इनकम घटी, EMI बढ़ी, सब्सिडी खत्म, टूट गया मिडिल क्लास के सस्ते घर' का सपना? जानें अब आगे क्या?

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली लोकप्रिय क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम के बंद होने का सस्ते घरों की मार्केट में गहरा असर पड़ा है. ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है.
इनकम घटी, EMI बढ़ी, सब्सिडी खत्म, टूट गया मिडिल क्लास के सस्ते घर' का सपना? जानें अब आगे क्या?

अपने सिर पर छत का सपना देख रहे लाखों भारतीयों को बड़ा झटका लगा है. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत मिलने वाली सबसे लोकप्रिय क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) पर अब पूरी तरह से बंद हो गई है. ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस सब्सिडी के बंद होने से अफोर्डेबल हाउसिंग यानी सस्ते घरों के बाजार पर बड़ा असर पड़ा है. आपको बता दें कि CLSS स्कीम के तहत, घर खरीदारों को उनके होम लोन के ब्याज पर 2.67 लाख रुपए तक की सीधी सब्सिडी मिलती थी.

2.67 लाख रुपए की सीधी सब्सिडी

क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) के तहत घर खरीदारों को उनके होम लोन के ब्याज पर 2.67 लाख रुपए तक की सीधी सब्सिडी मिली थी. यह स्कीम मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) के लिए मार्च 2021 में और EWS/LIG के लिए मार्च 2022 में समाप्त हो गई थी.

लोन अप्रूवल में 15-20% तक की गिरावट

  • एलारा कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक CLSS के बंद होने से अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के लोन अप्रूवल में 15 फीसदी से 20 फीसदी तक की गिरावट आई है.

EMI भरना पहले से ज्यादा मुश्किल

  • यह सब्सिडी EWS/LIG ग्राहकों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन थी, जो उन्हें घर खरीदने के लिए प्रेरित करती थी. अब इस सब्सिडी के बिना, सस्ते घर खरीदने वालों के लिए डाउन-पेमेंट जुटाना और EMI भरना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है.

इन चुनौतियों से जूझ रहा अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट

ब्रोकरेज की रिपोर्ट के मुताबिक, अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट पहले से ही महामारी के बाद इनकम में कमी और बढ़ती कंस्ट्रक्शन लागत जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था.

सेगमेंट के लिए बड़ा झटका

  • CLSS सब्सिडी का खत्म होना इस सेगमेंट के लिए एक और बड़ा झटका है, जिससे घरों की मांग में कमी देखी जा रही है.
  • सब्सिडी बंद होने के बाद, सरकार ने PMAY 2.0 (2022-24) के लिए भी अपनी रणनीति बदल दी है.

PMAY (शहरी) की स्थिति (31 अगस्त 2024 तक)

आय वर्ग

स्कीम समाप्त होने की तारीख

MIG I & II (मिडिल इनकम ग्रुप)31 मार्च 2021
LIG / EWS (निम्न आय वर्ग)31 मार्च 2022

क्या है अब सरकार का प्लान

एलारा कैपिटल के अनुसार PMAY 2.0 का फोकस अब क्रेडिट सब्सिडी देने के बजाय, राज्य सरकारों के साथ पहले से ही मंजूर घरों का निर्माण पूरा करने पर है. सरकार का नया टारगेट सबके लिए आवास को बढ़ावा देना है, लेकिन अब यह काम सीधे खरीदार को सब्सिडी देकर नहीं, बल्कि सप्लाई साइड यानी घरों का निर्माण को मजबूत किया जाएगा. एलारा कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि अंतरिम बजट 2024 में सरकार ने मिडिल क्लास के योग्य वर्गों के लिए नई आवास योजना की घोषणा की है, जिससे भविष्य में कुछ राहत मिल सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: क्या PMAY होम लोन सब्सिडी (CLSS) अभी मिल रही है?

जवाब: नहीं, PMAY के तहत मिलने वाली CLSS सब्सिडी LIG/EWS और MIG, सभी श्रेणियों के लिए मार्च 2022 में समाप्त हो चुकी है.

सवाल: CLSS सब्सिडी कितनी मिलती थी?

जवाब: इस स्कीम के तहत ब्याज पर ₹2.67 लाख तक की अपफ्रंट सब्सिडी मिलती थी, जो डाउन-पेमेंट में बहुत मददगार थी.

सवाल: सब्सिडी बंद होने का क्या असर हुआ है?

जवाब: एलारा कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, सब्सिडी बंद होने से सस्ते घरों के लोन अप्रूवल में 15% से 20% की गिरावट आई है.

सवाल: PMAY 2.0 का नया लक्ष्य क्या है?

जवाब: PMAY 2.0 (2022-24) का फोकस अब नई सब्सिडी देने पर नहीं, बल्कि पहले से स्वीकृत 118.9 लाख घरों का निर्माण पूरा करने पर है.

सवाल: क्या सस्ते घरों के लिए कोई नई सरकारी स्कीम आएगी?

जवाब: अंतरिम बजट 2024 में "मध्यम वर्ग के योग्य वर्गों" के लिए एक नई हाउसिंग स्कीम की घोषणा की गई है, लेकिन इसकी विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6