पुणे की प्रॉपर्टी से राकेश रोशन ने कमाया मोटा मुनाफा, 2.7 एकड़ जमीन बेची, सरकारी दाम से 6 गुना ज्यादा मिला दाम!

डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राकेश रोशन ने पुणे में स्थित जमीन बेची है. इस जमीन को बाजार मूल्य से सात गुना बेचा गया था. जानिए डील से जुड़ी हर एक बात.
पुणे की प्रॉपर्टी से राकेश रोशन ने कमाया मोटा मुनाफा, 2.7 एकड़ जमीन बेची, सरकारी दाम से 6 गुना ज्यादा मिला दाम!

बॉलीवुड डायरेक्टर और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में एक बड़ी डील की है. राकेश रोशन ने पुणे के लोहगांव इलाके में बड़ी जमीन का सौदा किया है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix द्वारा प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स द्वारा डील से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा की गई है. यह डील 26 दिसंबर 2025 को हुई थी. आपको बता दें कि पुणे बेंगलुरु के बाद देश का दूसरा सबसे प्रमुख आईटी हब है. कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस होने के कारण यहां पर प्रॉपर्टी की डिमांड तेजी से बढ़े हैं.

2.7 एकड़ में फैली है जमीन

CRE Matrix के मुताबिक राकेश रोशन ने 1 हेक्टेयर 9 R जमीन बेची है, जो लगभग 2.7 एकड़ है. इस जमीन के पुणे की फर्म CP लैंड LLP ने खरीदा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

डील का मूल्य 15 करोड़ रुपए

  • जमीन पुणे के हवेली तालुका के लोहगांव विलेज में स्थित है.
  • यह लोकेशन एयरपोर्ट और आईटी हब के नजदीक है. इस कारण इसकी गिनती प्राइम लोकेशन में होती है.
  • डॉक्यूमेंट के मुताबिक जमीन का सर्वे नंबर 12/6/2 है.
  • डील का कुल मूल्य 15 करोड़ रुपए तय किया गया है.
  • सरकारी मू्ल्यांकन के मुताबिक जमीन की कीमत 2.4 करोड़ रुपए है. ऐसे में सौदा कई गुना ज्यादा कीमत पर हुआ है.

1.05 करोड़ रुपए की मोटी स्टांप ड्यूटी

राकेश रोशन की इस जमीन के लिए खरीदार ने 1.05 करोड़ रुपए की मोटी स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है. इसके अलावा 30 हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई है.

खरीदी थी पांच कमर्शियल यूनिट्स

  • आपको बता दें कि राकेश रोशन ने हाल ही में अपनी पत्नी प्रमिला राकेश रोशन (पिंकी रोशन) के साथ मिलकर मुंबई के अंधेरी ईस्ट में 19.68 करोड़ रुपये में पांच कमर्शियल यूनिट खरीदी थी.
  • सभी लेन-देन नवंबर 2025 में पंजीकृत किए गए थे और ये सभी एक ही इमारत, वैद्य वेस्ट वर्ल्ड वन एयरोपोलिस में स्थित हैं.
  • पहली यूनिट की कीमत 3.27 करोड़ रुपये है. लेन-देन पर 19.64 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में भुगतान किया.
  • दूसरी संपत्ति की कीमत 2.83 करोड़ रुपये है और तीसरी संपत्ति की कीमत 4.85 करोड़ रुपये है.
  • चौथ संपत्ति की कीमत 5.28 करोड़ रुपये है और पांचवीं संपत्ति की कीमत लगभग 3.43 करोड़ रुपये है.

डील से जुड़ी अहम डीटेल्स

कैटेगरीडीटेल्स
लोकेशनसर्वे नं. 12/6/2, लोहगांव, हवेली, पुणे
जमीन का क्षेत्रफल1 हेक्टेयर 09 आर
स्टाम्प ड्यूटी₹1.05 करोड़
रजिस्ट्रेशन फीस₹30,000
बाजार मूल्य (सरकारी मूल्यांकन)₹2.94 करोड़ (लगभग)

फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन कंपनी के मालिक हैं राकेश रोशन

राकेश रोशन की बात करें तो 1970 के दशक में अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने के बाद, उन्होंने निर्देशन की ओर रुख किया. फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन्स के प्रमुख के रूप में, उन्होंने खुदगर्ज, करण अर्जुन, कहो ना… प्यार है, कोई… मिल गया और कृष फ्रैंचाइजी जैसी कई सफल और ट्रेंडसेटिंग फिल्मों का संचालन किया है. उनके बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ उनकी पार्टनरशिप काफी जमी है. राकेश रोशन अब अपकमिंग कृष पार्ट 4 को प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म को ऋतिक रोशन डायरेक्ट कर रहे हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: राकेश रोशन ने कहां जमीन बेची हैं?

जवाब: राकेश रोशन पुणे के हवेली तालुका के लोहगांव में अपनी जमीन बेची है.

सवाल: जमीन का कुल क्षेत्रफल कितना है?

जवाब: जमीन का कुल क्षेत्रफल 1 हेक्टेयर 09 आर है.

सवाल: इस सौदे की कुल कीमत क्या है?

जवाब: सौदे की कीमत 15 करोड़ रुपए है.

सवाल: इस जमीन के लिए राकेश रोशन ने कितनी स्टांप ड्यूटी चुकाई है?

जवाब: जमीन के लिए राकेश रोशन ने 1.05 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई है.

सवाल: जमीन का बाजार मूल्य क्या है?

जवाब: सरकारी मूल्यांकन के मुताबिक जमीन का बाजार मूल्य 2.94 करोड़ रुपए है.