NCR से 49 मिनट दूर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास, 513 सस्ते प्लॉट्स की बुकिंग जारी, कीमत 28 लाख से शुरू

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद दिल्ली और सहारनपुर की दूरी घटकर महज 49 मिनट रह गई है. अब सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने इस एक्सप्रेसवे के पास 513 प्लॉटों की योजना शुरू की है. जानिए योजना से जुड़ी हर एक डीटेल.
NCR से 49 मिनट दूर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास, 513 सस्ते प्लॉट्स की बुकिंग जारी, कीमत 28 लाख से शुरू

Representative Image (AI Generated)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया है. इसके बाद दिल्ली से देहरादून की दूरी घटकर महज ढाई घंटे रह गई है. यह एक्सप्रेसवे यूपी के सहारनपुर से होकर भी गुजरता है, जिससे दिल्ली एनसीआर से इसकी दूर महज 49 मिनट रह गई है. एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद सहारनपुर विकास प्राधिकरण (SDA) पहली बार शहर में अपनी अल्ट्रा मॉर्डन टाउनशिप 'मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना' फेज 1 लॉन्च की है. इस योजना में कुल 513 प्लॉटों की बुकिंग शुरू हो गई है. योजना में 28.80 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में प्लॉट्स उपलब्ध है. योजना के तहत प्लॉट्स का आवंटन लॉटरी ड्रॉ के जरिए होगा, जिसकी तारीख प्राधिकरण द्वारा अलग से बताई जाएगी.

20 मई 2026 तक चलेगी प्लॉट्स की बुकिंग

मां शाकम्भरी योजना के ब्रोशर के मुताबिक कुल 513 प्लॉट्स की बुकिंग 21 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 तक चलेगी. यह टाउनशिप मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत विकसित की जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सभी प्लॉट फ्री होल्ड

  • योजना के तहत 90 वर्ग मीटर से 288 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल वाले प्लॉट्स बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. इन प्लॉट्स की कीमत 28.80 लाख रुपए से 92,16,000 रुपए तक है.
  • प्लॉट्स LIG, MMIG, MIG, MIG Super, HIG Super और HIG Premium कैटेगरी में हैं. सभी प्लॉट्स पूरी तरह से फ्री होल्ड हैं. ब्रोशर के मुताबिक योजना के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.
  • आवेदक जनहित पोर्टल www.janhit.upda.in या SDA की वेबसाइट www.sdasaharanpur.org.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
  • नियमों के मुताबिक जिन आवेदकों को लॉटरी में प्लॉट नहीं मिलगा, उनकी रजिस्ट्रेशन फीस बिना किसी ब्याज के अधिकतम 90 वर्किंग डे के अंदर उनके बैंक अकाउंट में वापस कर दी जाएगी.

एक नजर में डीटेल्स

भूखंड श्रेणीकुल प्लॉट्स की संख्याक्षेत्रफल (वर्ग मीटर)दर प्रति वर्ग मीटर (रु)अनुमानित कुल मूल्य (रु)सामान्य श्रेणी रजिस्ट्रेशन फीस (5%)
LIG919032,00028,80,0001,44,000
MMIG20112.532,00036,00,0001,80,000
MIG11013532,00043,20,0002,16,000
MIG SUPER23616232,00051,84,0002,59,200
HIG SUPER1720032,00064,00,0003,20,000
HIG PREMIUM3928832,00092,16,0004,60,800

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-अंबाला हाईवे के करीब

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह टाउनशिप सीधे तौर पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून (NH 709B), दिल्ली-अंबाला (NH-44) जैसे मुख्य मार्गों से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है.

रेलवे स्टेशन, बस अड्डे के करीब

  • सहारनपुर रेलवे स्टेशन लोकेशन से 8.80 किलोमीटर, टपरी रेलवे स्टेशन 8.50 किलोमीटर की दूरी पर है. सहारनपुर बस अड्डा महज 8.84 किलोमीटर दूर है.
  • लोकेशन से अंबाला शहर की दूरी 115 मिनट (लगभग 2 घंटे), चंडीगढ़ की दूरी 160 मिनट (ढाई घंटे) की है.
  • देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट इस टाउनशिप से 100 किलोमीटर की दूरी पर है.

एक नजर में कनेक्टिविटी

प्रमुख स्थलअनुमानित दूरी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवेमुख्य मार्ग
टपरी रेलवे स्टेशन8.50 कि.मी.
सहारनपुर रेलवे स्टेशन8.80 कि.मी.
बस स्टैंड8.84 कि.मी.
देहरादून एयरपोर्ट100.00 कि.मी.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

योजना के तहत पेमेंट प्लान

प्लॉट्स के आवेदन करने के लिए 1100 रुपए (जीएसटी सहित) की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. जनरल कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस प्लॉट की अनुमानित कीमत का 5% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 2.5% राशि आवेदन के वक्त ऑनलाइन जमा करनी होगी. लॉटरी में नाम आने पर अलॉटमेंट लेटर जारी होने के 60 दिनों के अंदर जनरल कैटेगरी को कुल कीमत का 20% और आरक्षित कैटेगरी को 22.5% जमा करना होगा. बची 75% धनराशि का भुगतान 10% साधारण ब्याज के साथ 12 क्वाटरली किस्तों में कर सकते हैं. 60 वर्किंग डेज के अंदर पूरी राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर 5% का खास छूट दी जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: NCR के पास सस्ते प्लॉट कहां पर मिल रहे हैं?

जवाब: NCR से 49 मिनट दूर सहारनपुर में मां शाकम्भरी देवी आवासीय योजना के तहत प्लॉट्स की बुकिंग शुरू हो गई है.

सवाल: योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कब से कब तक चलेंगे?

जवाब:
योजना के तहत रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 तक चलेंगे.

सवाल: प्लॉट्स लीजहोल्ड हैं या फिर फ्री होल्ड?

जवाब: सभी प्लॉट्स फ्री होल्ड हैं.

सवाल: योजना के तहत प्लॉटों का आवंटन कैसे किया जाएगा?

जवाब
: योजना के तहत प्लॉटों का आवंटन लॉटरी ड्रॉ के जरिए किया जाएगा.

सवाल: आवेदन करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

जवाब: आवेदन करने के लिए फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एफिडेविट और रिजर्व कैटेगरी के लिए सक्षम अधिकारी के द्वारा आय या जाति प्रमाण पत्र की जरूरत होगी.