रणबीर कपूर का अयोध्या में बड़ा दांव, 3.31 करोड़ रुपए में खरीदी सरयू किनारे जमीन, पास बनेगा 7-स्टार होटल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने राम नगरी अयोध्या में एक बड़ा लैंड पार्सल खरीदा है. इस सौदे की कुल कीमत 3.31 करोड़ रुपए है. जानिए इस डील की डीटेल्स.
रणबीर कपूर का अयोध्या में बड़ा दांव, 3.31 करोड़ रुपए में खरीदी सरयू किनारे जमीन, पास बनेगा 7-स्टार होटल

रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी जमीन (Photo:PTI)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म रामायणम में भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म इस साल दिवाली में रिलीज होगी. इससे पहले रणबीर कपूर ने राम नगरी अयोध्या में जमीन खरीदी है. रणबीर कपूर ने ब्रांडेड लैंड डेवलपर 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) के लग्जरी प्रोजेक्ट में यह निवेश किया है. आपको बता दें कि रणबीर कपूर से पहले अमिताभ बच्चन ने भी अयोध्या स्थित जमीन में निवेश किया है. अयोध्या तेजी से धार्मिक टूरिज्म का बड़ा हब बन गया है. साल 2024 में यहां 16 करोड़ टूरिस्ट आए, जो मक्का और वेटिकन के कुल टूरिस्टों की संख्या से पांच गुना ज्यादा है.

द सरयू प्रोजेक्ट में खरीदा लैंड पार्सल

रणबीर कपूर ने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के द सरयू नाम के प्रोजेक्ट में एक लैंड पार्सल खरीदा है. इस सौदे की कुल कीमत 3.31 करोड़ रुपए है.

2134 स्क्वायर फीट में फैली है जमीन

  • अयोध्या में यह प्लॉट कुल 2134 स्क्वायर फीट के एरिया में है. यह प्रोजेक्ट सरयू नदी के तट पर स्थित 75 एकड़ में फैला एक लैंडमार्क प्लॉटेड डेवलपमेंट है.
  • लग्जरी प्रोजेक्ट में एक बेहतरीन क्लब हाउस और 35 से ज्यादा क्यूरेटेड लाइफस्टाइल की सुविधाएं दी जा रही है.
  • इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा आकर्षण द लीला द्वारा मैनेज्ड 5 एकड़ का पूरी तरह से शाकाहारी 7 स्टार लग्जरी होटल है.

रणबीर कपूर के अयोध्या लैंड डील की डिटेल्स

डीटेलजानकारी
खरीदार का नामरणबीर कपूर
प्रोजेक्ट का नामद सरयू
डेवलपरद हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा
प्लॉट का कुल एरिया2,134 स्क्वायर फीट
सौदे की कुल कीमत3.31 करोड़ रुपये
प्रोजेक्ट की खासियत75 एकड़ का प्रोजेक्ट, 35+ सुविधाएं, लीला का 7-स्टार शाकाहारी होटल

रणबीर कपूर ने कहा- 'अयोध्या ने मुझे चुना'

रणबीर कपूर ने इस सौदे पर कहा कि, "मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है, मैंने बस इस बुलावे का जवाब दिया है. अयोध्या हमारे इतिहास में गहराई से रची-बसी है और हमारे सांस्कृतिक ताने-बाने का एक अहम हिस्सा है."

अयोध्या रियल एस्टेट मार्केट का गेम चेंजर

  • रणबीर कपूर के मुताबिक द सरयू में यह जमीन मेरे लिए विरास्त को अपने परिवार का हिस्सा बनाने का एक एंट्री गेट बन गया है.
  • आपको बता दें कि CII और कोलियर्स की रियल एस्टेट@2047 रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या रियल एस्टेट मार्केट में एक बड़े गेम चेंज के तौर पर उभर रहा है.
  • रिपोर्ट में अयोध्या को भारत के टॉप 17 इमर्जिंग रियल एस्टेट हॉटस्पॉट्स में दूसरा स्थान दिया गया है.

अयोध्या रियल एस्टेट और टूरिज्म मार्केट

डीटेलआंकड़े व जानकारी
CII-कोलियर्स रैंकिंगभारत के टॉप 17 'उभरते रियल एस्टेट हॉटस्पॉट्स' में शामिल
हाई-इम्पैक्ट सेक्टर्स (CII)रेजिडेंशियल, कमर्शियल, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, और सीनियर लिविंग
कुल इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश85,000 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित निवेश
पर्यटकों की संख्या (2024)16 करोड़ (मक्का और वेटिकन के कुल पर्यटकों से 5 गुना ज्यादा)
अनुमानित फुटफॉल (2025)50 करोड़ पर्यटकों के आने का अनुमान (सरकारी अनुमान के अनुसार)

Zee Business Live TV यहां पर देखें

85,000 करोड़ रुपए के निवेश

CII और कोलियर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अयोध्या कमर्शियल, रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और वेयरहाउसिंग, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और डेटा सेंटर जैसे प्रमुख रियल एस्टेट सेगमेंट्स में हाई इम्पैक्ट वाला विकास दर्ज कर रहा है. रिपोर्ट में खास तौर से यह बताया है कि अपनी सांस्कृतिक अपील और आध्यात्मिक माहौल के चलते अयोध्या सीनियर लिविंग के लिए एक अहम केंद्र के तौर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं. फिलहाल अयोध्या में सड़कों, रेलवे और एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े 85,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के पब्लिक निवेश हो रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source