गुरुग्राम में बड़ी Realty कंपनी की एंट्री, द्वारका एक्सप्रेसवे के पास ली 17 एकड़ जमीन, 4200 करोड़ का बड़ा प्लान

Gurugram Land Parcel: गुरुग्राम के रियल एस्टेट मार्केट में दिग्गज की एंट्री होने जा रही है. प्रेस्टीज एस्टेट्स ने गुरुग्राम के सेक्टर 92 में 17 एकड़ की जमीन खरीदी है.
गुरुग्राम में बड़ी Realty कंपनी की एंट्री, द्वारका एक्सप्रेसवे के पास ली 17 एकड़ जमीन, 4200 करोड़ का बड़ा प्लान

Prestige Estate Projects (Pic Credit: Official Website)

साउथ में अपनी मजबूत मौजदूगी दर्ज करने के बाद रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स लिमिटेड दिल्ली एनसीआर में अपने पैर फैला रही है. इसी कड़ी में अब रियल्टी कंपनी ने गुरुग्राम में एक अहम लैंड पार्सल हासिल किया है. शेयर बाजार को दी जानकरी के मुताबिक रियल्टी कंपनी ने गुरुग्राम के सेक्टर 92 मे यह जमीन खरीदी है. यह जमीन 17.212 एकड़ में फैली हुई है. इसे विकसित करने के लिए कंपनी ने ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) साइन किया है.

3 मिलियन वर्ग फुट बिक्री योग्य एरिया

प्रेस्टीज एस्टेट्स के मुताबिक गुरुग्राम के इस प्रस्तावित प्रोजेक्ट का कुल बिक्री योग्य एरिया लगभग 3 मिलियन वर्ग फुट (30 लाख) होगा. इस प्रोजेक्ट से कंपनी को करीब 4200 कोरोजड रुपए की अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) हासिल करने की उम्मीद है.

Add Zee Business as a Preferred Source

द्वारका एक्सप्रेसवे के करीब

  • गुरुग्राम क सेक्टर 92 रणनीति रूप से काफी अहम है, जो द्वारका एक्सप्रेसवे के काफी करीब है.
  • सेक्टर 92 का वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रमुख बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स से अच्छी कनेक्टिविटी और रेजिडेंशियल डिमांड इस प्रोजेक्ट के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • प्रेस्टीज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर इरफान रजाक के मुताबिक गुरुग्राम में यह प्रोजेक्ट एनसीआर जैसे अहम मार्केट्स में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा है.
  • इरफान रजाक के मुताबिक गुरुग्रम के इस क्षेत्र में मांग बनी हुई है. कंपनी फिलहाल अनुशासित एग्जीक्यूशन और वक्त पर डिलीवरी पर ध्यान दे रही है.

एक नजर में लैंड पार्सल की डीटेल्स

विवरणजानकारी
प्रोजेक्ट की लोकेशनसेक्टर 92, गुरुग्राम (द्वारका एक्सप्रेसवे के पास)
कुल लैंड पार्सल (जमीन)17.212 एकड़
एग्रीमेंट का प्रकारज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA)
अनुमानित रेवेन्यू (GDV)लगभग 4,200 करोड़ रुपये
कुल सेलएबल एरियालगभग 3 मिलियन (30 लाख) वर्ग फुट
लैंडओनर पार्टनरM/s Sare Gurugram Pvt Ltd (Eka-KGK-Dhoot का JV)

इंदिरापुरम में द प्रेस्टीज सिटीज टाउनशिप प्रोजेक्ट

प्रेस्टीज ग्रुप दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में अपना टाउनशिप प्रोजेक्ट द प्रेस्टीज सिटी (TPC) इंदिरापुरम चला रही है. इस टाउनशिप में तीन अहम प्रोजेक्ट-ओकवुड, मलबेरी और मेफ्लावर है.

NCR में लॉन्च होने वाले प्रोजेक्ट

  • ओकवुड 5.04 मिलियन वर्ग फुट, मलबेरी 4.60 मिलियन वर्ग फुट और मेफ्लावर 1.94 मिलियन वर्ग फुट में फैला हुआ है.
  • द प्रेस्टीज सिटी टाउनशिप में 1.21 मिलियन वर्ग फुट में फोरम मॉल भी बनाया जा रहा है.
  • प्रेस्टीज ग्रुप जल्द ही एनसीआर में 2.74 मिलियन वर्ग फुट का प्रेस्टीज बोगनवेलिय गार्डन्स प्रोजेक्ट लॉन्च करने वाली है.
  • कमर्शियल सेगमेंट में कंपनी दिल्ली के एयरोसिटी में 0.80 मिलियन वर्ग फुट (msf) का ट्रेड सेंटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) विकसित कर रही है, जिसमें 50 फीसदी की हिस्सेदारी है.

NCR में प्रेस्टीज ग्रुप के प्रोजेक्ट की डीटेल्स

प्रोजेक्ट का नामप्रोजेक्ट का प्रकारकुल एरिया (मिलियन वर्ग फुट में)
मलबेरी (TPC इंदिरापुरम)रेजिडेंशियल4.6
ओकवुड (TPC इंदिरापुरम)रेजिडेंशियल5.04
मेफ्लावर (TPC इंदिरापुरम)रेजिडेंशियल1.94
फोरम (TPC इंदिरापुरम)रिटेल/मॉल1.21
प्रेस्टीज बोगनवेलिया गार्डन्सरेजिडेंशियल2.74
ट्रेड सेंटर DIAL (एयरोसिटी)कमर्शियल0.80 (कंपनी की 50% हिस्सेदारी)

Zee Business Live TV यहां पर देखें

एनसीआर में कुल 145 एकड़ का लैंड पार्सल

प्रेस्टीज ग्रुप द्वारा जारी वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही की इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक इंदिरापुरम के प्रोजेक्ट से 9 महीनों में कंपनी को 22, 557 मिलियन रुपए और अकेले तीसरी तिमाही में 6,453 मिलियन रुपए की बिक्री हुई है. इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास दिल्ली एनसीआर में कुल 145 एकड़ का लैंड पार्सल है. ऐसे में यदि गुरुग्राम के सेक्टर 92 के लैंड पार्सल को जोड़ दें तो यह 162.21 एकड़ हो जाएगा.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: प्रेस्टीज ग्रुप ने दिल्ली एनसीआर में कहां पर जमीन खरीदी है?

जवाब:
प्रेस्टीज ग्रुप ने गुरुग्राम के सेक्टर 92 में जमीन खरीद है.

सवाल: प्रेस्टीज ग्रुप की यह जमीन कितने एरिया में फैली है?

जवाब:
प्रेस्टीज ग्रुप की यह जमीन कुल 17.212 एकड़ में फैली है.

सवाल: गुरुग्राम के सेक्टर 92 से कनेक्टिविटी कैसी है?

जवाब:
गुरुग्राम का सेक्टर 92 द्वारका एक्सप्रेसवे के बेहद करीब है.

सवाल: प्रेस्टीज ग्रुप का एनसीआर मं कितना लैंड पार्सल है?

जवाब:
प्रेस्टीज ग्रुप का दिल्ली एनसीआर में कुल 145 एकड़ का लैंड पार्सल है.

सवाल: प्रेस्टीज ग्रुप का एनसीआर में कौन सा प्रोजेक्ट चल रहा है?

जवाब:
प्रेस्टीज ग्रुप का एनसीआर के गाजियाबाद में द प्रेस्टीज सिटी टाउनशिप चल रही है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6