6 महीने में 36% रिटर्न वाले Realty Stock के दामदार नतीजे, मुनाफा हुआ दोगुना,पहली बार बिक्री ₹2000 करोड़ के पार

Sobha Limited Q1 Results: रियल्टी कंपनी शोभा लिमिटेड ने बाजार बंद होने के बाद दमदार नतीजे घोषित किए हैं. कंपनी का मुनाफा दोगुना हो गया है. साथ ही रियल्टी कंपनी ने सेल्स का एक नया रिकॉर्ड बनाया है.
6 महीने में 36% रिटर्न वाले Realty Stock के दामदार नतीजे, मुनाफा हुआ दोगुना,पहली बार बिक्री ₹2000 करोड़ के पार

Sobha Limited Q1 Results: बेंगलुरु स्थित रियल्टी कंपनी शोभा लिमिटेड ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2025 की अप्रैल से जून की तमाही के दमदार नतीजे जारी कर दिए हैं. 30 जून को खत्म हुई तिमाही में रियल्टी कंपनी का मुनाफा दोगुना हो गया है.कंपनी ने इस तिमाही में पहली बार 2000 करोड़ रुपए की बिक्री का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर दिया है. इसके अलावा कंपनी की कंसोलिडेटेड इनकम भी 35 फीसदी तक बढ़ गई है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

123 फीसदी बढ़ा कंपनी का नेट प्रॉफिट

शोभा लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक अप्रैल से जून की तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 123 फीसदी बढ़कर 13.61 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 6.05 करोड़ रुपए था. इसके अलावा कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड इनकम सालाना आधार पर 669.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 901.4 करोड़ रुपए हो गई है. यही नहीं, रियल्टी कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 33 फीसदी बढ़कर 851.9 करोड़ रुपए रहा है.

कामकाजी मुनाफे में आई गिरावट, सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड

शोभा लिमिटेड की फाइलिंग के मुताबिक कामकाजी मुनाफे के मोर्चे में कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा है. यह 14 फीसदी टूटकर 73.28 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 85.37 करोड़ रुपए था. वहीं, मार्जिन भी सालाना आधार पर 12.74% से घटकर 8.13 फीसदी रहा है. हालांकि, कंपनी ने बिक्री के मोर्चे में 11 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी की है और ये 2079 करोड़ रुपए की सर्वोच्च तिमाही बिक्री दर्ज की. कंपनी ने इस दौरान 23 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 1.44 मिलियन वर्ग फुट एरिया बेचा है. कंपनी का कलेक्शन भी 15% बढ़कर 17.78 अरब रुपए रहा है.

6 महीने में दिया 36% रिटर्न

हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान शोभा रियल्टी का शेयर BSE पर 1.04% या 16.95 अंकों की गिरावट के साथ 1612.65 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.17% या 2.80 अंक कमजोर होकर 1,625 रुपए पर बंद हुआ है. शोभा लिमिटेड का 52 वीक हाई 2,070 रुपए और 52 वीक लो 1,075.30 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल अब तक 3.32% तक चढ़ चुका है. पिछले छह महीने में कंपनी के शेयर ने 36.10% रिटर्न दिया है. वहीं,सालभर में 12.75% तक टूट चुका है.

Add Zee Business as a Preferred Source