प्रॉपर्टी में लगाना है दांव? किस शहर में बनेगा पैसा, कहां पर रिस्क! रिपोर्ट ने खोल दिया पूरा कच्चा-चिट्ठा

Property Investment: प्रॉपर्टी खरीदते वक्त दिमाग में पहला सवाल आता है कि किस शहर में पैसा लगाना फायदे का सौदा होगा. CREDAI और CRE Matrix की रिपोर्ट में बताया है कि किन शहरों में पैसा लगाने से बनेगा मुनाफा और कहां पर सुस्ती.
प्रॉपर्टी में लगाना है दांव? किस शहर में बनेगा पैसा, कहां पर रिस्क! रिपोर्ट ने खोल दिया पूरा कच्चा-चिट्ठा

प्रॉपर्टी में निवेश के वक्त सबसे बड़ा सवाल मन में आता है कि किस शहर में निवेश करना फायदा का सौदा होगा. अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है तो रियल एस्टेट की सबसे बड़ी संस्था CREDAI और डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix की इंडिया हाउसिंग रिपोर्ट ने देश के टॉप शहरों की असली तस्वीर पेश की है. इसमें दिल्ली NCR का लग्जरी मार्केट जहां सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हुआ है. वहीं, हैदराबाद फिलहाल सबसे रिस्की मार्केट बन रहा है. पुणे देश का इकलौता शहर है जहां पर मांग में सुस्ती दर्ज की गई है.

निवेशकों के लिए ग्रीन सिग्नल दिल्ली एनसीआर

CREDAI और CRE Matrix की 'इंडियन हाउसिंग रिपोर्ट' के मुताबिक दिल्ली एनसीआर सबसे बड़ा और तेजी से आगे बढ़ने वाला बाजार बन गया है. यह निवेशकों के लिए ग्रीन सिग्नल है.

21 फीसदी बढ़ा घरों का बिक्री मूल्य

  • रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की पहली छमाही में NCR में घरों की बिक्री का कुल मूल्य 21% बढ़ा है.

सालभर में 32% बढ़ी औसत कीमत

  • दिल्ली एनसीआर में बिकने वाले कुल घरों का मूल्य 73 फीसदी हिस्सा 3 करोड़ रुपए से महंगे घरों से आ रहा है.
  • NCR में घर की औसत कीमत सिर्फ सालभर में 32 फीसदी से बढ़कर 3.66 करोड़ रुपए हो गई है.
  • इन आंकड़ों से साफ संकेत है कि एनसीआर में बढ़ती मांग के कारण निवेशकों को भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना

Delhi NCR

ओवर सप्लाई से हैदराबाद रिस्की

CREDAI CRE Matrix के मुताबिक हैदराबाद रियल एस्टेट में बिकने वाली घरों की संख्या में 11 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, मांग के घटने के बावजूद शहर में नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग दोगुनी हो गई है.

23,000 से बढ़कर 42000 यूनिट्स हुई यूनिट्स

  • हैदराबाद में नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग दोगुनी हो गई है. नए घरों की संख्या 23,000 यूनिट्स से बढ़कर 42 हजार यूनिट्स हो गई है.
  • हैदराबाद के रियल एस्टेट मार्केट में ओवर सप्लाई का ट्रेंड साफ दिख रहा है. इससे भविष्य में कीमतों पर दबाव पड़ना तय है.
  • हैदराबाद में बिक्री मूल्य में केवल 2 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है.

Hyderabad NCR

चेन्नई निकला छुपा रुस्तम, पुणे सबसे सुस्त बाजार

रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई रियल एस्टेट मार्केट में छुपा रुस्तम साबित हो रहा है. इसने ग्रोथ में दिल्ली-एनसीआर को पीछे छोड़ दिया है. 2025 की पहली छमाही में चेन्नई में घरों की बिक्री का कुल मूल्य 23 फीसदी बढ़ा है, ये देश के सभी टियर 1 शहरों में सबसे ज्यादा है. चेन्नई में बिकने वाले घरों की औसत कीमत में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

सुस्ती का संकेत दे रहा पुणे का बाजार

  • पुणे में रियल एस्टेट बाजार सुस्ती के संकेत दे रहा है. पुणे देश का एक मात्र शहर है जहां पर बिक्री मूल्य में 8.5 फीसदी की गिरावट आई है.
  • पुणे में बिकने वाले घरों की संख्या में 14 फीसदी की गिरावट आई है. ये सीधे तौर पर घटती डिमांड के ट्रेंड की तरफ इशारा कर रही है.
  • घटती मांग को देखते हुए भी डेवलपर्स ने नए प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग को कम कर दिया है.

देश के बड़े शहरों का हाल

शहर (City)बिक्री मूल्य में बदलाव (H1'24 vs H1'25)

निवेशक के लिए संकेत

चेन्नई23% बढ़ा

बहुत अच्छा (हाई-ग्रोथ)

दिल्ली-NCR21% बढ़ा

बहुत अच्छा (लग्जरी पर फोकस)

हैदराबाद2% बढ़ा

जोखिम भरा (ओवर-सप्लाई का खतरा)

पुणे8.5% घटा

जोखिम भरा (मांग में कमी)

खबर से जुड़े FAQs

सवाल: इस रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी में निवेश के लिए सबसे अच्छे शहर कौन से हैं?

जवाब: दिल्ली-NCR और चेन्नई निवेश के लिए सबसे अच्छे बाजार हैं. दिल्ली-NCR में लग्जरी सेगमेंट की भारी मांग है और कुल बिक्री मूल्य में 21% की वृद्धि हुई है, जबकि चेन्नई ने 23% की वृद्धि के साथ देश के सभी टियर-1 शहरों को पीछे छोड़ दिया है.

सवाल: किन शहरों में निवेश करना फिलहाल जोखिम भरा हो सकता है?

जवाब: रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद और पुणे के बाजारों में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है.

सवाल: हैदराबाद के रियल एस्टेट बाजार को 'रिस्की' क्यों कहा जा रहा है?

जवाब: हैदराबाद को रिस्की इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वहां बिकने वाले घरों की संख्या में 11% की गिरावट आई है, लेकिन नए घरों की सप्लाई (लॉन्चिंग) लगभग दोगुनी हो गई है.

सवाल: दिल्ली-NCR के प्रॉपर्टी बाजार का मुख्य ट्रेंड क्या है?

जवाब: दिल्ली-NCR के बाजार का मुख्य ट्रेंड लग्जरी घरों की ओर झुकाव है. यहां कुल बिक्री मूल्य का 73% हिस्सा ₹3 करोड़ से अधिक कीमत वाले घरों से आ रहा है और एक घर की औसत कीमत बढ़कर ₹3.66 करोड़ हो गई है.

सवाल: किस शहर को रिपोर्ट में 'छुपा रुस्तम' बताया गया है?

जवाब: चेन्नई को रिपोर्ट में 'छुपा रुस्तम' बताया गया है क्योंकि इसने 23% की वृद्धि दर के साथ बिक्री मूल्य में सबसे तेज बढ़त दर्ज की है, जो दिल्ली-NCR से भी ज्यादा है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6