मुंबई भर रहा रफ्तार, पर सुस्ती के साये में IT हब पुणे का प्रॉपर्टी मार्केट, 15% तक गिरी घरों की बिक्री

आईटी हब पुणे इन दिनों ठहराव और सुस्ती के दौर से गुजर रहा है. प्रमुख डेवलपर्स की प्री-सेल्स में गिरावट नरमी का साफ संकेत दे रही है. पुणे के बायर्स वेट-एंड-वॉच की स्थिति में हैं.
मुंबई भर रहा रफ्तार, पर सुस्ती के साये में IT हब पुणे का प्रॉपर्टी मार्केट, 15% तक गिरी घरों की बिक्री

पुणे प्रॉपर्टी मार्केट में नरमी के संकेत (प्रतीकात्मक इमेज/AI/Gemini)

देश के सबसे बड़े आईटी हब में शुमार पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में ठहराव और सुस्ती आ रही है. एक तरफ जहां मुंबई (MMR) का प्रॉपर्टी मार्केट लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है. दूसरी तरफ पुणे में फ्लैट्स की बिक्री और नए लॉन्च नरमी के साफ संकेत मिल रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म Emkay, प्रॉपटाइगर और कुशमैन एंड वेकफील्ड की ताजा रिपोर्ट से इस बात की तस्दीक होती है कि पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में बायर्स अब वेट एंड वॉच की स्थिति में है. यही वजह है कि पुणे में घरो की सेल में 15 फीसदी तक की गिरावट आई है.

घरों की बिक्री में नरमी

ब्रोकरज हाउस Emkay की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में घरों की बिक्री में साफ नरमी देखी गई है. वित्तीय वर्ष 2026 में पुणे में प्रोजेक्ट्स चला रहे कई प्रमुख डेवलपर्स की प्री-सेल्स में या तो गिरावट आई है. साथ ही ग्रोथ बेहद धीमी रही है.

10% घटी प्री- सेल्स

  • देश के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर लोढ़ा की पुणे में सेल्स वित्त वर्ष 2025 के मुकाबले वित्त वर्ष 2026 में 10 फीसदी घटकर 2,260 करोड़ रुपए रह गई है.
  • लोढ़ा डेवलपर्स के अलावा कोल्टे पाटिल डेवलपर्स की प्री-सेल्स 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज की पुणे में बिक्री बढ़ी जरूर है, लेकिन बढ़ोतरी दर महज 7 फीसदी रही है.
  • रियल्टी कंपनी आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट पुणे मार्केट में अपवाद रही है, जिसकी बिक्री में 109% का भारी उछाल देखने को मिला है.

पुणे में प्रमुख डेवलपर्स की प्री-सेल्स (वित्त वर्ष 2026)

डेवलपरप्री-सेल्स FY26 (मिलियन रुपये)सालाना वृद्धि (YoY Growth)
गोदरेज प्रॉपर्टीज (GPL)36,5907%
लोढ़ा (LODHA)22,600-10%
कोल्टे पाटिल डेवलपर्स (KPDL)22,310-9%
आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट (ABREL)6,509109%

लॉन्च में आई 2.3% की गिरावट

कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक 2026 की पहली तिमाही में पुणे में कुल 11,371 रेजिडेंशियल यूनिट्स लॉन्च की गई है. सालाना आधार पर पिछली तिमाही के मुकाबले नए लॉन्च में 2.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट में तेजी

  • पुणे के नए सप्लाई में सबसे ज्यादा 46 फीसदी हिस्सेदारी मिड-सेगमेंट घरों की रही है. इसके बाद हाई एंड और लग्जरी फ्लैट्स का हिस्सा 38 फीसदी रहा है.
  • 2026 की पहली तिमाही में मुंबई में 19,775 यूनिट्स लॉन्च हुई, जो कि 14 तिमाहियों का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है. तिमाही आधार पर 25 फीसदी की वृद्धि रही है.
  • आंकड़ों के मुताबिक मुंबई का बाजार पुणे की तुलना में काफी ज्यादा गति से आगे बढ़ रहा है.

पुणे प्रॉपर्टी मार्केट: एक नजर में (Q1 2026)

विवरणआंकड़े
कुल बिक्री13,565 यूनिट्स (-21.3% YoY)
नई लॉन्चिंग11,371 यूनिट्स (-2.3% QoQ)
औसत कीमत7,957 रुपये/वर्ग फुट (+11.9% YoY)
औसत कैपिटल वैल्यू12,228 रुपये/वर्ग फुट (-0.6% QoQ)
मिड-सेगमेंट की हिस्सेदारी46%

Zee Business Live TV यहां पर देखें

संयम बरत रहे हैं ग्राहक

Proptiger की रियल इनसाइट रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, देश के टॉप मार्केट में पुणे भी उन शहरों में शामिल रहा है, जहां होम सेल्स में गिरावट देखी गई है. पुणे में फ्लैट्स की बिक्री में सालाना आधार पर 15 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है. प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों और सप्लाई में आए बदलाव के कारण ग्राहक अब संयम बरत रहे हैं और बाजार सामान्य होने के इंतजार कर रहे हैं. कुल मिलाकर आंकड़ों से साफ है कि पुणे का रियल्टी मार्केट फिलहाल कंसोलिडेशन और सुस्ती दौर से गुजर रहा है. कीमतों में तेजी ने खरीदार को सोचने पर मजबूर किया है, जिससे बिक्री के आंकड़े नरम पड़े हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6