2025 में कम बिके घर, महंगे घरों के दम पर डेवलपर्स ने भरी तिजोरी, 2026 में मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

साल 2025 रियल एस्टेट मार्केट के लिए विरोधाभास से भरा रहा साल रहा है. घरों की बिक्री में जहां लगातार गिरावट आ रही है. वहीं, बिल्डर्स की कमाई यानी सेल्स वैल्यू लगातार बढ़ रही है. जानिए क्या है इसके पीछे कारण.
2025 में कम बिके घर, महंगे घरों के दम पर डेवलपर्स ने भरी तिजोरी, 2026 में मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

साल 2025 अब इतिहास हो गया है. बीता साल रियल एस्टेट मार्केट के लिए विरोधाभास से भरा साल रहा है. रियल एस्टेट मार्केट ने बिजनेस के सीधे नियम माल की कम बिक्री, तो मुनाफा कम को गलत साबित कर दिया है. एनारॉक, प्रॉपइक्विटी समेत कई रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में घरों की बिक्री संख्या यानी सेल्स वॉल्यूम 5 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद कुल बिक्री मूल्य यानी सेल्स वैल्यू 11 फीसदी बढ़ गया है. आसान भाषा में कहें तो डेवलपर ने घर तो कम बेचे लेकिन, कमाई में बढ़ोतरी हुई है. डेटा के जरिए समझते हैं क्यों हो रहा है ऐसा.

क्या होता है प्रीमियमाइजेशन

सेल्स वॉल्यूम में गिरावट और सेल्स वैल्यू में बढ़ोतरी का मुख्य कारण प्रीमियमाइजेशन है. इसका साफ मतलब है कि मार्केट में अब सस्ते और किफायती घरों की जगह लग्जरी और महंगे घरों ने ले ली है. इसके लिए सबसे पहले आप घरों की बिक्री का आंकड़ा देखें:

Add Zee Business as a Preferred Source
  • Anarock के टॉप 7 शहरों में घरों की सेल्स सालाना आधार पर 14 फीसदी कम हुई है.
  • 2024 में जहां 4.59 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई थी, 2025 में घटकर 3.95 लाख रह गई है.
  • Square Yards की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में देश के टॉप 9 शहरों में घरों की सेल्स वॉल्यूम में 5% की गिरावट आई है.
  • PropEquity की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की चौथी तिमाही में घरों की बिक्री में 16 फीसदी की गिरावट आई है.
  • घरों की बिक्री 17 तिमाहियों के निचले स्तर पर है. केवल दिल्ली एनसीआर और नवी मुंबई में ग्रोथ हुई है. 7 शहरों में गिरावट रही.

Premiumization

सेल्स वैल्यू में हो रहा है लगातार इजाफा

सेल्स वॉल्यूम में गिरावट के बावजूद सेल्स वैल्यू मे लगातार इजाफा हो रहा है. इसकी गवाही भी आंकड़े दे रहे हैं.

  • एनारॉक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सेल्स वैल्यू 6 फीसदी बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपए के पार हो गई है.
  • स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक 2025 में टॉप 9 शहरों में घरों की सेल्स वैल्यू 11 फीसदी तक बढ़ गई है.
  • आंकड़ों से साफ जाहिर है कि अब मार्केट में सस्ते और किफायती घरों की जगह लग्जरी और महंगे घरों ने ले ली है.
  • Propequity के फाउंडर और सीईओ समीर जसूजा के मुताबिक, प्रीमियमाइजेशन के कारण बिल्डर अब सस्ते और फ्लैट्स बेचने के बजाय, कम संख्या में हाई मार्जिन और महंगे प्रोजेक्ट्स लॉन्च कर रहे हैं.

बिक्री बनाम कमाई (Sales vs Value 2025)

रिपोर्टिंग एजेंसीबिक्री संख्या (Volume)बिक्री मूल्य (Sales Value)मुख्य टिप्पणी
Square Yards5% (गिरावट)11% (बढ़त)

9 प्रमुख शहरों का डेटा

Anarock14% (गिरावट)6% (बढ़त)

3.95 लाख यूनिट्स बिकीं (7 शहर)

PropEquity16% (Q4 में गिरावट)-

Q3 2021 के बाद सबसे कम तिमाही बिक्री

चरम पर प्रीमियम, लग्जरी घरों का दौर

साल 2026 में भी क्या महंगे घरों का ही बोलबाला रहेगा? डेवलपर्स के संघ CREDAI और CRE Matrix के डेवलपर सेंटिमेंट सर्वे 2026 और स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट से साफ संकेत मिलता है कि प्रीमियम और लग्जरी घरों का दौर अब अपने चरम पर पहुंच गया है. साल 2026 में मार्केट वैल्यू लेड ग्रोथ होगा. यानी बाजार में महंगे घरों की मांग थोड़ी सैचुरेट हो सकती है, इस कारण मिड सेगमेंट घर बाजार के मुख्य आधार बढ़ेंगे. इससे वॉल्यूम में भी स्थिर रहेगी. साथ मार्केट साइज भी बढ़ेगा. डेवलपर्स को भी समझ आ रहा है कि केवल लग्जरी प्रोजेक्ट्स के भरोसे मार्केट नहीं चल रहा है, ऐसे में साल 2026 में मिडिल क्लास के लिए नए लॉन्च की उम्मीद है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: घरों की बिक्री कम होने के बावजूद बिल्डर्स को फायदा कैसे हो रहा है?

जवाब: घर प्रीमियम और लग्जरी कैटेगरी के थे. इन घरों की कीमत काफी ज्यादा थी.

सवाल: 2025 में सबसे अधिक घर कहां बिके हैं?

जवाब: MMR में सबसे ज्यादा यानी 1,27,875 यूनिट्स की बिक्री हुई है.

सवाल: सस्ते घरों का अब आकाल पड़ेगा?

जवाब: डेवलपर्स का फोकस अब महंगे घरों पर होने से सस्ते घरों की नई लॉन्चिंग में कमी आई है.

सवाल: साल 2026 से अब क्या उम्मीद है?

जवाब: साल 2026 में मिड सेगमेंट के घरों की दमदार वापसी हो सकती है. साथ ही प्रॉपर्टी मार्केट स्थिर हो सकता है.

सवाल: घर खरीदने का क्या सही वक्त आ गया है?

जवाब: रिजर्व बैंक द्वारा यदि रेपो रेट में कटौती होती है तो होम लोन सस्ता हो सकता है. इससे अपना घर खरीदना आसान हो सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6