दिल्ली-मुंबई की बादशाहत को खतरा? ₹1.4 लाख करोड़ की ताकत के साथ ये दो शहर बने नए रियल एस्टेट किंग

Pune and Hyderabad Real Estate: देश की रियल एस्टेट का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. अब दिल्ली और मुंबई की बाहशाहत को हैदराबाद और पुणे जैसे शहर चुनौती दे रहे हैं. जानिए क्या कहती है ताजा रिपोर्ट.
दिल्ली-मुंबई की बादशाहत को खतरा? ₹1.4 लाख करोड़ की ताकत के साथ ये दो शहर बने नए रियल एस्टेट किंग

Pune, Hyderabad Real Estate: देश के रियल एस्टेट मार्केट में दशकों से चले आ रहे मुंबई और दिल्ली के दबदबे को अब हैदराबाद और पुणे जैसे शहर कड़ी चुनौती दे रहे हैं. इसका खुलासा 2025 ग्रोहे हुरुन रियल एस्टेट 150 की ताजा रिपोर्ट में हुआ है. रिपोर्ट में कहा है कि टियर 2 शहर अब देश के नए रियल एस्टेट पावर सेंटर के तौर पर उभर रहा है. हालांकि, रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि सबसे वैल्यूएबल रियल एस्टेट कंपनियों के मामलों में मुंबई अभी भी 42 कंपनियों के साथ टॉप पर है.

पुणे और हैदराबाद की नौ कंपनियां

रिपोर्ट के मुताबिक असली कहानी नई कंपनियों के जुड़ने की है. इस साल लिस्ट में सबसे ज्याद 9 नई कंपनियां पुणे से और सात नई रियल्टी कंपनियां हैदराबाद में शामिल हुई हैं, जो ये साफ दर्शाता है कि ग्रोथ इंजन फिलहाल छोटे शहर की तरफ शिफ्ट हो रहा है. 2025 ग्रोहे हुरुन रियल एस्टेट 150 की रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद और पुणे की कुल 26 कंपनियां अब इस लिस्ट में है, जिनकी कुल वैल्यू 1.4 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है, जो शहरों की बढ़ती आर्थिक ताकत को दिखाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस कारण हो रहा है विस्तार

रिपोर्ट में हैदराबाद की अपर्णा कंस्ट्रक्शन एंड एस्टेट्स ने इस साल सीधे टॉप 10 में एंट्री मार ली है. 37400 करोड़ रुपए की वैल्यू के साथ यह कंपनी देश की नौवीं सबसे अधिक मूल्यवान रियल एस्टेट कंपनी बन गई है. ये इन शहरों की क्षमता का सबसे बड़ा सबूत है. विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी सेक्टर का विस्तार और बड़े शहरों के मुकाबले किफायती दाम इन टियर 2 शहरों को निवेशकों और घर खरीदारों के लिए आकर्षक बना रहे हैं.

शहरों की नई रैंकिंग

रैंकशहरकंपनियों की संख्याकुल वैल्यू (करोड़ रु में)

शहर की सबसे बड़ी कंपनी

1मुंबई42 (+9)6,96,800लोढ़ा डेवलपर्स
2बेंगलुरु23 (+8)1,97,400प्रेस्टीज एस्टेट्स
3नई दिल्ली16 (+1)89,700EIH (ओबेरॉय ग्रुप)
4हैदराबाद13 (+7)93,700अपर्णा कंस्ट्रक्शन्स
5पुणे13 (+9)44,800वेंटिव हॉस्पिटैलिटी

हुरुन इंडिया के फाउंड, अनस रहमान जुनैद के मुताबिक, "भारत के रियल एस्टेट के अगले चैंपियन अब पारंपरिक मेट्रो सिटीज से बाहर निकलकर हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों से आएंगे." इन ट्रेंड से साफ पता चलता है कि आने वाले वक्त में ये दो शहर रियल एस्टेट की दुनिया के किंग कहे जाएंगे."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6