991 एकड़ जमीन में प्रेस्टीज एस्टेट्स का प्लान, मिडिल क्लास से अमीरों तक सबके लिए बनेंगे घर, इन शहरों पर फोकस

रियल्टी कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स ने वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं. नतीजों के साथ जारी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में कंपनी ने बताया कि उसके पास पूरे देश में 991 एकड़ का बड़ा लैंड बैंक हैं.
991 एकड़ जमीन में प्रेस्टीज एस्टेट्स का प्लान, मिडिल क्लास से अमीरों तक सबके लिए बनेंगे घर, इन शहरों पर फोकस

प्रेस्टीज एस्टेट्स के पास 991 एकड़ का लैंड बैंक (Photo: Prestige Estate)

रियल एस्टेट सेक्टर में किसी भी बिल्डर की सबसे बड़ी ताकत उसका लैंड बैंक होता है. लैंड बैंक से ही तय होता है कि वह डेवलपर कितना विस्तार कर सकता है. रियल्टी कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स ने अपने तिमाही नतीजों के साथ जारी इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में बताया कि इस वक्त पूरे देश में 991 एकड़ का बड़ा लैंड बैंक मौजूद है, जो आने वाले वक्त में हजारों घर खरीदारों के लिए नए मौके पैदा करेगा. प्रेस्टीज एस्टेट का यह लैंड बैंक दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख महानगरों में है, जहां मिडिल क्लास के लिए मिड सेगमेंट से लेकर अमीरों के लिए प्रीमियम घर और कमर्शियल स्पेस तैयार की जाएंगी.

प्रेस्टीज एस्टेट्स की 795 एकड़ की हिस्सेदारी

प्रेस्टीज एस्टेट्स की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक, 991 एकड़ के इस कुल लैंड बैंक में प्रेस्टीज की अपनी हिस्सेदारी 795 एकड़ की है. वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी ने रणनीतिक तौर पर 427 एकड़ नई जमीन का अधिग्रहण किया है.

51,420 करोड़ रुपए की अनुमानित GDV

  • कंपनी का अनुमान है कि 427 एकड़ जमीन से भविष्य में लगभग 51,420 करोड़ रुपए की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) हासिल होगी.
  • प्रेस्टीज ग्रुप फिलहाल 36 अपकमिंग रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जो कुल 70 मिलियन वर्ग फुट (msf) एरिया को कवर करेंगे.
  • कंपनी का सबसे बड़ा फोकस बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे साउथ इंडिया बाजारों के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर और मुंबई के विस्तार पर है. कंपनी ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में एंट्री ली है.

FY26 में प्रेस्टीज एस्टेट का कुल जमीन अधिग्रहण

Prestige Estates

सोर्स: Prestige Estates Investor Presentation

पाइपलाइन में 69 प्रोजेक्ट्स

प्रेस्टीज एस्टेट्स की पाइपलाइन में कुल 98 मिलियन वर्ग फीट के 69 प्रोजेक्ट्स हैं. वहीं, 129 मिलियन वर्ग फीट के 66 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है.

12 महीने में 30,024.5 करोड़ की बिक्री

  • कंपनी ने चौथी तिमाही और 12 महीने के वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है.
  • 12 महीने में कुल बिक्री 30,024.5 करोड़ रुपए रही है. रेजिडेंशियल सेगमेंट के पास 92,081.7 करोड़ रुपए की पाइपलाइन है.
  • पाइपलाइन में अपकमिंग और इन्वेंट्री दोनों शामिल हैं, जो इसकी भविष्य की कमाई क्षमता को दर्शाती हैं.
  • वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 76 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया, जिनका अनुमानित GDV 10,850 करोड़ रुपए है.

प्रेस्टीज के आगमी लॉन्च और GDV

प्रोजेक्ट का नामशहर सेगमेंटGDV (मिलियन रुपये में)
Prestige Golden Groveहैदराबादमिड-सेगमेंट95,000
Prestige Business Bayमुंबईकमर्शियल सेल77,000
Prestige Falcon City Luxeबेंगलुरुप्रीमियम57,444
Prestige MeadowsNCRमिड-सेगमेंट42,000
Prestige Forest Hills Ph2मुंबईप्रीमियम35,407

Zee Business Live TV यहां पर देखें

दिल्ली एनसीआर मे मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

प्रेस्टीज ग्रुप ने दिल्ली एनसीआर के रेजिडेंशियल बाजार में प्रेस्टीज सिटी इंदिरापुरम के साथ जबरदस्त शुरुआत की है. इस प्रोजेक्ट ने लॉन्च के पहले साल में ही 95,000 मिलियन रुपए से अधिक की प्री-सेल्स दर्ज की है. यही नहीं, कंपनी का अलग-अलग भौगोलिक इलाकों में मार्केट शेयर 3 फीसदी से 9 फीसदी के बीच है. रेजिडेंशियल के अलावा कमर्शियल और रिटेल सेगमेंट में भी नए प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रही है. आगामी रिटेल पाइपलाइन में 9 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source