मुंबई में रियल्टी कंपनी की बड़ी डील, 70 करोड़ मे खरीदे 6 प्रोजेक्ट्स, 840 करोड़ रुपए की कमाई का दांव

रियल्टी कंपनी मैरेथन नेक्स्ट जेन रियल्टी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी नेक्सजोन आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने तीन रियल एस्टेट संस्थाओं में 51 फीसदी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी की अधिग्रहण किया है.
मुंबई में रियल्टी कंपनी की बड़ी डील, 70 करोड़ मे खरीदे 6 प्रोजेक्ट्स, 840 करोड़ रुपए की कमाई का दांव

Marathon Group Project

Marathon NextGen रियल्टी लिमिटेड (MNRL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी नेक्सजोन आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड (NZIT) ने तीन रियल एस्टेट संस्थाओं में 51 फीसदी कंट्रोलिंग हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है. सभी तीन अधिग्रहण की कुल लागत लगभग 70 करोड़ रुपए है. इस अधिग्रहण के जरिए से कंपनी को 840 करोड़ रुपए से अधिक की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) का फायदा मिलने की उम्मीद है. डील खास तौर से मुंबई के कांजुरमार्ग माइक्रो मार्केट एरिया में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करती है.

6 रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स को शामिल

Marathon NextGen रियल्टी के इस सौदे के तहत कुल 6 रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स शामिल किए गए हैं. सभी प्रोजेक्ट्स का कुल कार्पेट एरिया 5.94 लाख वर्ग फुट से ज्यादा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रोजेक्ट्स के एग्जीक्यूशन में तेजी

  • कंपनी को प्रोजेक्ट्स पर बेहतर कंट्रोलिंग हिस्सेदारी होने के कारण प्रोजेक्ट्स के एग्जीक्यूशन में तेजी मिलेगी.
  • यह डील कंपनी की ग्रोथ, कैश फ्लो और मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) में पकड़ मजबूत करेगी.
  • रणनीति का मुख्य उद्देश्य क्विकर टर्नअराउंट है, जिससे पूंजी का बेहतर ढंग से इस्तेमाल कर सके. रेवेन्यू जल्दी हासिल हो सके.
  • इन अधिग्रहण 35 फीसदी प्रोजेक्ट्स निर्माणाधीन है. सालभर के अंदर लॉन्च होने के लिए तयार है. कंपनी को जल्द ही रेवेन्यू मिलने लगेगा.

एक नजर में डील के डीटेल्स

डीटेल्सजानकारी
अधिग्रहणकर्तानेक्सजोन आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड (NZIT)
अधिग्रहित हिस्सा3 रियल एस्टेट संस्थाओं में 51% कंट्रोलिंग हिस्सेदारी
अधिग्रहण की कुल लागत₹70 करोड़
अनुमानित रेवेन्यू (GDV)₹840 करोड़ से अधिक
प्रोजेक्ट्स की संख्या6 रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स
कुल कार्पेट एरिया5.94 लाख वर्ग फुट से अधिक
लोकेशनकांजुरमार्ग, मुंबई

स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिट मॉडल पर जोर

कंपनी के डील के तहत स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) मॉडल पर खास जोर दिया गया है. इन अधिग्रहण के तहत कुल प्रोजेक्ट एरिया का लगभग 20 फीसदी हिस्सा परमानेंट ट्रंजिट कैंप (PTC) निर्धारित किया है.

इन इलाकों के डेवलपर्स को फायदा

  • मॉडल के तहत कंपनि निर्माण पूरा करके इन यूनिट्स को SRA को सौंपती है.
  • मॉडल 5 किलोमीटर के दायरे या फिर आस-पास के वार्डों जैसे T,P/S, K/E, L,N के डेवलपर्स की जरूरतों को पूरा कर मॉनिटाइजेशन में मदद करता है.
  • खास तौर से विले पार्ले ईस्ट, अंधेरी ईस्ट, जोगेश्वरी ईस्ट और गोरेगंव ईस्ट में काम कर रहे डेवलपर्स को सीधा फायदा मिलेगा.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

मुंबई के इन इलाकों में चल रहे प्रोजेक्ट्स

मैराथन ग्रुप मुंबई के लोअर परेल, भायखला और मुलुंड में ग्रुप के कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. इसके अलावा भांडुप, ठाणे, डोंबिवली और पनवेल में कंपनी के पास भविष्ट के प्रोजेक्ट्स के लिए अपना लैंड बैंक मौजूद हैं. 1969 से अभी तक ग्रुप ने मुंबई में 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. कंपनी के प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो में बड़ी टाउनशिप, सस्ते और किफायती घर, लग्जरी घर, रिटेल दुकानें, छोटे बिजनेस के लिए जगह और बड़े कार्पोरेट पार्क शामिल है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: मुंबई में बड़ी रियल्टी कंपनी ने कौन सी डील की है?

जवाब: मैराथन नेक्स्टजेन रियल्टी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी NZIT ने मुंबई के कांजुरमार्ग इलके की तीन रियल एस्टेट कंपनियों में 51 कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल की है.

सवाल: अधिग्रहण की कुल लागत कितनी है?

जवाब:
अधिग्रहण की कुल लागत 70 करोड़ रुपए है.

सवाल: कंपनी को इस अधिग्रहण से कितनी कमाई की उम्मीद है?

जवाब:
कंपनी को इस प्रोजेक्ट से लगभग 840 करोड़ रुपए से ज्यादा के ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू हासिल होने की उम्मीद है.

सवाल: प्रोजेक्ट्स का कुल कितना एरिया है?

जवाब:
प्रोजेक्ट्स का कुल एरिया लगभग 5.94 लाख वर्ग फुट से ज्यादा है.

सवाल: एरिया में कुल कितने प्रोजेक्ट हैं?

जवाब:
एरिया में कुल 6 रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6