दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास प्लॉट, एकमुश्त पैसे की टेंशन नहीं, बिल्डर जैसा 12 किस्तों का पेमेंट प्लान

सहारनपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास प्लॉट स्कीम शुरू की है. इस योजना के तहत किस्त में भी भुगतान करने का विकल्प है. जानिए स्कीम की क्या शर्तें हैं.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास प्लॉट, एकमुश्त पैसे की टेंशन नहीं, बिल्डर जैसा 12 किस्तों का पेमेंट प्लान

SDA Plot, Representative Image (AI Generated)

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की शुरुआत के बाद से सहारनपुर एक बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है. सहारनपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने घर खरीदारों के लिए मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना शुरू की है. इस योजना के तहत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास नवीन सहारनपुर, फेज-1 में कुल 513 प्लॉट बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. इन प्लॉट्स का आवंटन लॉटरी ड्रॉ के जरिए होगा. अगर आपके पास प्लॉट खरीदने के लिए एकमुश्त पैसा नहीं है तो अथॉरिटी ने किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी है. यही नहीं, लोन की भी व्यवस्था की गई है.

प्लॉट की कीमत 32,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर

मां शाकम्भरी देवी योजना के ब्रोशर के मुताबिक लॉटरी में प्लॉट मिलने के दो महीने के अंदर कुल धनराशि का 20 फीसदी (जनरल कैटेगरी) और 22.5% (आरक्षित कैटेगरी) जमा करना जरूरी है. प्लॉट की दर 32,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

तीन साल में करना होगा भुगतान

  • योजना के मुताबिक बची हुई 75 फीसदी धनराशि का भुगतान 12 क्वाटर्ली किस्तों (कुल तीन साल) में किया जा सकता है.
  • ब्रोशर के मुताबिक प्लॉट स्कीम की इन किस्तों पर 10 फीसदी का साधारण ब्याज लगेगा.
  • किस्तों का वक्त पर भुगतान न करने पर 2 फीसदी चक्रवृद्धि ब्याज की दर से पेनल्टी लगेगी.
  • लगातार 3 किस्तों न देने पर आवंटी को डिफॉल्टर घोषित कर आवंटन रद्द कर दिया जाएगा.
  • आवंटन रद्द होने पर रजिस्ट्रेशन फीस जब्त कर ली जाएगी. बाकी जमा राशि से 30 फीसदी की कटौती कर पैसा वापस मिल जाएगा.

प्लॉट की कैटेगरी, साइज और अनुमानित कीमत

प्लॉट श्रेणीसाइज (वर्ग मी.)अनुमानित कीमत (रु.)सामान्य श्रेणी के लिए 5% रजिस्ट्रेशन राशि (रु.)
LIG9028,80,0001,44,000
MMIG112.536,000,0001,80,000
MIG13543,20,0002,16,000
MIG SUPER16251,84,0002,59,200
HIG SUPER20064,00,0003,20,000
HIG PREMIUM28892,16,0004,60,800

इस बैंक से मिलेगा लोन

योजना के तहत प्लॉट खरीदने वालों को लोन देने के लिए सहारनपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इंडियन बैंक (कोर्ट रोड ब्रांच, सहारनपुर) को अधिकृत किया है. यहां से आसान किस्तों और न के बराबर कागजी कार्यवाही के साथ लोन मिलेगा.

देनी होगी 12% फ्री होल्ड फीस

  • अगर कोई आवंटी 60 दिनों के अंदर ही 75 फीसदी राशि का एकमुश्त भुगतान करता है तो 5 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा.
  • ब्रोशर के मुताबिक रजिस्ट्री से पहले प्लॉट की कुल कीमत पर 12 फीसदी की फ्री होल्ड फीस देनी होगी.
  • फ्री होल्ड फीस की मांग आखिरी किस्त के साथ की जाएगी, जिसे 15 दिन में जमा करना जरूरी है.
  • 15 दिन में जमा न करने पर 14% सालाना चक्रवृद्धि की दर से पेनल्टी लगेगी.
  • 50 लाख या उससे ज्यादा के प्लॉट पर 1% TDS अथॉरिटी के पैन नंबर पर जमा करना जरूरी है.

प्राइम लोकेशन चार्ज (PLC)

लोकेशन का प्रकारअतिरिक्त चार्ज (प्लॉट की कीमत पर)
कॉर्नर प्लॉट5%
पार्क फेसिंग5%
18 मीटर या अधिक चौड़ी सड़क5%
तीनों विशेषताएं एक साथ होने पर (Maximum)12%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

योजना से जुड़ी अहम तारीखें

मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना के लिए आवेदन करने के लिए 1100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा, जो नॉन रिफंडेबल होगा. फॉर्म भरते वक्त जनरल कैटेगरी को प्लॉट की कुल कीमत का 5 फीसदी और जनरल कैटेगरी को 2.5 फीसदी ऑनलाइन जमा करन होगा. लॉटरी से 7 दिन पहले पैसा वापस मांगने पर एक महीने में बिना ब्याज के पूरा पैसा वापस मिल जाएगा. योजना के लिए आवेदन 20 मई 2026 तक कर सकते हैं. ड्रॉ की तारीख अथॉरिटी की तरफ से अलग से बताई जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: मां शाकम्भरी देवी योजना के आवेदन करने के लिए शर्तें क्या हैं?

जवाब: मां शाकम्भरी देवी योजना के तहत आवेदन करने के लिए 18 साल से अधिक की उम्र होना चाहिए.

सवाल: इस योजना के लिए कौन आवेदन नहीं कर सकता है?

जवाब:
परिवार (पति/पत्नी और छोटे बच्चे) के पास साहरनपुर शहर में अथॉरिटी या विकास परिषद की कॉलोनियों में एक से ज्यादा प्लॉट या मकान नहीं होने चाहिए.

सवाल: क्या मैं किसी के साथ मिलकर जॉइंट आवेदन कर सकता हूं?

जवाब: नहीं, एक से ज्यादा व्यक्तियों के नाम जॉइंट आवेदन में नहीं हो सकते हैं. केवल पति-पत्नी ही जॉइंट आवेदन कर सकते हैं.

सवाल: प्लॉट का पजेशन कब तक मिलेगा?

जवाब:
प्लॉट का फिजिकल पजेशन दिसंबर 2030 तक या विकास काम पूरा होने के बाद, जो भी पहले हो, तक मिलेगा.

सवाल: स्कीम में आरक्षण के क्या नियम हैं?

जवाब:
स्कीम के तहत SC के लिए 21 फीसदी, ST के लिए 2 फीसदी और ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण है. सीनियर सिटीजन के लिए 10%, दिव्यांगजनों के लिए 5% क्षैतिज आरक्षण दिया गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6