बेंगलुरु के IT हब में घर का सपना होगा पूरा, श्रीराम प्रॉपर्टीज ने लॉन्च किया ₹350 करोड़ का नया प्रोजेक्ट

Shreeram Properties Bengaluru Project: रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज ने बेंगलुरु में अपने नए रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को लॉन्च कर दिया है. इसका नाम कोडनेम द वन है. इस प्रोजेक्ट में कुल 340 अपार्टमेंट शामिल हैं.
बेंगलुरु के IT हब में घर का सपना होगा पूरा,  श्रीराम प्रॉपर्टीज ने लॉन्च किया ₹350 करोड़ का नया प्रोजेक्ट

Shreeram Properties Bengaluru Project: रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज लिमिटेड का बेंगलुरु में अपनी नई आवासीय परियोजना से 350 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करने का लक्ष्य है. कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने बेंगलुरु में एक आवासीय परियोजना ‘कोडनेम: द वन’ शुरू की है. इसमें 340 अपार्टमेंट शामिल हैं. परियोजना में कुल बिक्री योग्य क्षेत्र लगभग पांच लाख वर्ग फुट है और इसकी राजस्व क्षमता 350 करोड़ से अधिक है.

340 बड़े 2BHK, 3BHK फ्लैट्स

श्रीराम प्रॉपर्टीज की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक इस परियोजना के अगले तीन वर्षों में विकसित होने की उम्मीद है. प्रोजेक्ट में 340 बड़े 2BHK और 3 BHK घर होंगे. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिर कोडनेम द वन प्रोजेक्ट बेंगलुरु के बोम्मासंद्रा मेट्रो और नारायण हार्ट हॉस्पिटल के पास है. इस प्रोजेक्ट के आसपास लगभग 500 से ज्यादा आईटी कंपनियां है, जिनमें विप्रो, इंफोसिस और HP जैसी बड़े टेक्नोलॉजी सेंटर भी शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

एयरपोर्ट से मिलेगी बेजोड़ कनेक्टिविटी

श्रीराम प्रॉपर्टीज का यह प्रोजेक्ट बेंगलुरु- चेन्नई एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित होसुर एयरपोर्ट से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. इससे इसे बेजोड़ कनेक्टिविटी मिलती है. लॉन्च पर श्रीराम प्रॉपर्टीज के डायरेक्टर विवेक वेंकेटेश्वर ने कहा, 'कोडनेम: द वन' प्रोजेक्ट स्मार्ट डिजाइन और रणनीतिक स्थान के साथ भविष्य के लिए तैयार समुदाय बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है." वहीं, कंपनी के एक्टिंग डायरेक्टर और सीईओ गोपालकृष्णन जे ने कहा, "हम इस प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्साहित हैं. जैसे हमारे पुणे के 'कोडनेम सुपरस्टार' को सफलता मिली, हमें पूरा भरोसा है कि इस प्रोजेक्ट को भी ऐसी ही सफलता मिलेगी."

48 प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं डिलीवर

सीईओ ने कहा कि स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत, इस प्रोजेक्ट में बेचे जाने वाले हर घर के लिए एक पेड़ लगाया जाएगा. आपको बता दें कि श्रीराम प्रॉपर्टीज लिमिटेड देश के अग्रणी आवासीय रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है. इसने बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता में 2.76 करोड़ वर्ग फुट के बिक्री योग्य क्षेत्र के साथ 48 परियोजनाएं वितरित की हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6