एयरपोर्ट से 3 मिनट दूर! दरवाजे पर मेट्रो, सत्व ग्रुप का बेंगलुरु में 1077 घरों का प्रीमियम प्रोजेक्ट लॉन्च

Sattva Group Bengaluru Project: सत्व ग्रुप ने बेंगलुरु में अपना 16 एकड़ में फैला हुआ नया प्रोजेक्ट सत्व वसंता स्काई लॉन्च कर दिया है. इसमें तीन टावरों में 1,077 फ्लैट्स बनाए गए हैं.
एयरपोर्ट से 3 मिनट दूर! दरवाजे पर मेट्रो, सत्व ग्रुप का बेंगलुरु में 1077 घरों का प्रीमियम प्रोजेक्ट लॉन्च

Sattva Group Bengaluru Project: बेंगलुरु को गार्डन सिटी के रूप में उसकी पुरानी पहचान दिलाने के लिए किए गए कदम के तहत, सत्व ग्रुप ने सत्व वसंता स्काई का अनावरण किया. एक हराभरा आवासीय परिसर जो कभी भारत की सिलिकॉन वैली रही इस शहर के हरित स्वरूप को संरक्षित करने की दिशा में एक कदम है. यह सत्व अर्बाना इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप का पहला रेजिडेंशियल चरण है. देवनहल्ली के तेजी से विकसित हो रहे कॉरिडोर में यह महत्वपूर्ण परियोजना शहर की वैश्विक प्रौद्योगिकी और विमानन केंद्र की हरित विरासत को बहाल करने कोशिश है.

16 एकड़ में फैला हुआ, 13 एकड़ खुला स्थान

सत्व वसंता स्काई 16 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें से 13 एकड़ खुला स्थान है. यह बेंगलुरु की 'गार्डन सिटी' पहचान को सम्मान देते हुए किया गया है. इस प्रोजेक्ट में तीन वास्तुकला उत्कृष्ट टावरों में 1,077 फ्लैट्स बनाए गए हैं, जो प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाते हुए आधुनिक शहरी जीवन प्रदान करते हैं. यहां कॉम्पैक्ट स्टूडियो से लेकर विशाल 4BHK अपार्टमेंट्स तक के ऑप्शन हैं, इन घरों को ऐसा बनाया गया है कि इनमें खूब रोशनी और हवा आती है, और बाहर हरियाली दिखती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

केंपेगौड़ा हवाई अड्डे से तीन मिनट की दूरी

सत्वा ग्रुप का यह प्रोजेक्ट केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सिर्फ 3 मिनट की दूरी पर स्थित है और प्रस्तावित नम्मा मेट्रो फेज 2 कॉरिडोर के करीब है, जिससे निवासियों को अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों और बेंगलुरु के स्थापित व्यापारिक केंद्रों दोनों से बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलती है. यहां पर रेन वाटर हारवेस्टिंग के फीचर्स, इलेक्ट्रिक व्हीक्ल्स के लिए पूरी तरह से तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर, बालकनी में प्राइवेसी फिन्स, स्विस ग्रेड ऑटोमैटेड लॉकर जैसे फीचर्स है. प्रेस्टिज टेक क्लाउ और NAFL (NPS), IIBS से पैदल दूरी पर स्थित है.

गार्डन सिटी है बेंगलुरु

सत्त्वा ग्रुप की प्रेसिडेंट – सेल्स, मार्केटिंग और सीआरएम, करिश्मा सिंह ने कहा, "बेंगलुरु ने अपनी हरी-भरी प्राकृतिक सुंदरता और सुनियोजित शहरी नियोजन के माध्यम से 'गार्डन सिटी' के रूप में अपनी प्रतिष्ठा अर्जित की है, जैसे-जैसे यह शहर भारत की टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित हुआ है, हमने इसके हरित स्वरूप को धीरे-धीरे मिटते देखा. ऐसे स्थान बनाना जहां परिवार विश्व-स्तरीय कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं का आनंद लेते हुए प्रकृति से फिर से जुड़ सकें."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6