&format=webp&quality=medium)
मैक्स एस्टेट्स का गुरुग्राम का प्लान (Photo: Max Estates)
नोएडा के रियल एस्टेट मार्केट में अपने पांव जमाने के बाद अब रियल्टी कंपनी मैक्स एस्टेट्स गुरुग्राम में बड़ी एंट्री करने जा रही है. कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ जारी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में इसका खुलासा किया है. कंपनी ने गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 36A और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन के पास सेक्टर 59 और सेक्टर 65 को अपना नया हॉटस्पॉट चुना है. कंपनी इस इलाके में लग्जरी हाउसिंग और प्रीमियम कमर्शियल स्पेस में मेगा प्रोजेक्ट ला रही है. कंपनी ने हजारों करोड़ रुपए के ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू वाले प्रोजेक्ट्स की नींव रखी है.
मैक्स एस्टेट्स ने अपनी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया है कि कंपनी ने गोल्फ कोर्स रोड एक्सटेंशन के प्राइम लोकेशन सेक्टर 59 में 7.25 एकड़ की प्राइम जमीन पर डेवलपमेंट राइट्स हासिल किए हैं.
3900 करोड़ रुपए से ज्यादा GDV
मैक्स एस्टेट के अपकमिंग प्रोजेक्ट

सोर्स: Max Estates इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन
मैक्स एस्टेट्स की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक एस्टेट 360 प्रोजेक्ट 100 फीसदी पूरा हो चुका है. इसकी प्री-सेल्स बुकिंग वैल्यू 4831 करोड़ रुपए दर्ज की गई है. यहां पर कुल 864 यूनिट्स और 2.40 मिलियन स्क्वायर फीट का सेलेबल एरिया विकसित किया जा रहा है.
18 एकड़ का बड़ा प्रोजेक्ट
गुरुग्राम में मैक्स एस्टेट्स के रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स
| प्रोजेक्ट का नाम | लोकेशन | जमीन (एकड़) | डेवलपमेंट पोटेंशियल | ग्रास डेवलपमेंट / बुकिंग वैल्यू |
| एस्टेट 360 | सेक्टर 36A | 11.8 | 2.40 मिलियन वर्ग फुट | 4,831 करोड़ रुपये (बिक चुका) |
| एस्टेट 361 | सेक्टर 36A | 18 | 4.0 मिलियन वर्ग फुट | 9,000 करोड़ रुपये (संभावित) |
| ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट | सेक्टर 59 | 7.25 | 1.3 मिलियन वर्ग फुट | 3,900 करोड़ रुपये से अधिक |
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर स्थित सेक्टर 65 में कंपनी मैक्स डिस्ट्रिक्ट के नाम से बड़ा कमर्शियल प्रोजेक्ट लाने की तैयारी कर रही है. 7.35 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 1.6 मिलियन स्क्वायर फीट का लीजेबल एरिया है. इस प्रोजेक्ट से सालाना 225 करोड़ रुपए से ज्यादा की रेंटल इनकम आने का अनुमान है. लॉन्च से पहले इसका 2 लाख स्क्वायर फीट हिस्सा माइक्रो मार्केट से लगभग 35 फीसदी ज्यादा प्रीमियम रेंट पर लीज हो चुका है. 1.3 लाख स्क्वायर फीट एरिया केवल मॉडर्न सुविधाओं और रिटेल आउटलेट्स के लिए रखा गया है.