5 करोड़ रु.14-19 करोड़ रु.16.5 करोड़ रु.22%

अमीरों का साउथ दिल्ली की तरफ पलायन

अंकुर जालान ने अपने बयान में आगे कहा कि, "दिल्ली के दूसरे हिस्सों से अमीर परिवारों का साउथ दिल्ली की तरफ लगातार पलायन, इसके शानदार सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, आईकॉनिक वैल्यू और लाइफस्टाइल के कारण है, इसके कारण मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है. जमीन की लिमिटेड उपलब्धता, कम घनत्व वाले जीवन की पसंद, सुरक्षा और मंजिल के हिसाब से मालिकाना हक (फ्लोर वाइज ओनरशिप) की बढ़ती अपील ने मिलकर कीमतों की गति को बनाए रखा है."

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6