गाजियाबाद में लग्जरी हाउसिंग का नया ठिकाना प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया!5000 करोड़ का प्रोजेक्ट लॉन्च, 50% बुकिंग फुल!

एनसीआर में लग्ज़री लाइफस्टाइल की तलाश में हैं, तो गाजियाबाद का सिद्धार्थ विहार आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है. प्रतीक ग्रुप ने यहां अपना नया प्रोजेक्ट 'प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया' लॉन्च किया है.
गाजियाबाद में लग्जरी हाउसिंग का नया ठिकाना प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया!5000 करोड़ का प्रोजेक्ट लॉन्च, 50% बुकिंग फुल!

अगर आप एनसीआर में लग्ज़री लाइफस्टाइल की तलाश में हैं, तो गाजियाबाद का सिद्धार्थ विहार आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है. यह इलाका, जो पहले अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए जाना जाता था, अब तेजी से एक प्रीमियम रियल एस्टेट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है. इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग्स रिपब्लिक के बाद अब सिद्धार्थ विहार भी हाई-एंड प्रोजेक्ट्स और शानदार कनेक्टिविटी की बदौलत लग्ज़री सेगमेंट में अपनी खास जगह बना रहा है.

मॉर्डन लाइफस्टाइल की जरूरतों को करता है पूरा

एनएच-24, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और आरआरटीएस (रेपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम) से जुड़ा यह क्षेत्र मॉर्डन लाइफ्टाइल की सभी जरूरतो को पूरा करता है. इसी बीच, प्रतीक ग्रुप ने यहां अपना नया प्रोजेक्ट 'प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया' लॉन्च किया है, जो लग्जरी हाउसिंग में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है. गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में प्रतीक ग्रुप ने अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया' को लॉन्च किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

5000 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा प्रोजेक्ट

प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट 2400 लग्जरी यूनिट्स के साथ, 2, 3 और 4 बीएचके अपार्टमेंट्स में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. कंपनी ने 'प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया' के पहले चरण में 1200 यूनिट्स की बिक्री शुरू हुई है, जिनकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये से शुरू होती है. प्रोजेक्ट को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और पहले ही 50% से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो गाजियाबाद के रियल एस्टेट मार्केट में एक नया रिकॉर्ड बना रही है.

इंटीरियर और आर्किटेक्चरल डिजाइन

इस परियोजना को बनाने का तरीका सबसे बेहतरीन है. हर फ्लैट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि:

• ज्यादा से ज्यादा नेचुरल रोशन और वेंटिलेशन मिले.
• बड़ी खिड़कियां और बालकनी, जिससे शानदार व्यू का आनंद लिया जा सके।
• हर कमरे में एयर कंडीशनिंग और स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी का समावेश हो.

प्रोजेक्ट का लोकेशन एडवांटेज

• एनएच-24 से डायरेक्ट कनेक्टिविटी, जिससे दिल्ली, नोएडा और मेरठ तक आसान पहुंच.
• अक्षरधाम मंदिर– सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर.
• इंडिया गेट – 20 मिनट की दूरी पर.
• आईजीआई एयरपोर्ट – 40 मिनट की दूरी पर.
• आरआरटीएस और नमो भारत रेल सेवा की निकटता, जिससे भविष्य में और भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

प्रमुख सुविधाएं और आधुनिक जीवनशैली

प्रतीक ग्रैंड बेगोनिया अपने अत्याधुनिक डिज़ाइन और सुविधाओं के कारण खास है. यहां पर:

• स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी, जिससे आप अपने घर को मोबाइल से कंट्रोल कर सकते हैं.
• हाई-एंड फिटिंग्स और कस्टमाइज्ड डिजाइन, जो इसे एक क्लास-अपार्ट लिविंग स्पेस बनाते हैं.
• 24x7 सुरक्षा, हाई-टेक सर्विलांस सिस्टम और गेटेड कम्युनिटी.
• शानदार क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर और बच्चों के खेलने के लिए सुरक्षित स्थान.
• हरे-भरे पार्क और 1 लाख से अधिक पौधों की योजना, जिससे प्रकृति के करीब रहने का एहसास मिलेगा.
• हर पार्किंग स्पेस पर ईवी चार्जिंग प्वाइंट्स.
• एक इंटरनेशनल स्कूल, क्लब हाउस, फव्वारे और शॉपिंग व कमर्शियल स्पेस.

2BHK, 3BHK का कुल एरिया

  • 2 BHK डीलक्स स्टडी रूम के साथ 1280 स्क्वायर फीट एरिया में,
  • 3 BHK डीलक्स 1500 स्क्वायर फीट एरिया में
  • 3 BHK प्रीमियम 1800 स्क्वायर फीट एरिया में
  • 3 BHK लग्जरी सर्वेंट रूम के साथ 2200 स्क्वायर फीट एरिया में मिलेंगे.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6