&format=webp&quality=medium)
Priyanka Chopra Rental Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित अपनी प्रॉपर्टी को किराए में दिया है. 4800 स्क्वायर फीट में फैली इस प्रॉपर्टी से एक्ट्रेस के परिवार को हर महीने 2.25 लाख रुपए तक किराए से कमाई होगी. इस डील का खुलासा इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) के डॉक्यूमेंट्स से हुआ है. ये डील फरवरी 2025 को रजिस्टर की गई थी.
IGR के डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इस डील के लिए 39 हजार रुपए की स्टांप ड्यूटी और एक हजार रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई है. साथ ही 13.5 लाख रुपए की सिक्युरिटी डिपॉजिट की गई है. वहीं, डील के लिए तीन साल यानी 36 महीने का लॉक इन पीरियड तय किया गया है. रेंट एग्रीमेंट के मुताबिक किराए में हर साल पांच फीसदी की बढ़ोतरी होगी. यदि लॉक इन पीरियड के बाद भी इस प्रॉपर्टी पर रेंट मिलता रहा तो अगले पांच साल बाद चोपड़ा परिवार को हर महीने 1.49 करोड़ रुपए किराया मिलेगा.
प्रियंका चोपड़ा के परिवार ने साल 2017 में इस प्रॉपर्टी को 5.6 करोड़ रुपए में खरीदा था. आपको बता दें कि कोरेगांव पार्क की गिनती पुणे के पॉश इलाकों में होती है. यहां से पुणे एयरपोर्ट बेहद नजदीक है. इसके अलावा कल्याणी नगर भी बेहद पास है, जो अपनी बेहतरीन कनेक्टिविटी, विश्व स्तरीय सुविधाओं और संपन्न सामाजिक बुनियादी ढांचे के कारण लोकप्रिय है. यहां पर शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, बार, ऑफिस स्पेस जैसी सुविधाएं भी मिलती है.
स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, कोरेगांव पार्क में दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 के बीच घरों की बिक्री के 136 सौदे हुए. ये सभी सौदे IGR में दर्ज किए गए और इनकी कुल कीमत 125 करोड़ रुपए थी. दिसंबर 2024 तक, इस इलाके में प्रॉपर्टी का औसत दाम 17,250 रुपए प्रति वर्ग फीट था.