घर सस्ते होने का इंतजार करना बेकार, कभी कम नहीं होंगे प्रॉपर्टी के दाम, रिपोर्ट में सामने आए ये दो बड़े कारण

वित्त वर्ष 2024 और 25 की रिकॉर्ड बिक्री के बाद भारतीय रियल एस्टेट मार्केट एक स्थिर विकास के चरण में कदम रख रहा है. रियल एस्टेट पर HDFC सिक्युरिटीजी की आउटलुक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है.
घर सस्ते होने का इंतजार करना बेकार, कभी कम नहीं होंगे प्रॉपर्टी के दाम, रिपोर्ट में सामने आए ये दो बड़े कारण

वित्त वर्ष 2024 और 25 की रिकॉर्ड बिक्री के बाद भारतीय रियल एस्टेट मार्केट अब एक मैच्योर और स्थिर विकास के चरण में एंट्री ले रहा है. प्रमुख ब्रोकरेज हाउस HDFC सिक्युरिटीज की रियल एस्टेट आउटलुक पर ताजा रिपोर्ट में यह बात कही गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि रियल एस्टेट मार्केट की यह मांग सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि टियर 2 और टियर 3 में भी मिड प्रीमियम घरों की मांग बढ़ी हुई है. इसका कारण स्थिर मांग को स्ट्रक्चरल डिमांड का नतीजा है, जो समाजिक बदलावों से प्रेरित है.

शहरीकरण और न्यूक्लियर फैमिली

HDFC सिक्युरिटीज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लगातार होता शहरीकरण रियल एस्टेट की बढ़ती डिमांड का एक अहम कारण है. इसके अलावा न्यूक्लियर फैमिली की बढ़ती संख्या भी इसका बड़ा कारण है.

मेट्रो शहरों की तरफ पलायन

  • रिपोर्ट के मुताबिक बेहतर नौकरी, अच्छी शिक्षा और मॉर्डन सुविधाओं के लिए लोग टियर 2 और 3 शहरों और गांवों से मेट्रो शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं.
  • रिपोर्ट के मुताबिक यह लोग शहरों में आते हैं, तो उन्हें रहने के लिए घरों की जरूरत पड़ती है, जिससे डिमांड लगातार बनी रहती है.

न्यूक्लियर फैमिली में रहना पसंद

HDFC सिक्युरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक पहले जहां पूरा कुनबा एक बड़े घर में रहता था, वहीं अब जॉइंट फैमिल टूट रहे हैं. आज की जनरेशन न्यूक्लियर फैमिली में रहना पसंद कर रही है.

लक्जरी सेगमेंट की मांग में इजाफा

  • न्यूक्लियर फैमिली की आबादी उतनी तेजी से न बढ़ने के बावजूद, घरों की जरूरत कई गुना बढ़ गई है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक, जहां बड़े मेट्रो शहरों में लक्जरी सेगमेंट की मांग में इजाफा हो रहा है. दूसरी तरफ मिड-इनकम और प्रीमियम सेगमेंट में भी मजबूत गति देखी जा रही है.

बाजार के हॉटस्पॉट

बाजार

डिमांड ट्रेंड

मेट्रो शहर

लक्जरी सेगमेंट में मांग का नेतृत्व कर रहे हैं.

टियर-2/3 शहर

मिड-प्रीमियम घरों की मांग को बढ़ा रहे हैं.

बेंगलुरु, MMR, पुणे

इन बाजारों में NCR की तुलना में तेज ग्रोथ की उम्मीद है.

दिल्ली एनसीआर को पीछे छोड़ेंगे ये शहर

HDFC सिक्युरिटीज की रिपोर्ट का अनुमान है कि बेंगलुरु, मुंबई और पुणे जैसे बाजारों में दिल्ली एनसीआर की तुलना में तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है. इससे साफ है कि जब तक लोग शहरों की तरफ आते रहेंगे. साथ ही न्यूक्लियर फैमिली का चलन बढ़ता रहेगा, तब तक घरों की डिमांड स्थिर रहेगी. यह वह असली वजह है, जिसके चलते अच्छी लोकेलिटी और विश्वसनीय डेवलपर्स के घरों की कीमत होने की संभावना फिलहाल न के बराबर है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: HDFC सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार रियल एस्टेट बाजार का मौजूदा हाल क्या है?

जवाब: रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉर्ड बिक्री के बाद बाजार अब 'स्थिर विकास' (steady growth) के एक परिपक्व दौर में है.

सवाल: घरों की मांग लगातार बने रहने के मुख्य कारण क्या हैं?

जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, इसके तीन मुख्य कारण हैं: शहरीकरण, बढ़ती आय, और एकल परिवारों का बढ़ता चलन.

सवाल: किन सेगमेंट में घरों की मांग सबसे ज्यादा है?

जवाब: लक्जरी सेगमेंट तो मजबूत है ही , लेकिन साथ ही मिड-इनकम और प्रीमियम सेगमेंट में भी मांग तेजी से बढ़ रही है.

सवाल: 'स्ट्रक्चरल डिमांड' का क्या मतलब है?

जवाब: इसका मतलब है कि घरों की मांग किसी अस्थायी कारण (जैसे ब्याज दर कम होना) से नहीं, बल्कि शहरीकरण और एकल परिवारों जैसे स्थायी सामाजिक बदलावों के कारण है.

सवाल: भारत के किन शहरों में रियल एस्टेट की ग्रोथ तेज रहने की उम्मीद है?

जवाब: रिपोर्ट का अनुमान है कि बेंगलुरु, MMR (मुंबई) और पुणे जैसे बाजारों में NCR की तुलना में तेज वृद्धि देखने को मिल सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6