गाजियाबाद की प्राइम लोकेशन में SKA की एंट्री, जल्द लॉन्च होगा लग्जरी प्रोजेक्ट, पहले 100 यूनिट्स पर स्पेशल ऑफर

SKA डेवलपर्स गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में जल्द ही नया प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहे हैं. इस प्रोजेक्ट में 3BHK, 4BHK, 4BHK+S रूम होंगे. जानिए प्रोजेक्ट से जुड़ी हर डीटेल.
गाजियाबाद की प्राइम लोकेशन में SKA की एंट्री, जल्द लॉन्च होगा लग्जरी प्रोजेक्ट, पहले 100 यूनिट्स पर स्पेशल ऑफर

SKA Siddharth

दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ वक्त में लग्जरी घरों की डिमांड हाई है. यही वजह है कि डेवलपर्स का फोकस भी लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा है. इसी कड़ी में अब प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर SKA ग्रुप द्वारा गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में जल्द ही लग्जरी प्रोजेक्ट- SKA सिद्धार्थ लॉन्च किया जाएगा. इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में 3 BHK,4BHK और 4BHK+1 स्टडी यूनिट्स बनाई जाएगी. गौरतलब है कि सिद्धार्थ विहार गाजियाबाद में एक प्रेस्टीज ग्रुप अपनी टाउनशिप द प्रेस्टीज सिटी बना रहा है. ऐसे में SKA ग्रुप के इस प्रोजेक्ट के आने से घर खरीदारों को ज्यादा ऑप्शन्स मिलेंगे.

7599 रुपए प्रति स्क्वायर फीट लॉन्च प्राइस

SKA सिद्धार्थ में तीन आइकॉनिक टावर होंगे जो G+34 से G+38 फ्लोर तक होंगे. शुरुआती बुकिंग करने वालों के लिए स्पेशल लॉन्च प्राइस 7599 रुपए प्रति स्क्वायर फीट रखा गया है. यह ऑफर केवल पहली 100 यूनिट्स तक ही सीमित होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आवंटन

  • 1800 रुपए+GST का एक अन्य चार्ज भी देना होगा, जो फ्लैट के साइज के मुताबिक बदल सकता है.
  • फ्लैट्स का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा.
  • 3BHK के लिए बुकिंग अमाउंट 10 लाख रुपए, 4BHK और 4BHK+1 के लिए बुकिंग अमाउंट 12 लाख रुपए है.
  • यदि किसी कारण ग्राहर को फ्लैट का अलॉटमेंट नहीं हो पाता है तो उनकी बुकिंग अमाउंट 100 फीसदी रिफंडेबल होगी.
  • फ्लैट के साइज 1550 वर्ग फुट से लेकर 3000 वर्ग फुट तक होंगे.

बुकिंग, प्राइस की डीटेल्स

डीटेल्सकीमत / अमाउंटशर्तें / नियम
बेसिक सेल प्राइस7599/- रुपये प्रति sqftशुरुआती 100 यूनिट्स के लिए
अन्य चार्ज1800/- रुपये + GSTऔसत चार्ज, फ्लैट के साइज पर निर्भर
बुकिंग अमाउंट: 3BHK10 लाख रुपये100% रिफंडेबल (अलॉटमेंट न होने पर)
बुकिंग अमाउंट: 4BHK / 4BHK+S.Room12 लाख रुपयेFirst Come First RTGS के आधार पर

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, NH-24 से कनेक्टिविटी

सिद्धार्थ विहार, गाजियाबाद मल्टीमोडल कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है. यहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए सेंट्रल दिल्ली महज 10 से 15 मिनट की दूरी पर है. NH-24 के जरिए नोएडा के एम्प्लॉयमेंट हब और पूर्वी दिल्ली से डायरेक्ट एक्सेस है.

दो मेट्रो स्टेशन के करीब

  • 75 मीटर चौड़ी सड़क सिद्धार्थ विहार को सीधे फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद एक्सप्रेसवे (FNG) से जोड़ती है.
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट रोड के जरिए नोएडा एक्सटेंशन तक आसानी से पहुंचा जा सकता है.
  • सिद्धार्थ विहार से शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन (रेड लाइन) 2.7 से 3.5 किमी दूर है.
  • नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन) 4.6 से 6 किलोमीटर की दूरी पर है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

जेवर एयरपोर्ट RRTS लाइन प्रस्तावित

गाजियाबाद रेपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) स्टेशन के बेहद पास है, जिससे मेरठ और दिल्ली तक आसानी पहुंचा जा सकता है. सिद्धार्थ विहार में गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट RRTS लाइन का स्टेशन प्रस्तावित है और ब्लू लाइन के विस्तार की योजना भी है. सिद्धार्थ विहार से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन महज 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. लोकल EMU के लिए एक छोटा स्टेशन करीब 3.9 किलोमीटर दूर है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 34 से 37 किलोमीटर दूर है, जहां एक्सप्रेसवे के जरिए 45 मिनट से डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6