&format=webp&quality=medium)
रियल एस्टेट कंपनी एसोटेक रियल्टी ने महाराष्ट्र के शिरडी में एक हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए इंटरनेशनल होटल कंपनी Atmosphere Core के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. इस समझौते के तहत एटमॉस्फियर कोर शिरडी में बनने वाले असोटेक के पहले ऑल-सूट होटल प्रोजेक्ट का संचालन और मैनेजमेंट करेगा। एटमॉस्फियर कोर मालदीव में नौ प्राइवेट आइलैंड रिसॉर्ट संचालित करती है और भारत, श्रीलंका, नेपाल व भूटान सहित कई देशों में अपने प्रोजेक्ट्स का विस्तार कर रही है.
एसोटेक रियल्टी, जिसे नीरज गुलाटी प्रमोट करते हैं, इस परियोजना के विकास में लगभग 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है. इस प्रोजेक्ट में 160 सूट बनाए जाएंगे और प्रत्येक सूट का आकार लगभग 45 वर्ग मीटर होगा.
शिरडी देश के प्रमुख मंदिर नगरों में से एक है और यहां हर साल लगभग 25 मिलियन श्रद्धालु आते हैं. बेहतर सड़क संपर्क, हवाई अड्डे की सुविधा और क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे में निवेश के कारण शिरडी अब एक व्यवस्थित पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है.
NRI, HNI पर फोकस
एसोटेक रियल्टी के एमडी नीरज गुलाटी ने कहा, "यह प्रोजेक्ट केवल होटल के कमरे बढ़ाने के लिए नहीं है, बल्कि शिरडी को एक समग्र पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में योगदान है. लाखों NRI और HNI श्रद्धालु लंबे समय तक रुकने और बड़े सूट वाले लग्जरी ठहराव को प्राथमिकता देते हैं. ऐसे कई प्रोजेक्ट्स एसोटेक भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के साथ-साथ बिजनेस और वेकेशन टूरिस्ट स्पॉट पर भी विकसित करने की योजना बना रहा है. एटमॉस्फियर कोर के को फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर सलिल पाणिग्रही ने कहा, "एसोटेक के साथ हमारी साझेदारी हमें ऐसे स्थान पर अपनी हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञता लाने का अवसर देती है, जहां पूरे साल बड़ी संख्या में यात्री आते हैं और जिसका सांस्कृतिक महत्व भी बहुत बड़ा है."