मुंबई के इस पॉश इलाके से सोनू सूद ने कमाया मोटा मुनाफा, 8.10 करोड़ रुपए में बेचा फ्लैट, जानिए कौन हैं खरीदार

Sonu Sood Apartment: बॉलीवुड एक्टर और सामाज सेवक सोनू सूद ने दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके में अपना अपार्टमेंट बेच है. इस डील से सोनू सूद को तीन करोड़ रुपए से अधिक का मुनाफा हुआ है.
मुंबई के इस पॉश इलाके से सोनू सूद ने कमाया मोटा मुनाफा, 8.10 करोड़ रुपए में बेचा फ्लैट, जानिए कौन हैं खरीदार

Sonu Sood Property: बॉलीवुड एक्टर और समाज सेवक सोनू सूद ने मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट 8.10 करोड़ रुपये में बेचा है. यह जानकारी ऑनलाइन प्रॉपर्टी पोर्टल squareyards.com द्वारा निरीक्षक जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर मौजूद प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा से सामने आई है. यह लेन-देन अगस्त 2025 में रजिस्टर्ड हुआ है. महालक्ष्मी की गिनती दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके में होती है और ये अपार्टमेंट लोखंडवाला मिनर्वा बिल्डिंग में है.

1247 वर्ग फुट कारपेट एरिया

स्क्वायर यार्ड्स के द्वारा IGR के प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा के मुताबिक सोनू सूद द्वारा बेचा गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया लगभग 1247 वर्ग फुट (116 वर्ग मीटर) है. वहीं, बिल्ट अप एरिया 139.08 वर्ग मीटर (1498 स्क्वायर फुट) है.

Add Zee Business as a Preferred Source

48.60 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी

  • सोनू सूद का ये अपार्टमेंट बिल्डिंग के 50वें फ्लोर पर स्थित है. वहीं, इस सौदे में दो कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं.
  • इस लेन-देन पर 48.60 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये के रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया गया.

5.16 करोड़ रुपए में खरीदी थी प्रॉपर्टी

  • स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, आईजीआर के दस्तावेज बताते हैं कि सूद ने यह संपत्ति 2012 में 5.16 करोड़ रुपये में खरीदी थी.

एक नजर में डील

विवरणजानकारी
लोकेशन

फ्लैट 5001, लोखंडवाला मिनर्वा, महालक्ष्मी, मुंबई

विक्रेतासोनू सूद
खरीदार

गौरेश और निवेदिता पालेकर

बिक्री मूल्य₹8.10 करोड़
स्टांप ड्यूटी₹48.60 लाख
कारपेट एरिया1,247 वर्ग फुट

कौन हैं खरीदार

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इस प्रॉपर्टी को गौरेश मधुसूदन और निवेदिता गौरेश पालकर ने खरीदा है. महालक्ष्मी दक्षिण मुंबई का एक विकसित इलाका है, जो अपने रजिडेंशियल, कमर्शियल और सांस्कृतिक स्थलों के मिश्रण के लिए प्रसिद्ध है.

प्रमुख कारोबारी जिलों से कनेक्टिविटी

  • रणनीतिक रूप से स्थित यह इलाका लोअर परेल, वर्ली और नरीमन पॉइंट जैसे प्रमुख कारोबारी जिलों से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करता है.

कई लग्जरी हाई-राइज टाव मौजूद

  • बेहतरीन कनेक्टिविटी के कारण ही यह क्षेत्र प्रोफेशनल्स और कारोबारियों के लिए एक पसंदीदा रेजिडेंशियल ऑप्शन है. यहां कई लग्जरी हाई-राइज टावर मौजूद हैं, जो अरब सागर और रेसकोर्स के शानदार नजारे पेश करते हैं.

इन फिल्मों में किया है काम

सोनू सूद ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में दो तमिल फिल्मों कल्लाझगर और नेनजिनिले से की थी. उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम फिल्म शहीद-ए-आजम (2002) से रखा, जिसमें उन्होंने भगत सिंह की भूमिका निभाई. वे दबंग (2010) और सिंबा (2018) जैसी लोकप्रिय फिल्मों से मशहूर हुए. बॉलीवुड के अलावा, उन्होंने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी व्यापक रूप से काम किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6