&format=webp&quality=medium)
Pune Real Estate Market: देश का दूसरा सबसे बड़ा आईटी हब पुणे बीते कुछ साल से मिडिल क्लास का साथी बना है. यहां पर मिड सेगमेंट की भरमार है. सबसे खास है कि पुणे के पूर्वी हिस्से के मंजेरी और मुंधवा जैसे इलाके जब डेवलपर्स और घर खरीदारों की पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं. मंजेरी, मुंधवा में दिग्गज कंपनियों की दस्तक एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गोदरेज प्रॉपर्टीज और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट जैसी बड़ी कंपनियां इन इलाकों में अपने नए प्रोजेक्ट्स लेकर आई है.
ASB की रिपोर्ट के मुताबिक गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंधवा में गोदरेज एलारिस लॉन्च किया है, जिसका कुल अनुमानित विकास मूल्य यानी GDV लगभग 15 अरब रुपए है.
पुणे रियल एस्टेट मार्केट ट्रेंड्स: क्या है खास?
| नए लॉन्च (Q3 2025) | 10,776 यूनिट्स |
| किराया वृद्धि (Rental Growth) | 1-3% (तिमाही दर तिमाही) |
| पसंदीदा सेगमेंट | मिड-सेगमेंट (58% हिस्सेदारी) |
| इंफ्रास्ट्रक्चर | हडपसर-सासवड रोड मेट्रो लाइन को मंजूरी |
मंजेर और मुंधवा जैसे इलाकों में प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ने का एक बड़ा कारण प्रस्तावित मेट्रो लाइन्स हैं. कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे महानगर पालिका ने हडपसर से सासवड रोड तक 5.57 किमी लंबी मेट्रो लाइन को मंजूरी दी है.
मेट्रो लाइन में होंगे कुल 4 स्टेशन
कुशमैन एंड वेकफील्ड की वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही पर आधारित रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में लगभग 10,776 नए रेजिडेंशियल यूनिट्स लॉन्च किए गए हैं. सबसे खास बात है कि पुणे में मिड-सेगमेंट के घरों की मांग सबसे अधिक है. पुणे में हिंजेवाड़ी, खराड़ और नगर रोड जैसे आईटी हब के पास होने के कारण यहां किराये में 1 फीसदी से 3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. दूसरी तरफ पूर्वी पुणे के इलाकों में किराये में सालाना आधार पर 4 फीसदी, साउथ ईस्ट II में 8% की बढ़ोतरी हुई है. खराडी और नगर रोड जैसे आईटी हब्स से नजदीकी के कारण यहां किराये के घरों की मांग लगातार बनी है.
सवाल: पुणे में घर खरीदारों की नई पसंद कौन इलाके बन रहे हैं?
जवाब: पुणे के पूर्वी हिस्से के मंजेरी और मुंधवा इलाके घर खरीदारों और डेवलपर्स की पहली पसंद बन रहे हैं.
सवाल: मंजेरी और मुंधवा में किन बड़ी कंपनियों ने प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं?
जवाब: गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 'गोदरेज एलारिस' (मुंधवा) और आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट ने 'बिड़ला एवम' (मंजेरी) जैसे नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं.
सवाल: इन इलाकों में प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?
जवाब: इन इलाकों में डिमांड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण प्रस्तावित मेट्रो लाइन्स और भविष्य में मिलने वाली शानदार कनेक्टिविटी है.
सवाल: पुणे में मेट्रो विस्तार को लेकर क्या अपडेट है?
जवाब: हडपसर से सासवड रोड तक 5.57 किमी लंबी मेट्रो लाइन को मंजूरी मिली है. साथ ही, सिविल कोर्ट से येवलेवाड़ी तक 20 किमी कॉरिडोर का DPR बन रहा है.
सवाल: पुणे के रेंटल मार्केट (किराये) में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
जवाब: पूर्वी पुणे में किराये में सालाना 4% और साउथ ईस्ट-II में 8% की बढ़ोतरी हुई है. आईटी हब के पास किराये में 1-3% का इजाफा हुआ है.