पुणे रियल एस्टेट मार्केट पड़ा ठंडा, 2025 में बिक्री धड़ाम, IT में छंटनी के डर से खरीदारों ने घरों से किया तौबा

देश के दूसरे सबसे बड़े आईटी हब पुणे का रियल एस्टेट मार्केट इन दिनों ठंडा पड़ा हुआ है. इस शहर में घरों की बिक्री में सालाना आधार पर 20 फीसदी की भारी गिरावट आई है.
पुणे रियल एस्टेट मार्केट पड़ा ठंडा, 2025 में बिक्री धड़ाम, IT में छंटनी के डर से खरीदारों ने घरों से किया तौबा

देश के दूसरे सबसे बड़े आईटी हब पुणे का रियल एस्टेट मार्केट इन दिनों ठंडा पड़ा है. इस साल पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म एनारॉक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में घरों की बिक्री में सालाना आधार पर 20 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसका कारण आईटी सेक्टर में मंडरा रहा छंटनी का डर और नौकरी को लेकर अनिश्चितता है. जिससे घर खरीदार फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है. यह गिरावट महज एक आंकड़ा नहीं है बल्कि मिडिल क्लास और सर्विस क्लास की चिंताओं का बड़ा संकेत है.

2025 में बिके 65135 यूनिट्स

Anarock की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में 2024 में लगभग 81,090 घरों की बिक्री हुई थी. 2025 में यह आंकड़ा गिरकर 65,135 यूनिट्स रह गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

आईटी सेक्टर में अनिश्चितता

  • रिपोर्ट के मुताबिक आईटी सेक्टर में चल रहे ले ऑफ और नौकरी की अनिश्चितता इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण है.
  • पुणे का प्रॉपर्टी मार्केट काफी हद तक यहा काम कर रहे सैलरीड क्लास पर निर्भर करता है.
  • एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, "आईटी सेक्टर में छंटनी और दूसरी आर्थिक अनिश्चितताओं ने घर की मांग को प्रभावित किया है."
  • नौकरी जाने के डर से लोग होम लोन लेने और लंबी अवधि का कर्ज सिर पर लेने से बच रहे हैं.

Pune Real Estate Market

चौथी तिमाही में 31% तक लुढ़की

NSE लिस्टेड प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म PropEquity के डेटा को देखें तो पुणे की स्थिति और ज्यादा गंभीर होती है. पुणे में 2025 की चौथ तिमाही में बिक्री 31 फीसदी तक लुढ़क गई.

बड़े शहरों का भी हाल बेहाल

  • बिक्री में गिरावट का सिलसिला केवल पुणे तक ही सीमित नहीं है. बड़े शहरों का भी हाल बेहाल है.
  • मुंबई (MMR) में बिक्री 18 फीसदी गिरी है. हैदराबाद में सबसे ज्यादा 23% की गिरावट देखी गई है.
  • चेन्नई केवल मंदी के दौर में अपवाद रहा है, जहां घरों की बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

पुणे Vs अन्य शहर

शहर2024 में बिक्री (यूनिट्स)2025 में बिक्री (यूनिट्स)बदलाव (%)
पुणे81,09065,135-20% (गिरावट)
हैदराबाद58,54044,885-23% (गिरावट)
MMR (मुंबई)1,55,3351,27,875-18% (गिरावट)
दिल्ली-NCR61,90057,220-8% (गिरावट)
चेन्नई19,22022,180+15% (बढ़त)

नए घरों की सप्लाई में 12% का उछाल

रिपोर्ट में एक हैरानी की बात सामने आई है. बिक्री घटने के बावजूद पुणे में नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिग रुकी नहीं है. 2025 में पुणे में नए घरों की सप्लाई में 12 फीसदी का बड़ा उछाल आया है. इसका मतलब है कि बाजार में इन्वेंटरी (बिना बिके घर) का ढेर लग रहा है, जिससे आने वाले वक्त में कीमतों पर दबाव बन सकता है. एनारॉक के मुताबिक बिक्री में गिरावट के बावजूद घरों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे अफोर्डेबिलिटी पर असर पड़ा है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs )

सवाल: पुणे में घरों की बिक्री क्यों कम हुई है?

जवाब: IT सेक्टर में छंटनी और आर्थिक अनिश्चितता के कारण लोग घर खरीदने से डर रहे हैं.

सवाल: क्या पुणे में घरों के दाम कम हुए हैं?

जवाब: नहीं, बिक्री घटने के बावजूद पुणे में घरों की कीमतें 4-9% तक बढ़ी हैं.

सवाल: 2025 में पुणे में कितने घर बिके?

जवाब: 2025 में पुणे में लगभग 65,135 घर बिके, जो पिछले साल से काफी कम है ।

सवाल: क्या अभी पुणे में घर खरीदना सही है?

जवाब: इन्वेंट्री बढ़ने और मांग घटने से 2026 में अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं, लेकिन ब्याज दरें भी महत्वपूर्ण होंगी .

सवाल: क्या नए प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं?

जवाब: पुणे में नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग 12% बढ़ी है, यानी बाजार में विकल्प मौजूद हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6